Wed Sep 23, 2026 | 07:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

क्या आप भी गीले बालों के साथ सो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इससे होने वाले नुकसान

गीले बालों में सोना सेहत और स्कैल्प दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे बालों में घर्षण और टूटने का खतरा बढ़ सकता है एवं स्कैल्प लंबे समय तक नम रह सकता है।
क्या आप भी गीले बालों के साथ सो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इससे होने वाले नुकसानक्या आप भी गीले बालों के साथ सो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इससे होने वाले नुकसान

दिनभर की थकान के बाद रात में बाल धोकर सोना कई लोगों को बहुत आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह आदत आपकी सेहत और बाल दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। जब आप गीले बालों के साथ सोते है तो नमी और तकिए के ऊपर के बैक्टीरिया के कारण स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। Dr. Himani Mavi, Consultant- Dermatology, Metro Hospital & Heart Institute, Noida के अनुसार, गीले बालों में सोना आपके बालों की सेहत और स्किन दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जब बाल गीले होते हैं तो वे अपनी सबसे कमजोर स्थिति में होते हैं। इसलिए, आइए लेख में विस्तार से जानते हैं कि गीले बालों में सोने के क्या नुकसान हैं?

गीले बालों के साथ सोने के नुकसान

Dr. Himani Mavi के अनुसार, रात को हेयर वॉश करके गीले बालों में सोने से बालों और सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण आपको ये समस्याएं हो सकती हैं-

1. बालों का बहुत ज्यादा टूटना

जब बाल गीले होते हैं तो बालों में मौजूद हाइड्रोजन बॉन्ड कुछ समय के लिए कमजोर हो जाते हैं। रात में सोते समय जब आप करवट लेते हैं तो तकिए के कवर के साथ बालों का घर्षण होता है। ऐसे में बाल कमजोर और गीले होने के कारण टूटने लगते हैं, खिंच जाते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है।

इसे भी पढ़ें: बालों को धूप से बचाना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें बालों के लिए UV किरणों के नुकसान

2. स्कैल्प पर फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन

हमारा स्कैल्प आमतौर पर गर्मी पैदा करता है। इसलिए, जब आप गीले बालों के साथ सो जाते हैं तो तकिया नमी सोख लेता है। रात को सोने के दौरान बाल गीले होने से तकिया भी गीला हो जाता है। ऐसे में तकिए की नमी और स्कैल्प की गर्मी मिलकर फंगस और बैक्टीरिया के पनपने का कारण बनते हैं। इससे स्कैल्प पर मैलसेजिया नाम का फंगस बढ़ने लगता है, जिससे स्कैल्प पर खुजली, रेडनेस और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Cleveland Clinic के अनुसार, गीले बालों के साथ सोने से आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फंगस और बैक्टीरिया गर्म और नमी वाली जगहों पर पनपते हैं, और जब आप गीले बालों के साथ सोते हैं, तो स्कैल्प पर ठीक वैसा ही माहौल बन जाता है।

3. डैंड्रफ की समस्या बढ़ना

स्कैल्प पर फंगस और ज्यादा नमी के कारण डैंड्रफ की समस्या कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। गीले बालों में सोने से स्कैल्प का नेचुरल pH बैलेंस बिगड़ जाता है। इससे ड्राई या ऑयली डैंड्रफ की पपड़ी स्कैल्प में जमने लगती है, जिससे पीछा छुड़ाना मुश्किल हो सकता है।

4. बालों का उलझना और फ्रिजी होना

गीले बाल रातभर तकिए पर रगड़ खाने के कारण आपस में बुरी तरह उलझ जाते हैं। सुबह उठने पर बाल पूरी तरह से बेजान, फ्रिजी और उलझे हुए मिलते हैं। जब आप सुबह इन बालों को सुलझाने के लिए कंघी करते हैं तो उलझे हुए बालों को सुलझाने में बहुत सारे बाल टूटने लगते हैं।

sleeping-with-wet-hairsleeping-with-wet-hair

5. चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स की समस्या

गीले बालों का असर सिर्फ बालों तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि यह आपकी स्किन को भी प्रभावित करता है। बालों की नमी, बालों में लगे शैम्पू या कंडीशनर और स्कैल्प का तेल तकिए के कवर पर लग जाता है। ऐसे में जब पूरी रात आपका चेहरा उसी नमी वाले तकिए पर रहता है, तो चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे माथे और गालों पर एक्ने, पिंपल्स और फंगल एक्ने निकलने की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

6. सिरदर्द और भारीपन महसूस होना

रातभर स्कैल्प में नमी बने रहने और शरीर का तापमान संतुलित न रहने के कारण कई लोगों को सुबह उठते ही सिर में भारीपन या सिरदर्द की समस्या होती है। ऐसे में जो लोग साइनस या माइग्रेन से जूझ रहे हैं उनके लक्षण गीले बालों में सोने से और ज्यादा ट्रिगर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बाल धोने के बाद ज्यादा बाल टूटते हैं तो घबराएं नहीं, जानें असली वजह और बचने का तरीका

बालों को हेल्दी रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Dr. Himani Mavi का कहना है कि बालों को हेल्दी रखने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • कोशिश करें कि आप रात में बहुत देर से बाल न धोएं। अगर रात में बाल धोना जरूरी है तो सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले धो लें, ताकि उन्हें सूखने के लिए सही समय मिल सके।
  • अगर समय कम है और आपको सोना है तो ब्लो ड्रायर को ठंडी हवा पर सेट करके बालों की नमी को कम कर सकते हैं। ज्यादा गर्म हवा से बालों को सुखाने से बचें।
  • सूती तकिए के कवर की जगह सिल्क या साटिन तकिए के कवर का इस्तेमाल करें। इससे बालों के बीच का घर्षण कम होता है और बाल कम टूटते हैं।
  • कभी भी गीले बालों को कसकर न बांधें और न ही गीले बालों में सोएं।

निष्कर्ष
हेल्दी और मजबूत बाल पाने के लिए सिर्फ महंगे शैम्पू या तेल का इस्तेमाल करना काफी नहीं होता है, बल्कि सही आदतों को अपनाना भी उतना ही जरूरी है। सोने से पहले अपने बालों को पूरी तरह सुखाने की आदत डालें, ताकि स्कैल्प इंफेक्शन और हेयर फॉल की समस्या से बचा जा सके।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रात को बालों में क्या लगाकर सोना चाहिए?

    रात को सोने से पहले बालों में हल्का नारियल या बादाम का तेल, एलोवेरा जेल या लाइटवेट सीरम लगाया जा सकता है।
  • गीले बालों को कैसे सुखाएं?

    गीले बालों को सुरक्षित रूप से सुखाने के लिए उन्हें हल्के हाथों से निचोड़ें और माइक्रोफाइबर तौलिए या सूती टी-शर्ट से थपथपाएं।

Read Next

बालों को धूप से बचाना क्यों है जरूरी? डॉक्टर से जानें बालों के लिए UV किरणों के नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 17:03 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content