Fri Sep 11, 2026 | 07:32 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में फेसवॉश की जगह करती हूं एलोवेरा का इस्तेमाल, स्किन रहती है मुलायम और ग्लोइंग

फेस वॉश का इस्तेमाल करने से मेरी स्किन ड्राई और खुजली वाली होने लगती है। ऐसे में मैं अपने चेहरे पर फेस वॉश की जगह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हूं। आइए जानते हैं कैसे?

स्किन को साफ रखने के लिए लोग फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं, जो स्किन के ऊपर की गंदगी को बाहर निकालने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। मैं अपनी स्किन पर किसी भी तरह के फेसवॉश का उपयोग करने से बचती हूं, क्यों इससे मेरी स्किन पर खुजली और ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है। मार्केट में मिलने वाले फेस वॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं, जो शायद मेरी स्किन पर सूट नहीं करता है, इसलिए मैं नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हूं। इन्हीं नेचुरल चीजों में शामिल है एलोवेरा। मैं अपनी स्किन पर फेस वॉश की जगह एलोवेरा का इस्तेमाल करना पसंद करती हूं, क्योंकि ये मेरी स्किन को कोई नुकसान पहुंचाए बिना उसे हेल्दी और साफ रखने में मदद करता है।

फेस वॉश की जगह एलोवेरा जेल क्यों?

बाजार में मिलने वाले कई फेस वॉश स्किन की नेचुरल नमी को छीन लेते हैं, जिससे स्किन और ज्यादा ड्राई हो जाती है। मेरी स्किन फेस व़ॉश यूज करने के बाद काफी ड्राई हो जाती थी और स्किन पर खुजली की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में मैंने एक दिन अपने चेहरे को फेस वॉश से धोने के स्थान पर एलोवेरा का इस्तेमाल किया। चेहरा धोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाकर हल्की मालिश करने के बाद मुझे महसूस हुआ कि स्किन काफी मुलायम महसूस हुई। एलोवेरा जेल मेरी स्किन को साफ भी करता है और उसकी नेचुरल नमी को बनाए रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा Vs आंवला: एक गिलास जूस आपकी स्किन को बना सकता है चमकदार, जानिए कौन है ज्यादा असरदार

एलोवेरा स्किन को कैसे हेल्दी रखता है?

हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, स्किन की नमी को बनाए रखने और उसे पोषण देने के लिए एलोवेरा एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। एलोवेरा स्किन को गहराई से पोषण देती है, जिससे स्किन की चमक वापस आती है और चेहरे पर नेचुरल निखार बढ़ता है, जिसे आयुर्वेद में कांतिवर्धन कहा जाता है। एलोवेरा का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और नियमित इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए 'अमृत' है एलोवेरा जेल, डैंड्रफ दूर करने के लिए मैंने अपनाए ये घरेलू नुस्खे; आयुर्वेदाचार्य ने दी सलाह

चेहरे पर एलोवेरा कैसे इस्तेमाल करें?

अपने चेहरे को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए मैं सुबह औ रात दोनों समय एलोवेरा जेल लगाती हैं।

  • सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से साफ करती हूं।
  • इसके बाद ताजा एलोवेरा जेल लेकर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ती हूं।
  • एलोवेरा चेहरे पर लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में स्किन की मसाज करती हूं।
  • 10 से 30 मिनट के बाद अपने चेहरे को दोबारा हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लेती हूं।

निष्कर्ष

किसी भी मौसम में अपनी स्किन को साफ करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन को चमकदार और स्वस्थ रखने में मदद करता है। फेस वॉश की जगह एलोवेरा का इस्तेमाल करने से स्किन की नेचुरल नमी बनाए रखने में मदद मिलती है, उसे पोषण मिलता है और धीरे-धीरे स्किन का ग्लो बढ़ता है। अगर आप भी केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहते हैं तो एलोवेरा का उपयोग एक बेहतरीन विकल्प है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका क्या है?

    चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका है कि आप इसे अपनी स्किन पर धीरे-धीरे मसाज करें और फिर 15 से 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें, इससे स्किन हाइड्रेट और मुलायम बनती है।
  • रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से क्या होता है?

    रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है और इसकी नेचुरल चमक बढ़ने में मदद मिलती है। यह रात भर स्किन पर लगाकर सोने से स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है, जिससे सुबह चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार बढ़ता है।
  • एलोवेरा कब नहीं लगाना चाहिए?

    एलोवेरा जेल आमतौर पर स्किन के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन स्किन पर ज्यादा जलन, गहरे घाव, इंफेक्शन या एलर्जी की समस्या होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। खासकर सेंसिटिव स्किन और एक्जिमा वाली स्किन पर भी इसे लगाने से बचना चाहिए और इसे लगाने के बाद भी धूप में न निकलें।

Read Next

चेहरे पर निखार ला सकता है ऑलिव ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 21, 2026 18:03 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 21, 2026 18:03 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 21, 2026 18:03 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 21, 2026 18:03 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content