Wed Sep 23, 2026 | 05:42 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या रोज पीनट बटर खाना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

रोजाना पीनट बटर खाना पूरी तरफ सेफ होता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद है। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि जिन लोगों को इससे एलर्जी है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
क्या रोज पीनट बटर खाना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियांक्या रोज पीनट बटर खाना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और जरूरी सावधानियां

कई लोग पीनट बटर रोजाना खाते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या रोज पीनट बटर खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर पीनट बटर का सेवन रोज किया जा सकता है। हां, अगर किसी को पीनट बटर से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से बात की।

क्या रोज पीनट बटर खा सकते हैं?

Benefits Of Eating Peanut Butter DailyBenefits Of Eating Peanut Butter Daily

जैसा कि हमने शुरू में ही स्पष्ट कर दिया है कि रोजाना पीनट बटर खाना पूरी तरह सेफ है। इससे स्वास्थ्य को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। Dietetics वंदना राजपूत की मानें, तो पीनट बटर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को पीनट बटर से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, इसके पोर्शन साइज का भी ध्यान रखना आवश्यक होता है।

इसे भी पढ़ें; मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले खाएं ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ेगा मसल मास

रोज पीनट बटर खाने के फायदे

1. हार्ट डिजीज के जोखिम में कमी

सीमित मात्रा में पीनट बटर खाने से हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है। असल में, इसमें ओलिक एसिड नाम का मुख्य फैट पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर के स्तर में भी संतुलन बनाए रखने में सहायक है। इस तरह देखा जाए, तो नियमित रूप से पीनट बटर का सेवन करने से हार्ट डिजीज के जोखिम को घटाया जा सकता है। हालांकि, इसे हमेशा संतुलित डाइट का ही हिस्सा बनाना चाहिए। 

2. वजन पर प्रभाव

Advances in Nutrition में प्रकाशित एक रिव्यू के अुनसार, नियमित रूप से सीमित मात्रा में पीनट बटर का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। दरअसल, पीनट बटर और मूंगफली का सेवन वजन बढ़ाने या अधिक कैलोरी जमा करने का कारण नहीं बनता। हालांकि, इसमें फैट और कैलोरी ज्यादा है। रिपोर्ट की मानें, तो ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि जब कोई नाश्ते में पीनट बटर खाता है, तो स्वाभाविक रूप से अगली मील में कम कैलोरी लेते हैं। यही नहीं, मूंगफली और पीनट बटर में मौजूद प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा भूख को शांत करते हैं और लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। इस तरह यह वजन प्रबंधन में मदद करता है।

इसे भी  पढ़ें: मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले खाएं ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ेगा मसल मास

3. एनर्जी में इजाफा

Dietetics वंदना राजपूत के अनुसार, "रोजाना संतुलित मात्रा में पीनट बटर का सेवन करने से एनर्जी में भी बढ़ोतरी होती है। असल में, पीनट बटर के प्रति सर्विंग में करीब 7 ग्राम प्रोटीन और कुछ मात्रा में फाइबर मिलता है। ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो क्रेविंग को रोकते हैं और लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास कराते हैं। इससे एनर्जी का स्तर भी बना रहता है। व्यक्ति जल्दी थकान महसूस नहीं करता है।"

4. पोषक तत्वों से भरपूर

जैसा कि हम बार-बार इसका जिक्र कर रहे हैं कि पीनट बटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें सिर्फ प्रोटीन और फाइबर ही नहीं है, बल्कि यह मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन-ई तथा एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मसल्स और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

5. ब्रेन के लिए बेहतर

पीनट बटर शरीर को सिर्फ ऊर्जा ही प्रदान नहीं करता है, बल्कि कई शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि पीनट में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारी ब्रेन हेल्थ में भी सुधार करते हैं। दरअसल, पीनट बटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट की दर को धीमा करता है। इसे अल्जाइमर जैसी मानसिक समस्या में भी फायदेमंद माना गया है। 

Journal of Neurology, Neurosurgery & Psychiatry में प्रकाशित पेपर के अनुसार, डाइट्री नियासिन की मदद से अल्जाइमर डिजीज के रिस्क को कम किया जा सकता है। डाइट्री नियासिन विटामिन बी-3 को कहा जाता है। पीनट बटर इसका बहुत अच्छा स्रोत है।

बरतें जरूरी सावधानियां

Is it safe to eat peanut butter dailyIs it safe to eat peanut butter daily

Dietetics वंदना राजपूत कहती हैं, पीनट बटर खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसके बावजूद, अगर आप इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है, जैसे-

  • पीनट बटर का सेवन संतुलित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से वेट गेन हो सकता है।
  • पीनट बटर में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स काफी मात्रा में होता है। अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में ओमेगा-6 का इनटेक बढ़ सकता है, जो कि सही नहीं है।
  • अगर आपको इससे पीनट बटर से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पूरी तरह बचें। इसकी वजह से कई गंभीर समस्या हो सकती है।
  • पीनट बटर में फास्फोरस जैसे मिनरल्स अधिकता में पाए जाते हैं। फास्फोरस, आयरन और जिंक के अवशोषण को प्रभावित करता है। इस तरह के पोषक तत्वों की कमी होने पर पीनट बटर का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फाय

निष्कर्ष

पीनट बटर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से वजन संतुलित रहता है, लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और एनर्जी भी बनी रहती है। इसके बावजूद, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करना सही नहीं है। इससे वेट गेन होने का रिस्क रहता है, जो कि कई अन्य बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • बाजार में मिलने वाले कॉमर्शियल पीनट बटर और घर पर बने नेचुरल पीनट बटर में क्या अंतर होता है?

    कॉमर्शियल पीनट बटर में शेल्फ लाइफ बढ़ाने और स्वाद बेहतर करने के लिए अतिरिक्त शुगर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। इसके उलट, घर पर बने पीनट बटर में केवल भुनी हुई मूंगफली और चुटकी भर नमक होता है। यह मेटाब्लिज्म में सुधार करता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
  • पीनट बटर जिम जाने से पहले खाएं या बाद में खाएं?

    जिम जाने से 30-45 मिनट पहले पीनट बटर को ब्रेड या केले के साथ मिलकर खाना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को धीमी गति से पचने वाले हेल्दी फैट्स और कार्ब्स मिलते हैं, जो लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। हालांकि, पोस्ट-वर्कआउट सिर्फ पीनट बटर खाना काफी नहीं होता है। मसल्स रिकवरी के लिए अन्य चीजें खाना भी जरूरी होता है।

Read Next

क्या नींद न आने की समस्या में कैमोमाइल चाय वाकई फायदेमंद है? न्‍यूट्रीशन‍िस्‍ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 16:12 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content