Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या वाकई गीजर के पानी से हेयर वॉश करने पर बालों का झड़ना कम हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Is Geyser Water Bad For Hair: बालों के लिए सही फिल्टर वाला स्पेशलाइज्ड गीजर चुनना अच्छा होता है। इस तरह के गीजर के पानी से हेयर वॉश करने से हेयर फॉल कम होता है। हालांकि, यह बाल झड़ने की समस्या को कम करने का सौ फीसदी इलाज नहीं है।

Is Geyser Water Safe For Hair: जब से सर्दियां बढ़ी हैं, आपने एक एड जरूर देखा होगा। यह एड एक गीजर का है, जो हेयर फॉल कम करता है। ज्यादातर लोगों के लिए यह हैरानी का विषय होगा कि भला गीजर किस तरह हेयर फॉल को कम करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है? कहीं न कहीं एक समय तक ये बात सही भी थी। गीजर सिर्फ एक ऐसा उपकरण है, जो पानी को गर्म करने के लिए जाना जाता है। यकीन मानिए, अब गीजर सिर्फ पानी गर्म करने का एक उपकरण भर नहीं रह गया है। यह वाकई बालों के लिए भी लाभकारी साबित होने लगा है। सवाल है, कैसे? अगर आप वाकई इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

क्या गीजर के पानी से हेयर फॉल कम होता है?- Does Geyser Water Cause Hair Fall

can geyser water stop hair fall 01 (9)

सर्दियां बढ़ते ही ज्यादातर लोग हयर वॉश करने के लिए गीजर के पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बालों को हमेशा नॉर्मल पानी से ही वॉश करना चाहिए। गर्म पानी से हेयर वॉश करने के कारण डैंड्रफ आदि की समस्या बढ़ जाती है, जिससे हेयर फॉल बढ़ता है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई गीजर के पानी से हेयर फॉल कम होता है? इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं, "हाल के दिनों में ऐसे स्पेशलाइज्ड गीजर आए हैं, जिनके इस्तेमाल से वाकई हेयर फॉल कम हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन गीजर में फिल्टर लगा हुआ है, जो पानी के खारेपन के स्तर में सुधार करता है, मिनरल्स और केमिकल्स के स्तर को मैनेज करता है, जिससे रूखे बालों की सममस्या में कमी आती है। साथ ही, हेयर फॉल का स्तर भी कम होता है।"

इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों से परेशान हैं तो फॉलो करें ये 10 स्टेप्स, बाल बनेंगे मजबूत

गीजर हेयर फॉल कैसे कम करता है?

does periods cause hair fall 01 (10)

वैसे तो अगर आप सामान्य गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे हेयर फॉल कम नहीं होगा। हां, अगर आप स्पेशलाइज्ड गीजर यूज कर रहे हैं, तो बालों का झड़ना कम हो सकता है-

खारे पानी के स्तर में कमीः जिन क्षेत्रों में नलके के जरिए खारा पानी आता है, वहां आपने नोटिस किया होगा कि बालों की समस्या अधिक होती है। असल में, खारे पानी में क्लोरीन और कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो कि बालों में जमा हो जाते हैं, जिससे बाल कमजोर, बेजान और दो-मुंहे हो जाते हैं। NCBI भी इस बात की पुष्टि करता है। ऐसे में हेयर फॉल भी होने लगता है। वहीं, जब आप स्पेशलाइज्ड गीजर यूज करते हैं, तो इससे खारे पानी के स्तर में कमी आती है और यह पानी बालों के लिए भी अच्छा है।

फिल्टर सॉल्यूशनः एड्वांस गीजर में फिल्टर लगा हुआ है, जो पानी को सॉफ्ट करता है और इसमें मौजूद सभी हार्मफुल चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका मतलब है कि इस तरह के एड्वांस गीजर के पानी से हेयर वॉश करने पर स्कैल्प और बालों को कम नुकसान होता है।

बालों के लिए फायदेमंदः टैप वॉटर की तुलना में इस तरह के एड्वांस गीजर का पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को नुकसान नहीं पहुंचाता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इस तरह देखा जाए, तो इससे हेयर फॉल भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में बढ़ गई है हेयर फॉल की समस्या?? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

ध्यान रखें जरूरी बातें

विशेषज्ञों का कहना है कि निश्चित रूप से आज की तारीख में कई अच्छे गीजर बाजार में आ गए हैं। फिर भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे-

  1. हर गीजर बालों के लिए सही नहीं होते हैं, इसलिए हेयर फॉल कंट्रोल वाले गीजर को ही महत्व दें।
  2. गीजर के पानी से हेयर वॉश करना है, तो उसके टेंप्रचर का विशेष ध्यान रखें।
  3. अगर आपको किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से हेयर फॉल होता है, तो गीजर का पानी उसमें कारगर तरीके से काम नहीं करेगा।
  4. हार्मोनल इंबैलेंस भी हेयर फॉल कार कारण हो सकते हैं। ऐसे में गीजर का पानी बालों के झड़ने को रोक नहीं सकेगा।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि मौजूदा समय में ऐसे स्पेशलाइज्ड गीजर आ गए हैं, जो पानी के खारेपन को कम करके, उसे सॉफ्ट बनाकर और पानी से केमिकल्स को कम करके बालों के लिए बेहतर बनाते हैं। इस तरह, गीजर के पानी से हेयर वॉश करने से हेयर फॉल कम होता है। इसके बावजूद, इस बात का ध्यान रखें कि हेयर फॉल एक सामान्य प्रक्रिया है। कभी-कभी यह किसी मेडिकल कंडीशन की निशानी हो सकता है। इसी वजह, अगर हेयर फॉल बढ़ रहा है, तो अन्य लक्षणों पर भी गौर करें और जरूरी हो, तो एक्सपर्ट के पास जाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गीजर का पानी आपके बालों के लिए अच्छा है?

    वैसे तो सामान्य गीजर से हेयर वॉश करने पर बालों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। वहीं, अगर आप स्पेशलाइज्ड गीजर से अपने बालों को धोते हैं, जिसमें फिल्टर लगा हो और जो पानी के खारेपन को कम कर सके। इस तरह के गीजर से हेयर फॉल कम हो सकता हैं। हालांकि, यह हेयर फॉल कम करने का रामबाण इलाज नहीं है।
  • क्या बालों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए?

    बालों को हमेशा कम ठंडे पानी से धोना चाहिए। गर्म पानी या अधिक गुनगुने पानी से बाल धोने पर हेयर फॉल बढ़ सकता है।
  • किस प्रकार का पानी बाल गिरने का कारण बन सकता है?

    NCBI की मानें तो हार्ड वॉटर से बाल नहीं धोना चाहिए। इससे बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं, जो हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं।

Read Next

क्या मैं रोजाना बालों पर प्याज का रस लगा सकती हूं? एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 16:30 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 16, 2025 16:30 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 16, 2025 16:30 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content