How to use curd for glowing skin: ग्लोइंग स्किन आखिर किस लड़की की चाह नहीं होती है? स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें ट्राई करते हैं। अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर स्किन ट्रीटमेंट तक सभी चीजें ट्राई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी किचन में ही कई चीजें मौजूद होती हैं, जो प्राकृतिक निखार पाने में मदद कर सकती हैं। इनमें दही का नाम भी शामिल है। इसका टैक्सचर सॉफ्ट होता है और यह स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है। दही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है, जिससे चेहरे पर निखार बना रहता है। गर्मियों में इसे इस्तेमाल करना और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। गर्म तापमान के कारण होने वाली समस्याएं जैसे टैनिंग, स्किन डलनेस और डार्कनेस भी दही के इस्तेमाल से ठीक हो सकती हैं। गर्मियों में डेली स्किन केयर में दही शामिल करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार बना रहता है। आइए लेख में जानें ग्लोइंग स्किन के लिए दही में क्या मिलाकर लगाना चाहिए।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दही में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
दही और बेसन- Curd and Besan
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए आप दही में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। इन दोनों को मिलाकर लगाने से स्किन से डेड सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होता है। इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच बेसन के साथ दही मिलाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी एक करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें। चेहरे धोने के बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल करें।
टॉप स्टोरीज़
दही और मुल्तानी मिट्टी- Curd and Multani Mitti
चेहरे पर प्राकृतिक निखार पाने के लिए आप दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन में ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल करती है, जिससे स्किन में डलनेस कम होती है। स्किन में डलनेस और डार्कनेस कम होने से स्किन ग्लो करती है और हेल्दी रहती है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इसमें थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग हटाने के लिए लगाएं दही, नींबू और बेसन से बना बॉडी मास्क, जानें बनाने का तरीका
दही और संतरे के छिलका- Curd and Orange Peel Powder
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए आप दही के साथ संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको संतरे के छिलके को सूखाकर इसका पाउडर तैयार करना करना है। अब फेस मास्क बनाने के लिए दही में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। पहली बार में ही आपको निखरी और फ्रेश स्किन मिलेगी।
दही और हल्दी- Curd and Turmeric
दही और हल्दी का फेस मास्क भी त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाता है। हल्दी डार्क स्पॉट्स और डलनेस कम करने में मदद करती है। दही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है। इनका फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। अगर चेहरे पर पहले से कोई निशान है, तो यह फेस मास्क उसे भी कम करने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- शाइनी बाल पाने के लिए लगाएं दही और नारियल के दूध का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका
दही और शहद- Curd and Honey
स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए आप दही में शहद मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद लगाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
निष्कर्ष
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही में इन चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आपको पहले कभी कोई स्किन इंफेक्शन या एलर्जी की समस्या हो चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इन चीजों को इस्तेमाल करें। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी ब्यूटी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
चेहरे पर दही में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
दही में कई चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाई जा सकती है। आप स्किन पर मुल्तानी मिट्टी, बेसन या चंदन पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा, हल्दी, नीम पाउडर या संतरे के छिलके के पाउडर को भी दही में मिलाकर लगाया जा सकता है।दही और बेसन मिक्स करके चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
दही और बेसन मिक्स करके चेहरे पर लगाने से डेड सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होते हैं। बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। दही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।चेहरे पर सुबह उठने के बाद क्या लगाना चाहिए?
सुबह उठने के बाद चेहरे पर कई चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में चेहरे पर गुलाब जल, एलोवेरा जेल या शहद मिलाकर लगा सकते हैं। ड्राई स्किन वाले नारियल तेल या कच्चा दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं।