गर्मियों में चाहिए हेल्दी निखार तो लगाएं दही और चंदन का फेस मास्क, दूर होंगी कई समस्याएं

गर्मियों में पसीना, तेज धूप और डिहाइड्रेशन के कारण चेहरे का निखार खो जाता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही और चंदन का फेस मास्क यूज कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में चाहिए हेल्दी निखार तो लगाएं दही और चंदन का फेस मास्क, दूर होंगी कई समस्याएं

Face Mask For Healthy Skin in Summer- गर्मी के मौसम में पसीने, सनबर्न, तेज धूप और प्रदूषण के कारण चेहरे से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। इस मौसम में चेहरा अक्सर डल और बेजान नजर आने लगता है। टैनिंग के के कारण भी चेहरे का रंग बदलने लगता है, जो आपकी खूबसूरती को फिका कर सकता है। गर्मियों में चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने निकलने की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगती है, जिससे राहत पाने के लिए कई लोग घरेलू उपायों को भी अपने रूटीन में शामिल करते हैं। आज इस लेख में हम आपको दही और चंदन से तैयार एक ऐसे ही फैस मास्क की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने और चेहरे को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगी। 

दही और चंदन पाउडर का फैस मास्क कैसे बनाएं? - How To Make Curd And Sandalwood Face Mask in Hindi? 

सामग्री-

  • दही- 2 बड़े चम्मच 
  • चंदन पाउडर- 1 बड़ा चम्मच 

फेस मास्क कैसे बनाएं- 

  • सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें दही चंदन पाउडर डाल लें। 
  • दोनों सामग्री को मिलने तक इसे मिलाते रहें। 
  • अगर आपको मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो आप इसमें थोड़ी मात्रा में दही और मिला सकते हैं। 
  • फेस मास्क लगाने से पहले, अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। 
  • आंखों के नाजुक क्षेत्र से बचते हुए मास्क को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 
  • फेस मास्क को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। 
  • मास्क ड्राई होने के बाद उंगलियों से चेहरे की मसाज करते हुए चेहरा साफ करें। 
  • तौलिए की मदद से अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं और स्किन को मॉइस्चराइज करें। 
  • अच्छे रिजल्ट के लिए इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार जरूर करें। 

दही और चंदन पाउडर फेस मास्क के फायदे - Benefits Of Curd And Sandalwood Face Mask in Hindi 

  • दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे चिकनी और चमकदार स्इकिन मिलती है। 
  • दही में मौजूद नेचुरल फैट और प्रोटीन स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। 
  • दही और चंदन पाउडर दोनों में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। 
  • चंदन पाउडर में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो चिड़चिड़ी स्किन को शांत करने और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। 
  • चंदन पाउडर का उपयोग चेहरे पर बढ़े हुए पोर्स को कसने और उनकी उपस्थिति को कम करने में मदद करता है। 
Summer Face Mask For Glowing Skin
  • दही और चंदन पाउडर दोनों का उपयोग करने से चेहरा चमकदार बनता है, जिससे स्किन ग्लो करती है। 
  • गर्मियों में चंदन पाउडर का इस्तेमाल चेहरे पर ठंडर का एहसास देता है, जिससे धूप के कारण होने वाली जलन और खुजली को शांत करने में मदद मिलती है। 

दही और चंदन पाउडर दोनों का मिश्रण एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करता है, जो झुर्रियों और महीन को रोकने में मदद मिलती है। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स हटाएगा बेसन और खीरे का स्क्रब, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

Disclaimer