Fri Sep 11, 2026 | 09:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

एलोवेरा जेल लगाने के बाद कितनी देर में चेहरा धोना चाहिए? मानें डॉक्टर की सलाह

क्या आप भी अपने चेहरे पर नियमित रूप से एलोवेरा जेल फेस मास्क यूज करते हैं और यह नहीं पता है कि कितनी देर बाद फेस वॉश करना चाहिए? तो इस लेख में आपको अपने सवाल का सटीक जवाब मिल जाएगा।

आयुर्वेद के अनुसार हमारे यहां हजारों सालों से मेडिकल यूज के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग किया जा रहा है। विशेषकर, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें वॉटर कंटेंट और म्यूकोपॉलीसेकेराइड (Mucopolysaccharides) पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो कि स्किन को लंबे समय नमी प्रदान करता है। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और स्किन से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है। यही कारण है कि आज भी कई महिलाएं अपनी त्वचा को खिला-खिला बनाने के लिए एलोवेरा जेल फेस मास्क का यूज करती हैं। हालांकि, यहां एक सवाल जरूर उठता है कि स्किन पर एलोवेरा जेल का उपयोग करने के कितनी देर बाद चेहरा धो लेना चाहिए ताकि हमें इसका भरपूर लाभ मिल सके? अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक पढ़ना न भूलें। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।

एलोवेरा जेल लगाने के कितनी देर बाद चेहरा धोना चाहिए?

when to wash your face after applying aloe vera gel 01 (13)

एलोवेरा जेल को कई तरह से अपने चेहरे पर लगाया जा सकता है। जैसे इसे आप रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं। कुछ लोग इसे मॉइस्चराइजर की तरह यूज करते हैं। हां, अगर आप एलोवेरा जेल का फेस मास्क यूज कर रहे हैं, तो यह सवाल जरूर महत्वपूर्ण है कि आपको कितनी देर के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाकर रखना चाहिए? इस संबंध में विस्तार से समझाते हुए डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "आमतौर पर एलोवेरा जेल फेस मास्क को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ देना चाहिए। इसके बाद अपने चेहरे को धो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मास्क पूरी तरह सूख गया है।" डॉ. करुणा मल्होत्रा आगे कहती हैं, "अगर आपको एलोवेरा जेल फेस मास्क लगाने के तुरंत बाद इचिंग, रेडनेस या सूजन का एहसास हो रहा है, तो तुरंत फेस वॉश कर लें। इस तरह के लक्षण नजर आने का मतलब है कि आपको एलोवेरा जेल फेस मास्क सूट नहीं कर रहा है।" National Institutes of Health (.gov) की मानें तो स्किन के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है और इसका उपयोग 2000 सालों से भी ज्यादा समय से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा जेल लगाने के बाद साबुन से चेहरा धो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

एलोवेरा जेल लगाने के बाद किस तरह के पानी से फेस वॉश करें?

वैसे तो एलोवेरा जेल लगाने के बाद आप सादे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। डॉ. करुणा मल्होत्रा की सलाह है, "अगर आपको एलोवेरा जेल लगाने के बाद चेहरे में चिपचिपा और भारीपन महसूस हो, तो आप तुरंत फेस वॉश कर सकते हैं। चेहरा धोने के लिए गुनगुना पानी एक अच्छा विकल्प है। इससे स्किन रिलैक्स होती है आपको भी फ्रेशनेस का एहसास होता है।"

इसे भी पढ़ें: रात में इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा जेल, सुबह मिलेगी खिली-खिली त्वचा

एलोवेरा जेल फेस मास्क कब न लगाएं?

How to use aloe vera face mask to remove skin tanning 02 (4)

यूं तो एलोवेरा जेल फेस मास्क सभी तरह की स्किन को सूट करता है। इसके बावजूद, यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए-

  1. स्किन एलर्जीः अगर किसी को स्किन एलर्जी है, तो उन्हें एलोवेरा जेल का यूज नहीं करना चाहिए। साथ ही, अगर किसी को लहसुन, प्याज जैसी चीजों से एलर्जी हो, तो भी एलोवेरा जेल न लगाएं।
  2. सेंसिटिव स्किनः अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो भी एलोवेरा जेल फेस मास्क न लगाएं। इससे रेडनेस, जलन और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  3. जख्मों पर न लगाएंः अगर आपके चेहरे कहीं घाव है या जख्म हो रहा है, तो वहां भी डाइरेक्ट एलोवेरा जेल लगाना सही नहीं होता है। इससे आपकी जलन बढ़ सकती है और संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
  4. दवा लेने परः अगर आप स्किन से संबंधित कोई दवा लगा रहे हैं, तो भी आपको एलोवेरा जेल फेस मास्क चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। इससे आपकी स्किन कंडीशन बिगड़ सकती है

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फेसवॉश की जगह करती हूं एलोवेरा का इस्तेमाल, स्किन रहती है मुलायम और ग्लोइंग

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि एलोवेरा जेल चेहरे को सूदिंग इफेक्ट देता है, चेहरे की रंगत को सुधारता है, जिससे चेहरा खिला-खिला नजर आता है। आमतौर पर इसे आप ओवर नाइट के लिए भी चेहरे लगा सकते हैं। अगर आपने इसका फेस मास्क यूज किया है, तो 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए। अच्छे रिजल्ट के लिए सप्ताह में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराना सही होता है। स्किन डिजीज से जूझ रहे लोगों को यह उपाय बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं आजमाना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • अगर मैं रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाऊं तो क्या होगा?

    रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, जलन कम होती है और मुंहासे की समस्या भी दूर होती है। यहां तक कि एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दाग-धब्बे हल्के करते हैं, जिससे त्वचा की रंगत साफ होती है।
  • रात को चेहरे पर एलोवेरा लगाकर सोने से क्या होता है?

    रातभर के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से स्किन हाइड्रेटेड होती है, कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है और आपको सुबह उठकर फ्रेशनेस का एहसास होता है।
  • गोरे होने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?

    कोई भी क्रीम या जेल की मदद से अपनी त्वचा का रंग नहीं बदला जा सकता है। हां, एलोवेरा जेल लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है, जिससे त्वचा की रंगत साफ और चमकदार नजर आती है।

Read Next

स्किन इंफेक्शन होने पर डॉक्टर जिंक क्यों देते हैं? समझें दोनों का कनेक्शन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 26, 2026 19:54 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 26, 2026 19:54 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 26, 2026 19:54 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content