What Are The Disadvantages Of A Hair Dryer: आपने अक्सर एक्सपर्ट्स को सलाह देते सुना होगा कि हेयर वॉश करने के बाद बालों को अपने आप सूखने दें। अगर जरूरी न हो, तो हेयर स्टाइलिंग टूल का उपयोग कम से कम करें। हेयर ड्रायर का उपयोग बालों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। हालांकि, मौजूदा समय में हर कोई इतनी जल्दी में होता है कि बालों को नेचुरली सुखाने तक का समय नहीं रह जाता है। इसलिए, ज्यादातर महिलाएं जिनके बाल लंबे हैं, वे हेयर ड्रायर का यूज करती हैं। सीमित मात्रा में हेयर ड्रायर यूज करना बुरा नहीं है। हां, अगर किसी महिला के बाल घुंघराले हैं, तो उनके लिए यह जानना अधिक जरूरी है कि हेयर ड्रायर का यूज करना उनके लिए नुकसानदायक क्यों है? अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं, तो इस लेख को नजरअंदाज न करें। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की है।
घुंघराले बालों पर हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने के नुकसान- Hair Dryer On Curly Hair Side Effects
-1772516601234.jpg)
National Institutes of Health (NIH) में प्रकाशित एक लेख की मानें तो लंबे समय से हेयर ड्रायर उपयोग करने से बालों के क्यूटिकल्स क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और कर्ली बालों का स्ट्रक्चर भी डैमेज ही सकता है। जान लें इसके अन्य नुकसानों के बारे में-
1. बालों के पैटर्न में बदलाव
घुंघराले बालों को हीटिंग टूल्स यानी हेयर ड्रायर का यूज करने से बचना चाहिए। ध्यान रखें कि घुंघराले बालों का अपना एक पैटर्न होता है। अगर घुंघराले बालों वाली महिलाएं बालों को सुखाने के लिए नियमित रूप से हेयर ड्रायर का यूज करती हैं, तो इससे घुंघराले बालों का पैटर्न डैमेज हो सकता है। इससे कर्ल बिगड़ सकते हैं, जिससे महिला का लुक भी खराब हो सकता है। बालों की नेचुरल शेप बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप बालों को प्राकृतिक रूप से ही सूखने दें।
इसे भी पढ़ें: हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते समय ये गलतियां पहुंचा सकती हैं बालों को नुकसान
2. रूखापन बढ़ना
घुंघराले बाल बहुत आसानी से रूखे हो जाते हैं। इसलिए, कहा भी जाता हे कि घुंघराले बालों की प्रॉपर केयर की जानी चाहिए। इनके लिए सही शैंपू और कंडीशनर का भी यूज करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और नियमित रूप से बालों पर हेयर ड्रायर यूज करते हैं, तो इससे बालों का रूखापन बढ़ सकता है, जिससे बाल बेजान नजर आ सकते हैं। इससे बालों के झड़ने का रिस्क भी बढ़ जाता है।
3. दो मुंहे बालों की समस्या
-1772516635493.jpg)
घुंघराले बालों का मतलब ही होता है कि उसमें अधिक ट्विस्ट और टर्न होना यानी घुंघराले बालों सीधे बालों की तुलना आसानी से टूट सकते हैं। वहीं, अगर आप बालों को सुखाने के लिए अक्सर हेयर ड्रायर का यूज करते हैं, तो इससे बालों के अंतिम सिरे कमजोर हो सकते हैं और दो मुंहे बालों की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बालों में लगाएं बेसन और अंडे का हेयर पैक, बाल बनेंगे बाउंसी और शाइनी
4. बालों की शाइन में कमी
घुंघराले बालों पर लंबे समय से हेयर ड्रायर यूज करने की वजह से बालों की शाइन भी खत्म हो जाती है। असल में, घुंघराले बालों अधिक बाउंसी नजर आते हैं। यही बात घुंघराले बालों अधिक आकर्षक बनाती है। हां, अगर आप रेगुलर हेयर ड्रायर का यूज करते हैं, तो इसस बालों की नमी प्रभावित होती है, जिससे बालों का शाइन कम हो जाता है। यहां तक कि बालों की इलास्टिसिटी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
5. स्कैल्प को नुकसान
किसी भी तरह के स्टाइलिंग का टूल का उपयोग लंबे समय तक नहीं किया जाना चाहिए। जिन लोगों के बाल घुंघराले हैं, उन्हें भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप जाने-अनजाने अक्सर घुंघराले बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का यूज करते हैं, तो इसकी वजह से न सिर्फ बालों को नुकसान होता है, बल्कि स्कैल्प भी ड्राई हो सकती है। इससे सिर में खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है।
निष्कर्ष
यह सच है कि घुंघराले बालों की केयर करना मुश्किल होता है। हेयर वॉश के बाद इन्हें सूखने में भी समय लगता है, लेकिन रोज-रोज हेयर ड्रायर का यूज करना समझदारी नहीं है। इससे आपके बालों को स्थायी नुकसान हो सकते हैं। यहां तक कि घुंघराले बालों पर अक्सर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने की वजह से बालों का झड़ना, की शाइन में कमी और दो मुंहे जैसी परेशानियां हो सकती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि बालों को नेचुरली सूखन दें और किसी भी तरह के स्टाइलिंग टूल का उपयोग कम से कम करें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या हेयर ड्रायर घुंघराले बालों के लिए अच्छा है?
नहीं, हेयर ड्रायर घुंघराले बालों के लिए सही नहीं है। घुंघराले बालों हेयर ड्रायर का उपयोग करने से कुछ ही मिनटों में बालों को नुकसान होना शुरू हो जाता है। बाल बेजान और रूखे नजर आने लगते हैं।हेयर ड्रायर के क्या नुकसान हैं?
कभी-कभी हेयर ड्रायर यूज किया जा सकता है। अगर आप रोजाना इसका उपयोग करते हैं, तो इसकी वजह से बालों को हीट डैमेज हो सकता है और स्कैल्प भी प्रभावित हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 04, 2026 11:25 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 04, 2026 11:25 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra