Does Kajal Affect Skin Near Eyes In Hindi: काजल, मेकअप किट का एक बहुत ही इंपॉर्टेंट हिस्सा है। ऑफिस जाना हो, पार्टी में जाना, तो हर महिला आंखां में काजल लगाती है। कई मांएं अपने न्यू बॉर्न बेबी को भी आंखों में काजल या सुरमा लगाती हैं। काजल लगाने के बाद आंखें बड़ी और खूबसूरत लगती हैं। अक्सर यह देखने में आता है कि ज्यादातर महिलाएं रोजाना काजल लगाना पसंद करती हैं। लेकिन, कुछ लोगों की राय है कि रोजाना काजल लगाने से आंखों के नीचे वाली स्किन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। तो वाकई ऐसा होता है? आखिर काजल से भला आंखों के आसपास की स्किन कैसे प्रभावित होती है? आइए इस संबंध में आरवीएमयू एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट से जानते हैं।
काजल का आंखों के पास की स्किन पर असर- How Does Kajal Affect Skin Near Eyes In Hindi
एक्सपर्ट्स की मानें, तो काजल लगाना अपने आपमें कोई बुरी आदत नहीं है। इसे महिलाएं लगा सकती हैं और अपने लुक को एन्हैंस कर सकती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं काजल गलाने के बाद एक गलती करती है, जो कि आंखों के आसपास की स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। आपको बता दें कि चेहरे के दूसरे हिस्सों की तुलना में आंखों के पास की स्किन ज्यादा सेंसिटिव और सॉफ्ट होती है। अगर काजल लगाने के बाद आप रोजाना एक ही गलती करते हैं, तो तमाम स्किन केयर रूटीन से भी कोई विशेष फर्क नजर आएगा। असल में वह गलती है, रात को सोने से पहले काजल रिमूव न करना। अगर आप रोजा काजल लगाते हैं, लेकिन रात को काजल रिमूव नहीं करती हैं, तो इससे आंखों के आसपास की त्वचा के अंदरूनी हिस्सां में ये काजल घुस जाता है। काजल में जिंक, आयरन और लेड ऑक्साइड जैसे तत्वों का उपयोग किया जाता है। ये ऐसे कंपोनेंट हैं, जो अगर सही तरह से साफ न हों, तो डार्क सर्कल की वजह बन सकते हैं। इसलिए, महिलाओं को रात के समय काजल उतार देना ही चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो लगाएं ये आयुर्वेदिक काजल, एक्सपर्ट से जानें काजल लगाने के फायदे
कैसे करें स्किन की क्लीनिंग
क्लींजिंग मिल्क यूज करेंः जिस तरह मेकअप रिमूव करने के लिए आप क्लींजिंग मिल्क का यूज कर सकते हैं, वैसे ही क्लींजिंग मिल्क की मदद से आंखों के आसपास के हिस्से में लगे काजल को भी रिमूव किया जा सकता है। इसे आप पहले कॉटन पैड में लगा लें और इसके बाद धीरे-धीरे प्रभावित हिस्से को हल्के हाथों से रब करें।
इसे भी पढ़ें: छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान
रोज वॉटर लगाएंः काजल रिमूव करने के लिए आप रोज वॉटर का यूज कर सकते हैं। यह न सिर्फ मेकअप रिमूव करने में मदद करता है, बल्कि स्किन में निखार भी लाता है और काजल के महीन पार्टिकल भी रिमूव करने में मदद करता है।
पेट्रोलियम जेली इस्तेमाल करेंः पेट्रोलियम जेली से भी आप अपने चेहरे के काजल को रिमूव कर सकते हैं। इससे मेकअप रिमूव करने के लिए अपनी उंगली के टिप पर लो और धीरे-धीरे काजल लगे हिस्से में रगड़ें। अब एक कॉटन पैड से पेट्रोलियम जेली को पोछ दें।
image credit: freepik