Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

क्या मैं रोजाना बालों पर प्याज का रस लगा सकती हूं? एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब

सर्दियों में लोग बालों के झड़ने से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं और समझ नहीं आता कि करें क्या? ऐसे में प्याज का रस लगाना बालों के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, क्या इसे स्कैल्प पर रोज लगा सकते हैं? जानते हैं एक्सपर्ट से।

प्याज का रस (onion juice benefits on scalp) हमेशा से ही बालों के लिए फायदेमंद माना गया है खासकर जिन लोगों के बाल झड़ रहे होते हैं। दरअसल, प्याज के रस में कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो कि बालों को जड़ों को पोषण देने के साथ इन्हें मजबूती प्रदान करते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। प्याज का रस लोग कई चीजों के साथ मिलाकर भी लगाते हैं और हर स्किन टाइप के लिए लोग इसका अलग प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या हम रोजाना अपने बालों के लिए प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं? जानते हैं इस बारे में डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट-डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, दिल्ली से।

क्या मैं रोजाना बालों पर प्याज का रस लगा सकती हूं-Should I apply onion juice daily on scalp

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसे रोजाना लगाना सही नहीं माना जाता। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करने और हेयर फॉल कम करने में मदद करता है। हालांकि रोज इस्तेमाल करने से स्कैल्प में जलन, खुजली या ड्राइनेस की समस्या हो सकती है, खासकर संवेदनशील त्वचा वालों में। इसलिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाना ज्यादा सुरक्षित और असरदार होता है।

oil_on_scalp

प्याज को बाल बढ़ने में कितना समय लगता है-How long does it take to grow hair with onion juice

प्याज से बाल बढ़ाने के लिए आपको इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाना चाहिए और लगातार इसे लगाने से लगभग 3 महीने में इसका असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, NIH की ये स्टडी बताती है कि प्याज सल्फर से भरपूर होता है, जो केराटिन का एक प्रमुख घटक है। यह बालों को मजबूत बनाता है और टूटना कम करता है। यह बालों के पोर्स को पोषण देने के साथ विटामिन C और B6 प्रदान करता है जिससे बालों की बनावट बेहतर होती है। इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर है जो कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। प्याज का रस लगाने से सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे बालों की वृद्धि में मदद मिलती है, पोषण मिलता है और बालों की बनावट बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: काले-घने बालों के लिए फायदेमंद हैं ये 5 हर्ब्स, आयुर्वेदाचार्य से जानें प्रयोग का तरीका

प्याज का रस कैसे लगाएं-How to apply onion juice on hair?

प्याज का रस लगाने के लिए आपको करना ये है कि प्याज को कद्दूकस कर लें और इसका रस निकाल लें। साफ सिर की त्वचा पर कॉटन बॉल या उंगलियों से मालिश करें, खासकर पतले बालों वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें। लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें शुरुआत में रात भर न लगाएं। हल्के शैम्पू से धो लें और सप्ताह में 2-3 बार ही उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए फायदेमंद होता है बोटॉक्स ट्रीटमेंट, एक्सपर्ट से जानें कैसे?

इसके अलावा प्याज का रस हमेशा पतला करके, सीमित समय तक लगाएं और बाद में माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। आपको शुरुआत में प्याज के रस के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए और कोशिश करें कि इसे बेहद संतुलित तरीके से इस्तेमाल करें। साथ ही हर बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

FAQ

  • एलोवेरा और प्याज को बालों में लगाने से क्या होता है?

    एलोवेरा जेल में अगर आप प्याज का रस मिलाकर इस्तेमाल करें तो इससे बालों की बनावट बेहतर होती है और बाल अंदर से हेल्दी रहते हैं। इसके अलावा ये दोनों ही बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है तो आप इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • प्याज का रस और नारियल तेल बालों में लगाने से क्या होता है?

    प्याज का रस आप नारियल तेल में लगाकर इस्तेमाल करना आपके स्कैल्प पोर्स को पोषित करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और आपके बाल हेल्दी रहते हैं। इसके अलावा जिन्हें डैंड्रफ की समस्या रहती है उनके लिए भी ये दोनों फायदेमंद है।
  • मेथी और नारियल तेल लगाने से क्या होता है?

    मेथी और नारियल तेल लगाने से बाल अंदर से हेल्दी रहते हैं और इन्हें जड़ों से मजबूती मिलती है। इसके अलावा ये ड्राई हेयर वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि बालों को मॉइस्चराइज करने के साथ इसे हेल्दी रखने में मददगार है।

Read Next

क्या रोजाना हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करना बालों के लिए सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 15, 2025 15:07 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 15, 2025 15:07 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 15, 2025 15:07 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content