Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rashmi Sharma , Dermatologist

क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

आज के समय में चेहरे की सफाई पर हर कोई ध्यान देता है लेकिन कई लोग यह सवाल करते हैं कि क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? इसके सही जवाब और कारणों को समझने के लिए हमने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा से सलाह ली।

सुबह उठते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले ब्रश करते हैं और फिर फेस वॉश करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस फेस वॉश को हम स्किन के लिए अच्छा मानते हैं, वही कहीं चुपचाप हमारी स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा है। आजकल स्किन केयर ट्रेंड्स, सोशल मीडिया रील्स और ब्यूटी इंफ्लूएंसर्स बार-बार यह बताते हैं कि साफ स्किन ही हेल्दी स्किन है। इसी सोच में कई लोग दिन में 4-5 बार तक चेहरा धोने लगते हैं, ताकि स्किन ऑयली न दिखे और फ्रेश बनी रहे। पसीना, धूल और प्रदूषण चेहरे पर जल्दी जम जाता है, ऐसे में बार-बार फेस वॉश करना एक आदत बन जाती है। यहीं से मन में सवाल उठता है कि क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा से बात की-

क्या ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन खराब होती है?

डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि चेहरे की सफाई जरूरी है, लेकिन रोजाना बहुत ज्यादा फेस वॉश करना अक्सर स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। हमारा चेहरा नेचुरल ऑयल्स और बैरियर (skin barrier) से ढका होता है, जो हमारी स्किन को नमी और बाहरी प्रदूषण से बचाता है। डॉ. रश्मि शर्मा कहती हैं, ''हमारा चेहरा दिनभर धूल, पसीना, मेकअप और प्रदूषण के संपर्क में रहता है। यदि हम इसे सही तरीके से साफ नहीं करते, तो ये सभी तत्व रोमछिद्रों (pores) को बंद कर सकते हैं, जिससे मुहांसों, धब्बे और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।''

इसे भी पढ़ें: क्या प्रदूषण से चेहरे को बचाने के ल‍िए फेस वॉश काफी है? एक्‍सपर्ट से जानें

ज्यादा फेस वॉश करने का स्किन पर असर

डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार बहुत ज्यादा बार फेस वॉश करना स्किन की नमी और प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कई प्रभाव स्किन पर नजर आ सकते हैं-

1. स्किन का नेचुरल तेल हटना

हमारी स्किन में Sebum नामक एक नेचुरल तेल होता है जो स्किन को मॉइश्चराइज और प्रोटेक्ट करता है, जब हम दिन में बार-बार फेस वॉश करते हैं, तो यह तेल ज्यादा हट जाता है, जिससे स्किन ड्राई हो सकती है, खिंचाव जैसा महसूस हो सकता है और पपड़ीदार दिख सकती है।

2. स्किन का pH असंतुलित होना

स्किन का pH लगभग 5.5 होता है, डॉ. रश्मि शर्मा कहती हैं, ''जब आप दिन में कई बार फेस वॉश करते हैं, खासकर हार्श क्लींजर से, तो आपके skin barrier का pH बदल सकता है, जिससे स्किन संवेदनशील यानी सेंसिटिव या जलन वाली हो सकती है।''

3. बार-बार फेस वॉश से सेंसिटिविटी

बहुत ज्यादा फेस वॉश करने पर स्किन की बाहरी परत कमजोर हो सकती है। इससे रेडनेस बढ़ सकती है, खुजली और जलन की समस्या हो सकती है और संवेदनशीलता यानी सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: फोमिंग Vs जेल क्लींजर: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें आपकी स्किन के लिए कौन सा बेहतर है?

does face wash damage skin

कितनी बार फेस वॉश करना सही है?

डॉ. रश्मि शर्मा का सुझाव है कि चेहरा एक बार हल्के क्लींजर से धोएं, जिससे दिनभर के तेल और पसीने को हटाने में मदद मिलती है। दिनभर की धूल, मेकअप और प्रदूषण को साफ करने के लिए फेस वॉश करें और अगर आप मेकअप इस्तेमाल करते हैं तो पहले मेकअप रिमूवर का उपयोग करें, उसके बाद फेस वॉश करें।

सही फेस वॉश कैसे चुनें?

स्किन टाइप फेस वॉश
ड्राई स्किन माइल्ड क्लींजर जो स्किन को मॉइश्चराइज रखे।
ऑयली स्किन हल्का जेल-बेस्ड क्लींजर
सेंसिटिव स्किन

केमिकल फ्री माइल्ड क्लींजर

निष्कर्ष

बहुत ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन की नेचुरल नमी और सुरक्षा कम हो सकती है, इससे ड्राइनेस, सेंसिटिविटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सही फॉर्मूला और उचित मात्रा में फेस वॉश करना स्किन को हेल्दी रखता है। डॉ. रश्मि शर्मा कहती हैं, ''चेहरे की सफाई जरूरी है, लेकिन संतुलन बनाना ज्यादा जरूरी है।''

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ऑयली फेस कितनी बार धोना चाहिए?

    ऑयली स्किन वाले लोग दिन में 2-3 बार से ज्यादा फेस वॉश न करें। जरूरत से ज्यादा फेस वॉश करने पर स्किन और ज्यादा तेल बनाने लगती है।
  • क्या फेस वाश के बाद मॉइश्चराइजर जरूरी है?

    फेस वॉश के बाद स्किन की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी है, चाहे आपकी स्किन ऑयली ही क्यों न हो।
  • क्या फेस वाश से टैन कम होता है?

    फेस वॉश स्किन को साफ रखता और कुछ हद तक टैन कम कर सकता है, लेकिन यह रंग गोरा नहीं बनाता। यह सिर्फ गंदगी, ऑयल और डेड स्किन हटाने में मदद करता है।

Read Next

क्या आप भी रोज लगाती हैं आंखों में काजल? डॉक्टर से जानें इसके गंभीर नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 06, 2026 13:04 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 06, 2026 13:04 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Feb 06, 2026 13:04 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Rashmi Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content