Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

दो-मुंहे और बेजान बालों से छुटकारे के लिए घर पर चावल और अलसी से बनाएं ये हेयर टोनर

अक्सर लोग दो-मुंहे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए चावल और अलसी के बीज के टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें।

कई लोग बालों के रूखेपन और दो-मुंहे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं, जो एक आम समस्या बन गई है। बार-बार हीट स्टाइलिंग, प्रदूषण, गलत हेयर केयर और पोषण की कमी के कारण बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में राइस वॉटर यानी चावल के पानी और अलसी से बने घरेलू हेयर टोनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है राइस वॉटर?

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, राइस वॉटर में अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन ई और इनोसिटोल नामक तत्व पाया जाता है। यह बालों की बाहरी परत को मजबूत बनाने में मदद करता है और बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इससे बालों में उलझन और टूटने की समस्या भी कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Rice Water for Hair: बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें चावल का पानी, मिलेंगे कई फायदे

अलसी के बीज कैसे करते हैं बालों की देखभाल?

डॉ. चंचल शर्मा आगे कहती हैं, अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। अलसी से बनने वाला जेल बालों को नेचुरल नमी देने में मदद करता है, जिससे रूखे और फ्रिजी बाल ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं। यह बालों को कोटिंग देकर उन्हें हेल्दी और शाइनी बनाने में मदद करता है।

homemade hair toner to get rid of split ends and dull hair 02 (1)

राइस वॉटर और अलसी का हेयर टोनर बनाने का तरीका

  • इस हेयर टोनर को बनाने के लिए एक पैन में 1 कप पानी और अलसी के बीज डालें।
  • इसे 5-7 मिनट तक उबालें, जब तक हल्का जेल न बन जाए।
  • इस मिक्सचर को छानकर ठंडा होने दें।
  • अब इसमें चावल का पानी मिलाएं।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें।

इसे भी पढ़ें: दो-मुंहे बालों की समस्या बार-बार क्यों होती है? डॉक्टर से जानें हेयर डैमेज के बड़े कारण

हेयर टोनर को इस्तेमाल करने का सही तरीका

बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर इस टोनर को स्प्रे करें। इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर सही तरीके से लगाएं। इसके बाद बालों को नेचुरल रूप से सूखने दें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार किया जा सकता है।

दोमुंहे बालों से राहत के लिए जरूरी टिप

दोमुंहे बालों से राहत के लिए समय-समय पर ट्रिमिंग जरूरी है। हालांकि यह घरेलू टोनर बालों को हाइड्रेट रखने, आगे होने वाले नुकसान को कम करने और बालों की बनावट में सुधार करने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष

राइस वॉटर और अलसी के हेयर टोनर का इस्तेमाल करने से बालों को नमी देने, पोषण और चमक देने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल करने के साथ बैलेंस डाइट लें और सही हेयर केयर रूटीन को अपनाने से बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • चावल के पानी को बालों में लगाने से क्या होता है?

    बालों में चावल के पानी को लगाने से बालों को जड़ों से मजबूती देने, बालों को घना बनाने, शाइनी बनाने, बालों को कंडीशन करने, बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने, बालों को झड़ने से रोकने और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • हेल्दी बालों के लिए क्या करें?

    बालों को हेल्दी और घना बनाए रखने के लिए बालों में केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, नियमित रूप से बालों को धोएं, स्कैल्प की मालिश करें, हीट स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें और हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स खाएं।

Read Next

झड़ते बालों के लिए त्रिफला और शिकाकाई का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा ज्यादा बेहतर रिजल्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 22, 2026 23:21 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jun 22, 2026 23:21 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content