Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या वाकई गर्म पानी से Hair Wash करने से बाल झड़ते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

How Warm Water Cause Hair Fall: हेयर वॉश करने के लिए गर्म पानी का यूज करना लाभकारी नहीं होता है। इसकी वजह से स्कैल्प का सीबम प्रोडक्शन बाधित हो सकता है, जो बालों की हेल्थ के लिए सही नहीं है।

Hot Water Cause Hair Fall: सर्दियों के दिनों में हर कोई गर्म पानी से नहाता और हेयर वॉश करता है। सर्दी-जुकाम न हो, इसके लिए गर्म पानी से शॉवर लेना जरूरी भी है। हालांकि, आपने देखा होगा कि सर्दियों के दिनों में लोगों का हेयर फॉल बढ़ जाता है, डैंड्रफ बढ़ जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ऐसा गर्म पानी से हेयर वॉश करने की वजह से होता है? क्या वाकई गर्म पानी बालों के लिए नुकसानदायक है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

क्या वाकई गर्म पानी से हेयर वॉश करने पर बाल झड़ते हैं?- Does Hot Water Cause Hair Loss

Can warm water cause hair fall 01 (10)

ठंड के दिनों में गर्म पानी से नहाना हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मसल्स पेन और हड्डियों से जुड़ी तकलीफें दूर होती हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई गर्म पानी से हेयर फॉल बढ़ सकता है? इस संबंध में एक्सपर्ट बताते हैं, ‘वैसे तो गर्म पानी अपने आप में हेयर फॉल का कारण नहीं हो सकता है, लेकिन लगातार सिर पर गर्म पानी यूज करने की वजह से हेयर स्ट्रैंड्स कमजोर हो जाते हैं। यहां तक कि गर्म पानी की वजह से स्कैल्प को नुकसान होता है, ड्राइनेस हो जाती है और हेयर फॉलिकल्स भी कमजोर हो जाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या बालों को कमजोर कर सकता है रोज बाल धोना? एक्सपर्ट से जानें

गर्म पानी बालों को कैसे प्रभावित करता है?- Why Is Hot Water Not Good For Hair

how to use tulsi leaves for hair growth 01 (9)

क्यूटिकल्स को नुकसान

गर्म पानी से हेयर वॉश करने पर बालों के क्यूटिकल्स (बालों की बाहरी और प्रोटेक्टिव लेयर) को नुकसान होने लगता है। इसकी वजह से प्रोटीन लॉस होने लगता है, जो कि बालों की हेल्थ के लिए सही नहीं है। आपको बता दें कि प्रोटीन बालों की ग्रोथ और वॉल्यूम के लिए बहुत जरूरी है।

नेचुरल ऑयल को नुकसान

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी से हेयर वॉश करते हैं, तो इससे आपके सिर का नेचुरल सीबम प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में बालों की ड्राइनेस, फ्रीजीनेस बढ़ सकती है। यही नहीं, दो मुंहे बालों की समस्या भी पैदा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हेयर फॉल, इन्हें दोहराने से बचें

कमजोर हेयर फॉलिकल्स

अगर आप हेयर वॉश करने के लिए काफी ज्यादा गर्म पानी का यूज करते हैं, तो यह आपके हेयर फॉलिकल्स को भी डैमेज कर सकते हैं। आपको बता दें कि हेयर फॉलिकल्स मजबूत नहीं होंगे, तो इसकी वजह से आपकी बाल सही तरह से ग्रो नहीं करेंगे। चूंकि, सीबम प्रोडक्शन पर असर पड़ता है, तो इसकी वजह से पीएच लेवल पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है।

सर्दियों में कैसे पानी से हेयर वॉश करें

वैसे तो सर्दियों में ठंडे पानी से हेयर वॉश करना बिल्कुल सही नहीं है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है, जो कि बालों की हेल्थ के लिए सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप सर्दियों के दिनों गुनगुने पानी से हेयर वॉश करें। अगर सामान्य टेंप्रेचर के पानी से हेयर वॉश करते हैं, तो यह ज्यादा बेहतर होगा और इससे सिर का मॉइस्चर लॉक होता है, जो बालों की शाइन को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ गया है हेयर फॉल तो इन 5 तरीकों से करें बालों की देखभाल, कम होगा बालों का झड़ना

निष्कर्ष

किसी भी मौसम में हेयर वॉश के लिए सामान्य टेंप्रेचर के पानी का ही यूज करना चाहिए। गर्म पानी से हेयर वॉश करना सही विकल्प नहीं है। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो गुनगुने पानी से हेयर वॉश करने में कोई दिक्कत नहीं है। हां, अगर गुनगुने पानी से हेयर वॉश करने के बावजूद बालों का झड़ना बढ़ रहा है, डैंड्रफ हो रहे हैं, तो ऐसे में बेहतर है कि आप एक बार डॉक्टर के पास जाएं। कई बार जेनेटिक कारणों से भी हेयर फॉल बढ़ने लगता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गर्म पानी से आपके बाल झड़ते हैं?

    गर्म पानी से अपने आप हेयर फॉल का कारण नहीं होते हैं। हां, इसकी वजह से स्कैल्प कमजोर हो सकते हैं, जो हेयर फॉल का मुख्य कारण बन सकते हैं।
  • किस पानी से बाल झड़ते हैं?

    हार्ड वॉटर से हेयर वॉश नहीं करना चाहिए। हार्ड वॉटर में मौजूद मिनरल्स सिर में जमा हो सकते हैं, जिससे रोम छिद्र बंद हो सकते हैं। इसलिए, हमेशा फिल्टर वाले पानी से हेयर वॉश करें। 
  • क्या गर्म पानी से बाल धोना चाहिए?

    गर्म पानी से बाल धोने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि बालों के लिए सामान्य तापमान या गुनगुना पानी यूज करें। गर्म पानी से हेयर वॉश करने पर बालों में ड्राइनेस और हेयर फॉल जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Read Next

आपके हेयरलाइन को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 4 आदतें, जानें कैसे करें बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 18:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 22, 2025 18:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content