Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

चेहरे पर निखार ला सकता है ऑलिव ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल

अक्सर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

How To Use Olive Oil For Skin Whitening In Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग डेड सेल्स के जमा होने, त्वचा में जलन होने, दाग-धब्बे और त्वचा के डल होने जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को त्वचा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखने और अच्छी आदतों को अपनाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, त्वचा में निखार लाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानेंगे कि चेहरे पर निखार लाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?

चेहरे पर निखार लाने के लिए ऑलिव ऑयल

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, के और एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका त्वचा पर इस्तेमाल करने से स्किन को हेल्दी रखने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, ये यौगिक शरीर के फाइब्रोब्लास्ट कोशिकाओं के प्रसार और प्रवासन (migration) को बढ़ाते हैं, जो घाव भरने और टिश्यूज का उत्पादन (tissue regeneration) करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में कॉफी और ऑलिव ऑयल स्क्रब करने के फायदे और तरीका

how to use olive oil for skin whitening in hindi 01 (6)

स्किन के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे

  • ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने, नमी बनाए रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे स्किन हेल्दी रहती है।
  • ऑलिव ऑयल में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से स्किन सेल्स का डैमेज से बचाव करने, सूजन को कम करने, त्वचा के लाल होने या इसकी जलन को कम करने में मदद मिलती है।
  • ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • इसका इस्तेमाल करने से त्वचा के घाव को तेजी से भरने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • ऑलिव ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन की डलनेस को कम करने, त्वचा में निखार लाने और स्किन के डेड सेल्स को निकालने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सेहत का खजाना है जैतून का तेल, जानें इसके फायदे-नुकसान और न्‍यूट्र‍िशनल वैल्‍यू

ऑलिव ऑयल से क्रीम कैसे बनाएं?

इसके लिए आधे कप ऑलिव ऑयल में 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल और 4 चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छे से मिला लें।
अब इसको जार में भरकर अच्छे से रख लें और इसका इस्तेमाल करें।

सावधानियां

ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इसमें मौजूद किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसके इस्तेमाल से बचें।

निष्कर्ष

ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल क्रीम के रूप में किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोजाना चेहरे पर जैतून का तेल लगाने से क्या होता है?

    चेहरे पर नियमित रूप से ऑलिव ऑयल लगाने से स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने, चेहरे की गंदगी को साफ करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने, स्किन को हेल्दी रखने, त्वचा का एजिंग से बचाव करने, स्किन की जलन को कम करने, त्वचा की खुजली को कम करने और मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
  • चेहरे की सुंदरता के लिए क्या खाना चाहिए?

    त्वचा में निखार लाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में खट्टे फल, गाजर, टमाटर, चुकंदर, ग्रीन टी, हल्दी, जामुन, अखरोटी और अलसी के बीज जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर फूड्स को शामिल करें।
  • चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    चेहरे की त्वचा को हेल्दी बनाए रखने और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करें और लंबे समय तक बाहर रहने से बचें। 

Read Next

चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं केले से बने से ये फेस मास्क, लौट आएगा खोया निखार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 21, 2026 10:17 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 21, 2026 10:17 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 21, 2026 10:17 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content