Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या दो-मुंहे बाल ज्यादा झड़ते हैं? जानें इनका कनेक्शन

Can Split Ends Cause Hair Thinning: दो-मुंहे होने पर बाल शुष्क हो जाते हैं और झड़ने भी लगते हैं। सवाल है, इनका आपस में क्या कनेक्शन है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है? जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

हर कोई चाहता है कि उनके बाल मजबूत, खूबसूरत और चमकदार हों। इसके लिए तरह-तरह के उपाय और केमिकल प्रोडक्ट्स भी यूज किए जाते हैं। हालांकि, बालों को सही डाइट के जरिए पोषण देना भी आवश्यक है और सही केयर करना भी जरूरी है। आपने देखा होगा कि तमाम कोशिशों के बावजूद बाल दो-मुंहे हो जाते हैं। दो-मुंहे होने पर कई बार ऐसा महसूस होता है, जैसे बालों का झड़ना बढ़ गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई दो-मुंहे होने पर बालों का झड़ना बढ़ जाता है? जानें, इनका आपस में क्या कनेक्शन है? इस बार में सभी जरूरी बातें जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

क्या वाकई दो-मुंहे बाल ज्यादा झड़ते हैं?

जब बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, तब दो-मुंहे जैसी समस्या बढ़ जाती है। ऐसे बाल न सिर्फ दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि इनकी वजह से बालों की सेहत भी कमजोर हो जाती है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई दो-मुंहे होने पर बाल झड़ने लगते हैं? इस बारे में एक्सपर्ट बताती हैं, "दो-मुंहे बालों का हेयर फॉल से सीधा संबंध नहीं है। हालांकि, दो-मुंहे होने के कारण बीच-बीच से टूटने (Break) लगते हैं, जो कि बालों के झड़ने जैसा महसूस हो सकता है। असल में, दो-मुंहे होने के कारण बाल बहुत पतले हो जाते हैं।" आपको बता दें कि बालों के ब्रेक होने को हेयर फॉल नहीं कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब बाल हेयर फॉलिकल से अलग होते हैं, तब उन्हें हेयर फॉल कहा जाता है। National Institutes of Health (NIH) | (.gov) के अनुसार दो-मुंहे होने के कारण बाल अधिक कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: दो मुंहे बालों का कारण है हमेशा बाल खुले रखना? जान लें एक्सपर्ट की राय

दो-मुंहे बाल होने के नुकसान

do split ends cause more hair loss  01 (11)

दो-मुंहे होने के कारण बालों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जानें, दो-मुंहे बाल होने के नुकसानों के बारे में-

  • बालों का पतला होनाः दो-मुंहे बालों का मतलब है कि बाल पहले से ही शुष्क हैं। अगर दो-मुंहे बाल बढ़ जाते हैं, तो ऐसे में हेयर थिनिंग हो सकती है और बालों का लुक भी खराब हो सकता है।
  • हेयर ग्रोथ पर बुरा असरः दो-मुंहे बाल होने के कारण बालों की ग्रोथ पर भी बुरा असर पड़ता है। हालांकि, बाल जड़ों से बढ़ते हैं, लेकिन दो-मुंहे होने के कारण बाल बीच से ही ब्रेक होने लगते हैं। इस वजह से बाल लंबे नहीं हो पाते हैं।
  • बालों का उलझनाः दो-मुंहे होने की वजह से बाल आपस में काफी ज्यादा उलझने लगते हैं। इस तरह के बालों की स्टाइलिंग करना भी काफी मुश्किल हो जाता है और कंघी करते समय बाल आसानी से टूट भी जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या दो मुंहे बालों की वजह से हेयर ग्रोथ प्रभावित होती है? एक्सपर्ट से जानें

दो-मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाएं?

एक्सपर्ट्स की मानें, तो आप सही केयर करके दो-मुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं-

  1. हर 6-8 सप्ताह में बालों की ट्रिमिंग करवाएं।
  2. बाल दो-मुंहे न हो, इसके लिए अच्छे हेयर प्रोडक्ट यूज करें।
  3. बालों पर स्टाइलिंग टूल का इस्तेमाल कम से कम करें।
  4. नियमित रूप से बालों की डीप कंडीशनिंग करें।
  5. जब भी घर से निकलें, बालों को स्कार्फ से कवर करें।
  6. नॉरिशमेंट के लिए बालों पर हेयर मास्क, दही या एवोकाडो पेस्ट अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: बाल धोने के बाद भी सिर पर खुजली होती है? जानें इसके 5 बड़े कारण

निष्कर्ष

दो-मुंहे बालों की समस्या तभी होती है, जब आप इसकी सही तरह से देखभाल नहीं करते हैं। विशेषकर, जिन लोगों के बाल लंबे हैं, उन्हें अपने बालों की अच्छी केयर करनी चाहिए। रेगुलर बालों की ऑयलिंग, हेयर वॉश करें, कंडीशनर लगाएं, हेयर मास्क अप्लाई करें और समय-समय पर हेयर ट्रिम करते रहें। इस तरह दो-मुंहे बाल होने का खतरा कम हो जाता है, बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और सही नॉरिशमेंट से बालों का वॉल्यूम भी बेहतर होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या दो-मुंहे बालों को बिना काटे ठीक किया जा सकता है?

    दो-मुंहे बाल होने पर उन्हें ट्रिम करके काट देना बेहतर होता है। ध्यान रखें कि दो-मुंहे बालों को रिपेयर नहीं किया जा सकता है। हां, बाल दोबारा दो-मुंहे न हों, इसके लिए बालों की अच्छी केयर की जा सकती है। जैसे नियमित रूप से बालों में सीरम या कंडीशनर लगाएं, प्रॉपर तरीके से हेयर वॉश करें।
  • अगर दो-मुंहे बालों को न काटा जाए तो क्या होगा?

    दो-मुंहे बालों को न काटा जाए, तो बाल पतले हो सकते हैं, अधिक ड्राई हो सकते हैं और हेयर फॉल भी बढ़ सकता है।
  • क्या रात को बाल खुले छोड़कर सोने से दो-मुंहे बाल बढ़ते हैं?

    अगर आप रात को बालों को खुला छोड़कर सोते हैं, तो इसकी वजह से दो-मुंहे हो सकते हैं। दरअसल, तकिए के साथ घर्षण के कारण बाल उलझते हैं और दो-मुंहे हो सकते हैं।

Read Next

लंबे बालों की देखभाल कैसे करें? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 25, 2026 11:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 25, 2026 11:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 25, 2026 11:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 25, 2026 11:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content