ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं एलोवेरा और दही, चेहरे में आएगा निखार

Aloe Vera And Curd For Oily Skin In Hindi: ऑयली स्किन पर अक्सर ज्यादा चीजें सूट नहीं करतीं। लेकिन आप, एलो वेरा जेल में दही मिक्स करके लगा सकते हैं।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: May 24, 2023 17:39 IST
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं एलोवेरा और दही, चेहरे में आएगा निखार

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Aloe Vera And Curd For Oily Skin In Hindi: ऑयली स्किन की समस्या से अक्सर ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। खासकर, गर्मी के दिनों में ऐसी प्रॉब्लम ज्यादा होती है। अगर आपकी स्किन भी ऑयली है, तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए आपने कई तरह के हेयर प्रोडक्ट यूज किए होंगे। हालांकि, केमिकल बेस्ड स्किन प्रोडक्ट के बजाय होम मेड फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। होम मेड फेस मास्क के लिए आप एलोवेरा जेल और दही का इस्तेमाल करें। जानें, इसे बनाने का तरीका और इसके अन्य फायदों के बारे में।

Aloe Vera And Curd For Oily Skin

एलोवेरा और दही से कैसे बनाएं फेस मास्क (How To Make Aloe Vera And Curd For Face Mask)

एलो वेरा और दही से फेस मास्क बनाए के लिए जरूरी सामग्री

  • दहीः 1 चम्मच
  • एलोवेरा जेलः 2 चम्मच
  • शहदः 1 चम्मच
  • नींबूः 1

एलोवेरा और दही से कैसे बनाने का तरीका (Aloe Vera And Curd For Face Mask)

  • सबसे पहले कटोरी में सभी सामग्री मिक्स करें।
  • अब इन्हें अच्छी तरह फेंट लें। 
  • ऑयली स्किन न हो, तो शहद का उपयोग वैकल्पिक हो सकता है।
  • तैयार मिश्रण को चेहरे पर उंगलियों की मदद से लगा लें।
  • 15 से 20 मिनट तक के लिए मिश्रण को लगाए रखें।
  • इसके बाद, फेस वॉश कर लें।

एलोवेरा और दही से बने फेस मास्क का फायदा

मॉइस्चराइज होती है (aloe vera and curd for moisturizing skin)

ऑयली स्किन में किसी तरह के मॉइस्चराइजर का यूज करने की वजह से अक्सर स्किन से ज्यादा ऑयल जनरेट होता है। इससे स्किन की अन्य समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में एलोवेरा और दही से बने इस फेस मास्क से स्किन अच्छी तरह मॉइस्चराइज होती है और स्किन में अतिरिक्त तेल का उत्पादन भी नहीं होता है। साथ ही, स्किन सॉफ्ट भी होती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, कई समस्याओं से होगा बचाव

डेड स्किन रिमूव होते हैं (aloe vera and curd to remove dead skin)

इस फेस मास्क की मदद से डेड स्किन रिमूव होते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मिश्रण का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम दो बार करें। दरअसल, एलोवेरा में एक्सफ़ोलीएटिंग एंजाइम होते हैं, जो डेड सेल्स को रिमूव कर स्किन को सांस लेने के लायक बनने में मदद करते हैं। इससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और अतिरिक्त सीबम के कारण स्किन पोर्स को बंद होने से रोकता है।

स्किन रिंकल फ्री होती है (aloe vera and curd for Wrinkle Free Skin)

एलोवेरा कोलेजन और हाइलूरोनिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है, जिसका अर्थ है कि यह झुर्रियों और ढीली त्वचा को रोकने में मदद करता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट तत्व फ्री रेडिकल को समाप्त कर देती है, जो समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

स्किन ग्लोइंग होती है (aloe vera and curd for glowing)

इस मिश्रण का इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन भी पा सकते हैं। इसमें स्किन को कूलिंग इफेक्ट देने वाले तत्व होते हैं, जिससे अपने आप स्किन से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा, एलोवेरा स्किन ग्लोइंग होती है। इसके साथ ही, स्किन से दाग-धब्बे रिमूव होते हैं और कील-मुंहासे खत्म होते हैं।

image credit: freepik

Disclaimer