Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

बालों के लिए 'अमृत' है एलोवेरा जेल, डैंड्रफ दूर करने के लिए मैंने अपनाए ये घरेलू नुस्खे; आयुर्वेदाचार्य ने दी सलाह

Aloe Vera For Dandruff: अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो एलोवेरा जेल को कई तरीकों से इस्तेमाल करके डैंड्रफ को कम किया जा सकता है। मैंने भी एलोवेरा जेल के घरेलू नुस्खे आजमाकर डैंड्रफ कम किया है, जानें इस लेख में।

Aloe Vera For Dandruff: एलोवेरा जेल पौधे की पत्तियां से निकलने वाला पानी जैसा गाढ़ा जेल होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। सबसे अच्छी बात यह है कि घर में लगाया जा सकता है और आसानी से जेल निकाला जा सकता है। एलोवेरा जेल में विटामिन्स, एंजाइम, मिनरल्स और अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। एलोवेरा जेल सिर के लिए भी बहुत अच्छा है और इसका पता मुझे दो महीने एलोवेरा जेल लगाने के बाद पता चला। मैंने एलोवेरा जेल को कई तरीकों से इस्तेमाल किया और इस बारे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की।

डैंड्रफ की समस्या ने किया परेशान

डैंड्रफ की समस्या को लेकर मैं अक्सर ही परेशान रहती थी, लेकिन जैसे ही सर्दियां शुरू हुई तो परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई। डैंड्रफ के कारण मेरे सिर में खुजली रहने लगी, तो मैंने ज्यादा तेल लगाना शुरू किया ताकि तेल से डैंड्रफ खत्म हो जाए। कई बार शैंपू भी बदले लेकिन इससे भी कोई फर्क नजर नहीं आया। मैंने डॉक्टर से भी सलाह ली और उन्होंने मुझे मेडिकेटिड शैंपू लगाने की सलाह दी। हालांकि शुरुआत में इससे मुझे फायदा हुआ, लेकिन फिर करीब 15-20 दिनों बाद डैंड्र्रफ ने परेशान कर दिया। अब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इस परेशानी से कैसे छुटकारा पाऊं।

aloe veera gel and hair my story in hindi doctor quote

यह भी पढ़ें- वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

एलोवेरा जेल लगाने की दी सलाह

एक दिन मेरी फ्रेंड ने फोन पर मुझे एलोवेरा जेल लगाने की सलाह दी और कहा कि एलोवेरा जेल को मैं नारियल के तेल में लगाकर इस्तेमाल करूं, तो फायदा हो सकता है। हालांकि, शुरुआत में मुझे यह आइडिया बहुत पसंद नहीं आया क्योंकि मैं नारियल का तेल इस्तेमाल करके देख चुकी थी। एक दिन छत पर धूप सेंक रही थी, तो सामने एलोवेरा के पौधों पर नजर गई। मैंने सोचा कि चलो, यह भी नुस्खा आजमाकर देख लेती हूं। मैंने तुरंत ही एलोवेरा की एक पत्ती लेकर एलोवेरा जेल निकाला और उसे मिक्सी में पीस लिया। उसमें नारियल का तेल डालकर दोनों को अच्छे से मिक्स कर दिया। फिर मैंने उस पेस्ट को अपने सिर के स्कैल्प पर लगाया और करीब एक घंटे तक रखा। इसके बाद बाल धो लिए। पहली बार मैं ही मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। बाल भी चमकदार हुए और डैंड्रफ से भी कुछ राहत महसूस हुई। इसके बाद मैंने हफ्ते में करीब दो बार लगाया और इससे मुझे काफी बेहतर महसूस हुआ। कुछ ऐसा ही NCBI की रिपोर्ट भी पुष्टि करती है। रिपोर्ट के अनुसार, एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रोपर्टीज होने के कारण ये सिर पर डैंड्रफ रोकने का काम करता है।

एलोवेरा जेल और दही का पेस्ट

जब नारियल तेल और एलोवेरा जेल का पेस्ट राहत देने लगा, तो मैंने एलोवेरा जेल को दही में मिलाकर लगाया। इससे भी मुझे लगा कि बाल मॉइस्चराइज हो गए हैं और डैंड्रफ काफी कम महसूस हुआ। इसके बाद अब मैं हफ्ते में एक बार एलोवेरा जेल को नारियल के साथ और एक बार दही के पेस्ट के साथ लगाती हूं। रेगुलर एलोवेरा जेल लगाने से अब मुझे डैंड्रफ से काफी राहत मिली है और मैंने यह पेस्ट अब अपनी बेटी के सिर पर भी लगाना शुरू किया है ताकि बालों को नेचुरल कंडीशनिंग मिले और बालों का तैलीयपन भी कम हो।

यह भी पढ़ें- एलोवेरा Vs आंवला: एक गिलास जूस आपकी स्किन को बना सकता है चमकदार, जानिए कौन है ज्यादा असरदार

एलोवेरा जेल पर डॉ. श्रेय की सलाह

सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि डैंड्रफ क्यों होता है? जब स्कैल्प की लेयर में ब्लड सर्कुलेशन पूरी तरह से नहीं पहुंच पाता, तो ऊपर की लेयर ड्राई हो जाती है और कुछ दिनों बाद निकल जाती है। इसमें इंफेक्शन नहीं होता, ऐसे में नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाया जाए, तो स्कैल्प की ड्राईनेस को कम करता है और डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। अगर किसी को सिर में इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लीजिए। दही में एलोवेरा मिलाने से यह पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा, इसलिए आमतौर पर इसे रिकमेंड नहीं किया जाता। हालांकि, जिन लोगों को ड्राईनेस महसूस होती है, वे दही मिला सकते हैं। वैसे आमतौर पर डैंड्रफ के लिए एलोवेरा और नारियल का तेल सबसे बेस्ट है।

निष्कर्ष

मेरे केस में एलोवेरा के साथ नारियल का तेल और दही दोनों ही बालों के लिए बेहतर रहे। इससे मेरे बाल नरम और चमकदार बन गए, लेकिन किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले यह चेक करना जरूरी है कि सिर में इंफेक्शन है या डैंड्रफ है? डॉ. श्रेय भी यह सलाह देते हैं कि इंफेक्शन में एलोवेरा और नारियल तेल या दही नहीं डालना चाहिए, बल्कि आयुर्वेदाचार्य से ही पूछना चाहिए। कई मामलों में बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई लेने से स्थिति गंभीर हो सकती है।

FAQ

  • रात को चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोने से क्या होता है?

    नारियल के तेल को रात में लगाकर सोने से स्किन हाइड्रेट और मुलायम बनती है। इससे रूखापन दूर होता है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं, और झुर्रियों व फाइन लाइन्स कम होती हैं।
  • एलोवेरा जेल बालों पर लगाने से क्या होगा?

    एलोवेरा जेल से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। इससे स्कैल्प पर मृत त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं, जिससे नए बालों की ग्रोथ होती है।
  • एलोवेरा जेल रोजाना लगाने से क्या होगा?

    एलोवेरा जेल जलन को कम करता है और स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Read Next

अस्थमा में फायदेमंद है सोमलता, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 17, 2026 18:23 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Feb 17, 2026 18:23 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content