Sir Me Khujli Hona Aur Baal Jhadna: क्या कभी आपने महसूस किया है कि नियमित रूप से बाल धोने के बावजूद सिर में खुजली हो रही है? यहां तक कि खुजली इतनी ज्यादा है कि कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है और बालों का झड़ना भी बढ़ गया है? आमतौर पर सिर पर हो रही खुजली को स्कैल्प में चिपकी गंदगी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर में हो रही खुजली के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं? जी, हां! ऐसा है। अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके सिर में अक्सर बिना वजह खुजली होती रहती है और हेयर फॉल भी बढ़ रहा है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की। इस लेख को पूरा पढ़ें और सिर पर हो रही खुजली की असली वजह जानें।
सिर पर हो रही खुजली के कारण- What Causes Itchy Scalp Even After Washing
-1771801388153.jpg)
1. डैंड्रफ
जब सिर में डैंड्रफ बढ़ जाते हैं, स्कैल्प ड्राई हो जाती है, तो ऐसी कंडीशन में खुजली भी बढ़ जाती है। अमेरिकन एकेडमी डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन में प्रकाशित एक लेख से भी पता चलता है कि अगर सिर में इतने डैंड्रफ हैं कि सिर की बाहरी सतह, कंधे या कपड़ों पर भी नजर आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि डैंड्रफ की समस्या काफी बढ़ चुकी है और सिर में तीव्र खुजली का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जूं या डैंड्रफ न होने के बावजूद सिर में खुजली होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
2. हेयर प्रोडक्ट
-1771801409277.jpg)
कई बार सिर में तीव्र खुजली का कारण आपका केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट भी हो सकते हैं। असल में, हेयर प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स का यूज किया जाता है। अगर यह स्कैल्प को सूट न करे, तो इससे स्कैल्प पर रिएक्शन हो सकता है और सिर की ड्राईनेस बढ़ सकती है। इस तरह की कंडीशन डर्मेटाइटिस के रोगियों में कॉमन पाई जाती है।
3. सिर में जुंएं
आमतौर पर जुएं उन लोगों के सिर में होती हैं, जो स्कैल्प की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते। विशेषज्ञों की मानें, तो जुंएं होने के कारण व्यक्ति के सिर में अक्सर खुजली की दिक्कत बनी रहती है। अगर सिर में बहुत ज्यादा जुंएं हैं, तो खुजली बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। कई बार खुजलाते हुए सिर से खून भी निकल सकता है।
4. सेंसिटिव स्कैल्प
कुछ लोगों की स्कैल्प बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। असल में उनकी स्किन बैरियर लेयर काफी कमजोर होती है। इसलिए, बदलते मौसम या हार्श हेयर प्रोडक्ट यूज करने के बाद से ही इनके सिर की ड्राईनेस बढ़ जाती है। इससे सिर में इरिटेशन होती है और खुजली भी बढ़ जाती है। कुछ गंभीर मामलों में सेंसिटिव स्कैल्प से परेशान लोगों को सिर में झुनझुनाहट या जलन जैसा एहसास भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिर की खुजली से हैं परेशान, तो राहत के लिए अपनाएं डॉक्टर के सुझाए ये 5 टिप्स
5. बार-बार हेयर वॉश
यह सही है कि अगर आप नियमित रूप से हेयर वॉश नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से सिर में गंदगी चिपक जाती है। लंबे समय तक यही कंडीशन बनी रहती है, तो स्कैल्प में खुजली बढ़ जाती है। क्या आप जानते हैं कि अगर आप ओवर हेयर वॉश करते हैं, तो इससे स्कैल्प को नुकसान होने लगता है और सिर की प्रोटेक्टिव लेयर भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। यह स्थिति भी खुजली का बड़ा कारण बन सकती है।
सिर की खुजली से कैसे छुटकारा पाएं?
- गर्म पानी से हेयर वॉश न करें।
- बार-बार हेयर वॉश न करें।
- हार्श हेयर प्रोडक्ट सिर पर यूज न करें।
- स्कैल्प को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें।
- सल्फेट फ्री शैंपू यूज करें।
इसे भी पढ़ें: सिर में अक्सर होती है खुजली? जानें कारण और घरेलू इलाज
निष्कर्ष
अगर आपको किसी तरह की स्किन कंडीशन नहीं है, तो सिर में हो रही खुजली कोई गंभीर समस्या नहीं है। आपको खुजली क्यों हो रही है, इसका कारण जानने की कोशिश करें। जैसे स्कैल्प की सफाई न करना, गर्म पानी से हेयर वॉश करना या सिर पर जुंएं होना। इस तरह की स्थिति को आप मैनेज कर सकते हैं और सिर में हो रही खुजली को कम कर सकते हैं। हां, अगर आपको किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से सिर में खुजली हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
बाल धोने के तुरंत बाद सिर में खुजली क्यों होती है?
अगर बाल धोने के बाद भी खुजली हो रही है, तो इसका मतलब है कि बाल सही तरह से वॉश नहीं हुए हैं और सिर में शैंपू या कोई अन्य हेयर प्रोडक्ट लगा रह गया है। इसके अलावा, गर्म पानी से सिर धोने पर भी सिर में खुजली होती है।क्या डैंड्रफ के बिना भी स्कैल्प में खुजली हो सकती है?
हां, डैंड्रफ के अलावा भी स्कैलप में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ड्राई स्कैल्प, स्कैल्प सोरायसिस, जुएं, या कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस।क्या बार-बार बाल धोने से खुजली बढ़ सकती है?
हां, अगर आप ओवर हेयर वॉश करते हैं, तो इससे स्कैल्प से नेचुरली ऑयल कम हो सकता है। इससे स्कैल्प ड्राई हो जाती है, जिससे खुजली और जलन महसूस होने लगती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 23, 2026 10:05 IST
Modified By : Meera Tagore Feb 23, 2026 10:05 IST
Modified By : Meera TagoreFeb 23, 2026 10:05 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra