बहुत से लोग दो-मुंहे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। यह समस्या ज्यादा हीट स्टाइलिंग टूल, धूप, प्रदूषण, केमिकल ट्रीटमेंट और बालों में नमी की कमी के कारण होती है। दो-मुंहे बालों की समस्या से राहत तो नहीं मिल सकती है, लेकिन सही देखभाल करने, हेल्दी डाइट लेने और हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बालों को ज्यादा खराब होने से रोका जा सकता है। इसके लिए अंडे की जर्दी और ऑलिव ऑयल से बना हेयर मास्क का इस्तेमाल करना फायदेमं हो सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ एंव आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
अंडे की जर्दी बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, अंडे की जर्दी में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ए और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये बालों को पोषण देने और उनकी बनावट सुधारने में मदद कर सकते हैं, साथ ही, इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
बालों के लिए अंडे की जर्दी के फायदे
- बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाए
- बालों के रूखेपन को कम करे
- बालों को मजबूती दे
- बालों के टूटने की समस्या को कम करे
इसे भी पढ़ें: स्किन टाइट करने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडे की जर्दी के ये 3 फेस मास्क
ऑलिव ऑयल बालों के लिए कैसे करता है मदद?
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, "ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। यह बालों की बाहरी परत पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
बालों के लिए ऑलिव ऑयल के फायदे
- बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करे
- फ्रिजी और बेजान बालों को स्मूद बनाए
- बालों के सिरों को सूखने से बचाए
- बालों को नेचुरल शाइन दे
इसे भी पढ़ें: बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 6 हैक्स, जानें इनके बारे में
हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका
- एक कटोरे में 1 अंडे की जर्दी लें
- अब इसमें ऑलिव ऑयल को डालकर अच्छे से मिलाएं
- अब इस मिक्स्चर को तब तक मिलाएं जब तक यह क्रीमी न हो जाए
- इसके बाद बालों को गीला करें और इस मास्क को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें
- इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें
ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार किया जा सकता है।
दो-मुंहे बालों से राहत के लिए अन्य टिप्स
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, कोई भी घरेलू मास्क पहले से बने दो-मुंहे बालों को स्थायी रूप से जोड़ नहीं सकता है। इसके लिए ट्रिमिंग ही सबसे सही तरीका है। हालांकि, अंडे की जर्दी और ऑलिव ऑयल का मास्क बालों को नमी और पोषण देकर उन्हें हेल्दी, सॉफ्ट और कम टूटने वाला बना सकता है, जिससे नए स्प्लिट एंड्स के बनने का खतरा कम हो सकता है।
निष्कर्ष
अंडे की जर्दी और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क रूखे, बेजान और दो-मुंहे बालों के लिए एक आसान और घरेलू उपाय है। इसका नियमित इस्तेमाल करने, समय-समय पर ट्रिमिंग कराने और हीट स्टाइलिंग टूल्स से बचाव के साथ यह मास्क बालों को हेल्दी और शाइनी बनाए रखने में मदद कर सकता है। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी बालों के लिए क्या खाएं?
बालों के स्वस्थ रखने के लिए डाइट में प्रोटीन, जिंक, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, सी, ई और डी जैसे पोषक तत्वों से युक्त फलों, सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को शामिल करना फायदेमंद होता है।हेल्दी बालों के लिए क्या करें?
बालों को हेल्दी और घना बनाए रखने के लिए इनकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, हेल्दी डाइट लें, स्कैल्प की मालिश करें, केमिकल प्रोडक्ट्स और बालों को हीट स्टाइलिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल करने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 23, 2026 18:20 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 23, 2026 18:20 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 23, 2026 18:20 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma