बालों को लंबा, घना और शाइनी बनाने के लिए आपने भी कभी विटामिन E कैप्सूल इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है? सोशल मीडिया पर बालों में विटामिन E कैप्सूल लगाने के कई तरीके बताए जाते हैं। कोई इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने की सलाह देता है, तो कोई सीधे कैप्सूल काटकर उसका तेल स्कैल्प पर लगाने को कहता है। यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह शरीर की सेल्स को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है। बालों की देखभाल में विटामिन E युक्त ऑयल और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से बालों को सॉफ्ट बनाने और ड्राईनेस को कम करने के लिए किया जाता है।
बालों में विटामिन E कैप्सूल कैसे लगाएं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा के अनुसार, अगर आप बालों में विटामिन E कैप्सूल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह ध्यान रखें कि कैप्सूल का इस्तेमाल स्किन और स्कैल्प पर करने के लिए सही है या नहीं। खाने के लिए बने सभी कैप्सूल बाहरी इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं किए जाते हैं।
- विटामिन E कैप्सूल को कैरियर ऑयल में मिलाकर लगा सकते हैं, अगर प्रोडक्ट बाहरी इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है, तो उसकी थोड़ी मात्रा नारियल या किसी अन्य हल्के कैरियर ऑयल में मिलाई जा सकती है।
- मिश्रण को स्कैल्प पर लगाने से पहले स्किन के छोटे हिस्से पर लगाकर देखें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
- विटामिन E कैप्सूल मिला तेल ज्यादा लगाने से बचें, ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प चिपचिपी हो सकती है और बाल धोने में परेशानी हो सकती है।
- अगर तेल लगाने के बाद असहजता महसूस हो, तो इसे धो लें। इसे लंबे समय तक लगाकर रखना जरूरी नहीं होता है।
बालों में विटामिन E लगाने के क्या फायदे हो सकते हैं?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि विटामिन E युक्त तेल बालों की लंबाई पर लगाने से रूखे बालों को सॉफ्ट बनाने और उनमें शाइन लाने में मदद मिल सकती है। तेल बालों की सतह पर एक परत बनाकर नमी के नुकसान को कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे बालों में उलझन कम हो सकती है। हालांकि, ये फायदे मुख्य रूप से तेल के कंडीशनिंग प्रभाव से जुड़े हैं। यह कहना सही नहीं होगा कि विटामिन E कैप्सूल लगाने से नए बाल उगते हैं, बालों की जड़ें मजबूत होती हैं या बाल झड़ना बंद हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद बाल धोना जरूरी है? खुद एक्सपर्ट से जानें
विटामिन E खाने का बालों और स्किन पर असर
साल 2017 में Dermatology Practical & Conceptual जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, विटामिन E एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जिसकी कमी से बाल और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। एक छोटी स्टडी में पाया गया कि इसके सप्लीमेंट्स लेने से बालों की गिनती में सुधार हो सकता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन खतरनाक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा विटामिन E लेने से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है, थायराइड हार्मोन कम हो सकते हैं और उल्टा बालों की ग्रोथ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा मात्रा में विटामिन E सप्लीमेंट्स लेने से बचना चाहिए।
how to use vitamin e for hair
किन लोगों को बालों में विटामिन E से बचना चाहिए?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि कुछ लोगों को विटामिन E युक्त प्रोडक्ट्स लगाने से स्किन पर एलर्जी, खुजली, लालिमा या जलन हो सकती है। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है या मुंहासे होने की समस्या है, तो गाढ़ा तेल लगाने से हेयरलाइन और माथे के आस-पास दाने बढ़ सकते हैं। अगर स्कैल्प पर पहले से खुजली, घाव, सूजन या इंफेक्शन है, तो बिना डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं? चेक करें कहीं आप भी नहीं हैं इसके शिकार
निष्कर्ष
बालों में विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल सावधानी से किया जाना चाहिए। इससे बालों को सॉफ्ट बनाने और रूखेपन को कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन बालों की ग्रोथ बढ़ाने या हेयर फॉल रोकने के प्रमाण नहीं हैं। अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर सही कारण और इलाज का पता लगाना बेहतर है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या विटामिन E कैप्सूल सफेद बालों को काला कर सकता है?
नहीं, विटामिन E कैप्सूल से सफेद बालों को दोबारा काला नहीं कर सकता है।क्या विटामिन E कैप्सूल को शैंपू में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं?
ऐसा करने की सलाह नहीं दी जाती, विटामिन E कैप्सूल को शैंपू में मिलाकर लगाने पर स्कैल्प पर क्या असर होगा इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।क्या ऑयली स्कैल्प वाले लोग विटामिन E कैप्सूल लगा सकते हैं?
ऑयली स्कैल्प वाले लोगों को गाढ़े तेल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। इससे बाल चिपचिपे हो सकते हैं और कुछ लोगों में हेयरलाइन के आस-पास दाने बढ़ सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 23, 2026 15:27 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Padmaja
