Is Kajal Actually Good For Eyes: दिल्ली की रहने वाली 33 वर्षीय नैना वर्किंग वूमेन हैं। वह ऑफिस में पूरा मेकअप करके जाना पसंद करती है और काजल तो वह बिल्कुल लगाना नहीं भूलती है। उसे ल लगता है कि अगर वह काजल नहीं लगाएगी, तो उसकी आंखें बेजान नजर आएंगी। इससे उसका लुक भी खराब होता है और पर्सनालिटी पर भी बुरा असर पड़ेगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह महसूस कर रही हैं कि उन्हें दूर की चीजें कुछ धुंधली नजर आ रही हैं और आंखों से पानी भी बह रहा है। जब डॉक्टर से जांच करवाई तो पता चला कि नियमित रूप कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने से उनकी आंखें कमजोर हो गई हैं। काजल ने भी इसमें अहम रोल निभाया है।
नैना की इस कहानी से एक सवाल सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई रोज काजल लगाने से आंखें खराब होती हैं? क्या इसे रोज नहीं लगया जाना चाहिए और इसे लगाने के किस तरह के नुकसान हो सकते हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से तमाम जरूरी बातें।
क्या रोज काजल लगाना सही है?- Is Applying Kajal Everyday Good
ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है, जो रोज काजल लगाना पसंद करती हैं। हालांकि, यह जान लेना बहुत जरूरी है कि क्या वकाई रोज काजल लगाना सही होता है? इस बारे में डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "आमतौर पर रोजाना काजल लगाना पूरी तरह सेफ होता है। हालांकि, आपको आई हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए और अच्छे ब्रांड का काजल ही आंखों पर यूज करना चाहिए। साथ ही, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रोजाना काजल लगाना सही नहीं है। खासकर, आंखों के वॉटरलाइन के अंदर काजल लगाने से बचना चाहिए।" डॉ. करुणा मल्होत्रा चेतावनी देती हैं, "लंबे समय तक काजल लगाए रखने से आंखों से संबंधित कई दीर्घकालिक समस्याएं हो सकती हैं।" वहीं Centers for Disease Control and Prevention (CDC) की मानें काजल में खतरनाक रूप से लेड हो सकता है, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज आंखों में काजल लगाने से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
रोज काजल लगाने के नुकसान- Side Effects Of Using Kajal Every Day
-1770288262527.jpg)
आंखों में ड्राइनेस बढ़ना
अगर आप रोजाना आंखों पर काजल लगाते हैं, तो इसकी वजह से ड्राई आई की समस्या हो सकती है। दरअसल, रोज काजल लगाने से वॉटरलाइन में मौजूद ऑयल ग्लैंड बाधित हो सकते हैं और ऑयल प्रोडक्शन कम हो जाता है। ऐसे में ड्राई आई की समस्या बढ़ जाती है। American Academy of Ophthalmology भी इस बात को सपोर्ट करता है कि आंखों के मेकअप (जैसे काजल) से ऑयल ग्लैंड ब्लॉक होते हैं, जिससे Dry Eye की समस्या होती है।
इंफेक्शन का रिस्क
अगर आपके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला काजल सही नहीं है, तो रोज-रोज उसे आंखों पर अप्लाई करने की वजह से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। असल में काजल की वजह से आंखों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है और आईलिड में सूजन भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज काजल लगाने से आंख के आसपास की स्किन खराब हो जाती है? जानें स्किन स्पेशलिस्ट से
एलर्जी का जोखिम
ज्यादातर काजल में केमिकल्स और कार्बन पार्टिकल्स का यूज किया जाता है। इस तरह के पदार्थ से जिन लोगों को एलर्जी होती है, उनके लिए भी रोजाना काजल लगाना सही नहीं है। इनसे एलर्जी ट्रिगर हो सकती है, जो रेडनेस और आंखों में सूजन का कारण बन जाते हैं।
डार्क सर्कल बढ़ना
आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि आंखों में पर जो लोग रोज काजल लगाते हैं, इससे डार्क सर्कल का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसा विशेषकर उन लोगों के साथ होता है, जो रोजाना अपने आंखों से काजल को सही प्रोसेस से रिमूव नहीं करते हैं। ध्यान रखें कि डार्क सर्कल आपकी पर्सनालिटी पर बुरा असर डाल सकता है।
जरूरी सलाह
-1770288279947.jpg)
- वॉटरलाइन में काजल लगाने से बचें।
- हमेशा अच्छे ब्रांड का काजल लगाएं।
- एक्सपायर्ड काजल यूज न करें।
- अपना काजल किसी के साथ शेयर न करें।
- बीच-बीच में काजल लगाने से ब्रेक लें।
- आंखों से पानी आ रहा हो, तो काजल न लगाएं।
- आई प्रॉब्लम में भी काजल लगाना सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लगाएं ये आयुर्वेदिक काजल, एक्सपर्ट से जानें काजल लगाने के फायदे
निष्कर्ष
काजल लगाने से भले ही आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत नजर आती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रोज काजल लगाना आंखों के लिए सही नहीं है। विशेषकर, खराब ब्रांड का काजल लगाने से आंखों से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं, जैसे आंखों से पानी आना, रेडनस और सूजन। अगर काजल लगाने के कारण इनमें से कोई भी समस्या हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें। सबसे पहले काजल लगाना छोड़ें और उसके बाद डॉक्टर से अपनी आंखों की जांच करवाएं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या काजल आंखों के लिए खराब है?
अगर आप खराब क्वालिटी का काजल लगाते हैं, तो यह आंखों के लिए खराब हो सकते हैं। कभी-कभी आंखों पर काजल लगाया जा सकता है। अगर आप खराब क्वालिटी का काजल लगाते हैं, तो इसकी वजह से मोतियाबिंद, कंजंक्टिवाइटिस जैसी पेरशानियां हो सकती हैं।क्या हम रोजाना काजल का इस्तेमाल कर सकते हैं?
रोजना काजल का इस्तेमाल करना सही नहीं है। इससे आंखों की ऑयल ग्लैंड पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।आंखों में काजल लगाने से क्या फायदा होता है?
आंखों में काजल गलाने का कोई विशेष फायदा नहीं है। यह सिर्फ आपके लुक को एन्हैंस करता है। अगर आप बाजार में मिलने वाले काजल का यूज करते हैं, तो उनमें कई तरह के केमिकल्स और कार्बन होते हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 05, 2026 16:19 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 05, 2026 16:19 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 05, 2026 16:19 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra