Sat Oct 17, 2026 | 05:17 AM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

सिर की खुजली दूर करने में एलोवेरा जेल कितना असरदार है? डॉक्टर से जानें किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

सिर की खुजली दूर करने में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो रेडनेस और सूजन में भी कमी करने में मदद करते हैं। हालांकि, सबको इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। क्यों? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
सिर की खुजली दूर करने में एलोवेरा जेल कितना असरदार है? डॉक्टर से जानें किन्हें बरतनी चाहिए सावधानीसिर की खुजली दूर करने में एलोवेरा जेल कितना असरदार है? डॉक्टर से जानें किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

सिर की ड्राईनेस और इचिंग से कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए वे एलोवेरा जेल का उपयोग करते हैं। इससे उनकी परेशानी कम भी हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई सिर की खुजली को दूर करने के लिए एलोवेरा लगाना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट्स स्पष्ट करते हैं कि एलोवेरा एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, इससे स्किन की रेडनेस भी दूर होती है। इस लेख में हम आगे जानेंगे कि सिर की खुजली को कम करने में एलोवेरा जेल कितना फायदेमंद है। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।

सिर की खुजली दूर करने में एलोवेरा जेल कितना फायदेमंद है?

aloe vera gel for scalp itching benefits and precautions 01 (2)aloe vera gel for scalp itching benefits and precautions 01 (2)

सिर की खुजली दूर करने में एलोवेरा जेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। MDPI के जर्नल Plants में प्रकाशित एक समीक्षात्मक शोध पत्र के अनुसार, एलोवेरा, हल्दी (कर्क्यूमिन), पुदीना जैसे पौधों में मौजूद सक्रिय कंपाउंड (जैसे पॉलीसेकेराइड्स और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व) खुजली, सूजन और त्वचा की जलन को कम करने में काफी प्रभावी हैं।

डाॅ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "अगर किसी को स्कैल्प से जुड़ी समस्या जैसे खुजली या सूजन है, तो वे एलोवेरा जेल का उपयोग सीधे तौर पर कर सकते हैं। इससे न सिर्फ सूजन में कमी आएगी, बल्कि खुजली भी कम होगी। अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, बशर्ते उन्हें इसमें मौजूद कंपाउंड से एलर्जी न हो।"

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए 'अमृत' है एलोवेरा जेल, डैंड्रफ दूर करने के लिए मैंने अपनाए ये घरेलू नुस्खे; आयुर्वेदाचार्य ने दी सलाह

स्कैल्प की खुजली दूर करने के लिए एलोवेरा के फायदे

aloe vera gel for scalp itching benefits and precautions 02aloe vera gel for scalp itching benefits and precautions 02

1. खुजली और जलन को शांत करना

आपने देखा होगा कि जब भी स्कैल्प में खुजली होती है, तो वहां खुजलाने के कुछ देर बाद जलन भी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप स्कैल्प में सीधे एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे खुजली और जलन दोनों प्राकृतिक रूप से शांत हो जाती है। दरअसल, एलोवेरा में प्राकृतिक रूप से सूजन और जलन को कम करने वाले तत्व होते हैं, जो सिर की लालिमा, खुजली और जलन को राहत देते हैं।

2. डैंड्रफ से छुटकारा

कई बार सिर में खुजली डैंड्रफ के कारण होती है। ऐसे में जब सिर पर एलोवेरा जेल लगाया जाता है, तो इसमें मौजूद एंटीफंगल तत्व और बैक्टीरिया-विरोधी गुण डैंड्रफ को कम करेन में मदद करते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जेल डेड स्किन को रिमूव करने तथा स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है।

3. त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करना

एलोवेरा में ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को बिना किसी चिपचिपाहट के सिर की त्वचा को नमी देता है और स्कैल्प की ड्राईनेस दूर होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एलोवेरा के पत्तों में 99 फीसदी पानी होता है और यह पॉलीसैकराइड्स से भरपूर होता है, जो नमी को स्किन में लाॅक करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा Vs आंवला: एक गिलास जूस आपकी स्किन को बना सकता है चमकदार, जानिए कौन है ज्यादा असरदार

4. त्वचा की बाहरी परत को प्रोटेक्ट करना

चूंकि, एलोवेरा जेल बहुत अच्छे मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, तो इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से न सिर्फ सूखापन दूर होती है। इसके साथ-साथ स्कैल्प की बाहरी परत प्रोटेक्ट भी होती है। वास्तव में इसकी वजह से त्वचा का खिंचाव या बारीक दरारें पड़ने का खतरा कम रहता है। एलोवेरा सिर की सुरक्षात्मक परत को ठीक करने और उसे बनाए रखने में मदद करता है। इससे भी सिर की खुजली कम होती है।

5. कोलाजन के निर्माण को बढ़ावा

हमारी स्किन के कोलेजन का निर्माण बहुत जरूरी होता है। इससे स्किन रिपेयर होती है और किसी भी तरह के घाव की रिकवरी तेज होती है। एलोवेरा जेल में मौजूद गिबेरेलिन्स और ग्लुकोमैनन्स जैसे तत्व सिर की त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं, जो स्किन सेल्स की ग्रोथ और कोलाजन के निर्माण को बढ़ावा देते हैं। यही कारण है कि एलोवेरा जेल को घाव और जलन वाले हिस्से में लगाया जाता है। यही नहीं, स्कैल्प में सनबर्न होने पर भी एलोवेरा लगा सकते हैं। 

BioMed Research International के अनुसार, एलोवेरा त्वचा के घावों को भरने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह नए सेल्स और कोलाजन के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है।

इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा जेल से सच में बाल बढ़ते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • एलर्जीः जिन लोगों को लहसुन, प्याज या ट्यूलिप जैसे पौधों से एलर्जी है, उन्हें एलोवेरा से भी एलर्जी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए, रेडनेस या इचिंग होने पर भी उन्हें एलोवेरा यूज नहीं करना चाहिए।
  • स्टेरॉयड दवाओं के साथ प्रयोग: अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्या है और वे स्कैल्प पर स्टेराॅयड लगा रहे हैं, तो बेहतर है कि वे भी एलोवेरा जेल न लगाएं। इसके उपयोग से समस्या बढ़ सकती है।
  • पैच टेस्ट लेंः अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट लेना चाहिए। पैच टेस्ट के लिए एक स्किन के छोटे से हिस्से पर उसे अप्लाई करें।

निष्कर्ष

सिर की खुजली पर एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है। हालांकि, आपको सिर में खुजली क्यों हो रही है, यह जानना अधिक जरूरी है। अगर सिर में खुजली किसी समस्या के कारण हो रही है और कोई दवा चल रही है, तो बेहतर है कि आप इसका उपयोग न करें। हां, अगर सिर्फ ड्राईनेस के कारण स्कैल्प में खुजली होती है, तो आप इसमें एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसमें मौजूद कंपाउंड स्कैल्प इचिंग को शांत करते हैं और समस्या को दूर करते हैं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या रात भर सिर में एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ना सुरक्षित है?

    वैसे तो रात भर सिर में एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ना सुरक्षित होता है, फिर भी यह जानना जरूरी है कि अगर आपको किसी तरह की स्कैल्प से जुड़ी समस्या है, तो ऐसा न करें। विशेषकर जिन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है, उन्हें इसे रात भर लगाने से बचना चाहिए।
  • क्या प्रोसेस्ड एलोवेरा जेल और ताजे पौधे के जेल के इस्तेमाल में कोई अंतर होता है?

    हां, पौधे से निकाला गया ताजा जेल 100% प्राकृतिक और प्रिजर्वेटिव-फ्री होता है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं, जिससे कुछ लोगों को तुरंत एलर्जी या खुजली हो सकती है। वहीं बाजार में मिलने वाले कमर्शियल जेल की भी अपनी कुछ सीमाएं होती हैं। जैसे इसमें सुगंध या अल्कोहल मिला हो सकता है, जो संवेदनशील स्कैल्प को इरिटेट कर सकता है।

Read Next

→ सफेद बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें मेथी और कलौंजी का तेल? एक्सपर्ट से जानें क्यों है फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 08, 2026 18:07 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra