त्वचा में निखार लाने के लिए ओट्स और दही से करें फेशियल, जानें तरीका

Oats And Curd Facial: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप ओट्स और दही से फेशियल कर सकते हैं। जानें इसके लिए आपको क्या-क्या स्टेप्स फॉलो करने हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा में निखार लाने के लिए ओट्स और दही से करें फेशियल, जानें तरीका


Are Oats and Curd Good For The Face: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं? मंहगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर पार्लर से केमिकल ट्रीटमेंट तक हर चीज ट्राई करते हैं। लेकिन त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाना है, तो इसके लिए डाइट और स्किन केयर दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। डाइट के जरिए आप पोषक तत्वों की कमी पूरी कर सकते हैं। लेकिन ग्लो लाने के लिए देखभाल करना ही जरूरी है। प्राकृतिक निखार पाने के लिए आप ओट्स और दही से फेशियल भी कर सकते हैं। ओट्स चेहरे की गहराई से साफ करने में मदद करता है। वहीं दही स्किन प्रॉबल्म्स कम करने में असरदार है। आप घर पर ही ओट्स और दही से फेशियल करके प्राकृतिक निखार पा सकते हैं। इस लेख में जानें इस फेशियल के प्रोसेस के बारे में। 

oats skin

ओट्स और दही से फेशियल कैसे करें- How To Do Oats and Curd Facial 

दही से करें क्लींजिंग

सबसे पहले आपको दही से क्लींजिंग करनी है। ध्यान रखें कि आप मार्केट का पैकेट वाला दही इस्तेमाल करें। क्योंकि यह गाढ़ा होता है और इसमें चिकनाई भी नहीं होती है। क्लींजिंग के लिए बाउल में 2 चम्मच गाढ़ा दही लीजिए। इससे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। कम से कम दो मिनट तक मसाज जरूर करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

दही और चीनी से बनाएं स्क्रब

अब आपको दही और चीनी से स्क्रब बनाना है। इसके लिए बाउल में 2 चम्मच पीसा हुआ ओट्स लीजिए। इसमें कुछ दाने चीनी के डालें। थोड़ा-सा दही मिलाएं और 3 से 4 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। ओट्स और चीनी में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। इससे त्वचा अच्छे से साफ होती है और चेहरे पर निखार भी आता है। 

इसे भी पढ़ें- ओट्स से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगी दमकती त्वचा

पपीते से बनाएं मसाज क्रीम

स्क्रब के बाद तीसरा स्टेप है मसाज करना। इसके लिए आप पपीते की क्रीम बना सकते हैं। क्रीम बनाने के लिए बाउल में 3 चम्मच पपीते की प्यूरी लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच बारीक पीसा हुआ ओट्स पाउडर लीजिए। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसे आपको कम से कम 10 से 15 मिनट तक फेस मसाज करनी है। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें और फर्क देखें। 

दही और शहद से बनाएं फेस मास्क 

आखिर में आपको ओट्स और दही का फेस मास्क इस्तेमाल करना है। इसे आप सप्ताह में 3 से 4 बार लगा सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में थोड़ा-सा दही लीजिए। इसमें 2 चम्मच ओट्स पाउडर और थोड़ा-सा शहद मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे की जिद्दी टैनिंग हटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल

मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

फेशियल के बाद चेहरे पर कोई लाइट मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी। अगर आपको मॉइस्चराइजर नहीं लगाना है, तो आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। 

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो पैच टेस्ट के बाद ही कोई चीज चेहरे पर लगाएं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।  

 

Read Next

Oily Skin Tips: बरसात में ऑयली स्किन को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, त्वचा में आएगा निखार

Disclaimer