Sun Oct 11, 2026 | 11:18 AM IST

Medically Reviewed by Dr Himani Mavi , Consultant – Dermatology - Metro Hospital & Heart Institute, Noida

रात में बालों में तेल लगाकर सोना सही या गलत? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

रातभर बालों में तेल लगाकर सोना हर किसी के लिए सही नहीं होता है, कुछ लोगों को इससे समस्याएं हो सकती हैं। यहां डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए, कितनी देर तेल लगाना सही है और रात में तेल लगाकर सोने से बालों पर क्या असर पड़ सकता है।
रात में बालों में तेल लगाकर सोना सही या गलत? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानेंरात में बालों में तेल लगाकर सोना सही या गलत? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

बालों को हेल्दी रखने के लिए कई लोग तेल लगाने को बहुत फायदेमंद मानते हैं। खासकर रात में बालों में तेल लगाकर सोने की सलाह घर के बड़े अक्सर देते हैं। माना जाता है कि इससे तेल पूरी रात बालों और स्कैल्प में लगा रहता है, जिससे बालों को ज्यादा पोषण मिलता है, जड़ें मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना कम हो सकता है लेकिन क्या सच में रातभर तेल लगाना बालों के लिए जरूरी है? मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा की कंसल्टेंट - डर्मेटोलॉजी डॉ. हिमानी मावी के अनुसार, बालों में तेल लगाने का फायदा इस बात पर भी निर्भर करता है कि तेल किस तरह, कितनी मात्रा में और कितनी देर के लिए लगाया जा रहा है। तेल बालों की लंबाई को सॉफ्ट रखने और नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे रातभर लगाए रखना जरूरी नहीं है।

रात में बालों में तेल लगाकर सोना सही या गलत?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी मावी के अनुसार, बालों में तेल लगाने से बालों की लंबाई और सिरों पर नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन तेल को पूरी रात लगाए रखना जरूरी नहीं है। कुछ लोगों में लंबे समय तक तेल लगे रहने से स्कैल्प पर चिपचिपाहट, खुजली या डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी मावी की सलाह के मुताबिक, तेल को कुछ घंटों के लिए प्री-वॉश ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल करना पर्याप्त हो सकता है।

  • बालों को फायदा पहुंचाने के लिए तेल को रातभर लगाए रखना जरूरी नहीं है।
  • तेल मुख्य रूप से बालों की बाहरी परत पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है।
  • खासकर नारियल तेल बालों में प्रोटीन की कमी को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे बालों का टूटना कम हो सकता है।
  • इसलिए अगर आपको रात में तेल लगाने की आदत है और इससे स्कैल्प पर कोई परेशानी नहीं होती, तो कभी-कभार ऐसा करना नुकसानदायक होना जरूरी नहीं है लेकिन नियमित रूप से रातभर तेल लगाना भी सही नहीं है।

बालों में तेल लगाने का क्या असर होता है?

साल 2021 में Journal of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित जानकारी से पता चलता है कि बालों की लटों (स्ट्रैंड्स) पर नारियल के तेल और मिनरल ऑयल के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक साथ कई परीक्षण करना जरूरी है। केवल एक बार तेल लगाने या धोने से ज्यादा अंतर नहीं दिखता, लेकिन जब बालों को ट्विस्ट करने और खींचने जैसे तनाव को एक साथ मिलाया जाता है, तो नारियल का तेल साफ तौर पर मिनरल ऑयल से बेहतर साबित होता है।

नारियल का तेल बालों के अंदर गहराई तक जाकर उनके आंतरिक हिस्से को लचीला बनाता है, जिससे बालों की ताकत और मजबूती काफी बढ़ जाती है। इसलिए, जब हम रोजमर्रा की आदतों जैसे बालों को मरोड़ने या संवारने की प्रक्रिया को परीक्षण में शामिल करते हैं, तो नारियल के तेल के फायदे आसानी से नजर आ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है? इन 5 गलतियों से बाल हो सकते हैं खराब

किन लोगों को रातभर तेल लगाने से बचना चाहिए?

  • डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी मावी का कहना है कि अगर आपकी स्कैल्प बहुत ऑयली है या आपको डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प पर पपड़ी बनने की समस्या रहती है, तो रातभर तेल लगाकर सोना समस्या बढ़ा सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी मावी के अनुसार, लंबे समय तक तेल लगे रहने से रूसी यानी डैंड्रफ के लक्षण ज्यादा दिखाई दे सकते हैं और स्कैल्प पर जमाव बढ़ सकता है।
  • इसी तरह जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा पतले होते हैं उनमें ज्यादा तेल लगाने से बाल भारी, चिपचिपे और बेजान दिखाई दे सकते हैं।

बालों में तेल कितनी देर लगाकर रखना चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी मावी बताते हैं कि तेल को बाल धोने से कुछ घंटे पहले लगाना एक आसान तरीका हो सकता है। डॉ. हिमानी मावी के अनुसार, थोड़ी मात्रा में तेल बालों के बीच से सिरों तक लगाया जा सकता है और लगभग 20 मिनट से एक घंटे तक रखने के बाद धोया जा सकता है। हालांकि, यह समय बालों के प्रकार और इस्तेमाल किए जाने वाले तेल के अनुसार अलग हो सकता है। बहुत ज्यादा तेल लगाने के बजाय कम मात्रा में इस्तेमाल करना बेहतर है।

applying oil overnight good or badapplying oil overnight good or bad

इसे भी पढ़ें: बालों के लिए प्याज का तेल कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए, घर पर बनाने का आसान तरीका

रात में तेल लगाना है तो इन बातों का रखें ध्यान

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हिमानी मावी सलाह देते हैं कि अगर आप रात में तेल लगाना पसंद करते हैं, तो बहुत ज्यादा मात्रा में तेल लगाने से बचें। तेल को बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। स्कैल्प पर लगाने की स्थिति में हल्के हाथों से मालिश करें और नाखूनों से रगड़ने से बचें। अगर सिर की ऑयली स्किन है या डैंड्रफ की समस्या है, तो रातभर तेल लगाने के बजाय बाल धोने से कुछ घंटे पहले तेल लगाना बेहतर हो सकता है।

निष्कर्ष

रात में तेल लगाकर सोना अपने आप में हर व्यक्ति के लिए गलत नहीं है, लेकिन इसे बालों के लिए जरूरी इलाज भी नहीं माना जाना चाहिए। ड्राई और डैमेज बालों में थोड़ी मात्रा में तेल उपयोगी हो सकता है, जबकि ऑयली स्कैल्प या डैंड्रफ वाले लोगों में रातभर तेल लगाए रखने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए बालों की प्रकृति और स्कैल्प की स्थिति के अनुसार तेल लगाने का तरीका चुनें। अगर बाल झड़ने या स्कैल्प की समस्या लगातार बनी हुई है, तो केवल तेल पर निर्भर रहने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सही कारण की जांच कराना जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या तेल लगाने के बाद बालों को खुला रखकर सोना चाहिए?

    अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें बहुत कसकर बांधने से बचें। ढीली चोटी या ढीला हेयरस्टाइल बालों पर खिंचाव कम कर सकता है।
  • क्या तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं?

    तेल बालों को कंडीशन करने और टूटने से बचाने में मदद कर सकता है, लेकिन केवल तेल लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होने या बाल झड़ने की हर समस्या खत्म होने की गारंटी नहीं है।
  • बालों में गुनगुना तेल लगा सकते हैं?

    तेल को हल्का गुनगुना करके लगाया जा सकता है, लेकिन बहुत गर्म तेल स्कैल्प को जला या लालिमा पैदा कर सकता है। इसलिए तेल का तापमान बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए।

Read Next

→ बालों की ग्रोथ के लिए बायोटिन कितना जरूरी है? डॉक्टर ने बताए इसके 7 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 13, 2026 21:08 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Himani Mavi