बालों के लिए विटामिन ई कैप्यूल बेहद जरूरी है। विटामिन ई बालों के लिए एक खास विटामिन के रूप में काम करता है जो कि इसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है जिससे ब्रेकेज की समस्या में कमी आती है। इतना ही नहीं, विटामिन ई स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है जिससे बालों की जड़ें हेल्दी रहती हैं और समय से पहले बाल सफेद नहीं होते। हालांकि, सवाल ये है कि क्या विटामिन ई बालों में लगाने के बाद बालों को धोना पड़ सकता है, जानते हैं इस बारे में Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से ।
क्या विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद बाल धोना जरूरी है?
डॉ. चांदनी कहती हैं कि विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद बालों को वॉश करना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए कि विटामिन ई के कण काफी मोटे होते हैं और बालों में लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसे में अगर आप बालों को वॉश नहीं करेंगे तो लंबे समय तक ये कण बालों में चिपके रहेंगे जिससे बाल और ऑयली हो सकते है इसलिए विटामिन ई बालों में लगाने के बाद बालों को वॉश कर लें।
विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद बाल नहीं धोने से क्या होता है?
डॉ. चांदनी कहती हैं कि विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद अगर बालों को न धोया जाए तो ये धीमे-धीमे आपके बालों की बनावट को प्रभावित कर सकता है जैसे-
1. बाल चिपचिपे हो जाते हैं
विटामिन ई कैप्सूल बालों पर लगाने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और छूने में भी मोटे और अजीब से नजर आते हैं। विटामिन ई कैप्सूल को लगाने के बाद अगर आप बालों को वॉश नहीं कर रहे हैं तो आपके बालों पर धूल, गंदगी और सीबम जमा हो सकता है। इसकी वजह से बाल भारी लग सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्कैल्प पर पिंपल्स क्यों निकलते हैं? जानें इसके 5 बड़े कारण
2. डैंड्रफ की समस्या हो सकती है
डॉ. चांदनी कहती हैं कि जब आप स्कैल्प पर विटामिन ई लगाते हैं तो इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो जाते हैं और स्कैल्प पर ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इससे होता ये है कि स्कैल्प पर ऑयल ग्लैंड्स और सीबम प्रड्यूस करते हैं जिससे डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इसके अलावा गंदगी और नमी स्कैल्प इंफेक्शन की वजह बन जाते हैं जिससे रह-रह होने वाली डैंड्रफ की समस्या परेशान करती है।
-1789459293120.webp)
3. स्कैल्प में जलन हो सकती है
डॉ. चांदनी कहती हैं अगर आप रातभर बालों में विटामिन ई लगाकर छोड़ दें तो इससे आपके स्कैल्प में जलन हो सकती है। इसके अलावा विटामिन ई का स्कैल्प में लंबे समय तक बने रहना, स्कैल्प की गंदगी बढ़ाते है बालों के रोम को प्रभावित करते हैं। इससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है और इनकी लंबाई नहीं बढ़ती। इसके अलावा स्कैल्प की जलन से बालों को पोषण नहीं मिलता और बालों की जड़ें डैमेज होने लगती हैं जिससे हेयर फॉल की समस्या हो जाती है।
विटामिन ई कैप्सूल लगाने के कितनी देर में बालों को वॉश कर लें?
विटामिन ई कैप्सूल लगाने के कम से कम 40 मिनट बाद बालों को वॉश कर लें। इससे आपके बालों को विटामिन ई का पोषण भी मिल जाएगा और इसके नुकसानों से भी बचे रहेंगे आप। हालांकि, ध्यान रखें कि विटामिन ई लगाने के बाद किसी हार्ड शैंपू से बालों को वॉश न करें। बालों को किसी शॉफ्ट शैंपू से वॉश करें जिससे स्कैल्प को ज्यादा नुकसान न हो।
बालों में विटामिन ई कब लगाएं?
बालों में विटामिन ई लगाने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे किसी दूसरे तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें ताकि फायदे भी मिल जाएं और नुकसानों से भी आप बचे रहें। ऐसे में आप विटामिन ई तो ऑलिव ऑयल, नारियल तेल और बादाम के तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे विटामिन ई के कारण होने वाले नुकसान जैसे बालों में जलन से आप बचे रहेंगे। ऐसे में आपको करना ये है कि
- थोड़ा सा नारियल तल लें।
- इसमें विटामिन ई कैप्सूल खोलकर मिला लें।
- अब इस तेल से बालों की जड़ों में हल्का-हल्का मसाज करें।
इससे बालों में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बालों की बनावट बेहतर होती है जिससे बाल हेल्दी रहते हैं और विटामिन ई से मिलने वाले तमाम फायदे मिल जाते हैं। इसके अलावा Antioxidants जर्नल में प्रकाशित इस शोध की मानें तो बालों के झड़ने और सफेद होने (hair aging) में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (oxidative stress) का बड़ा हाथ माना जाता है और विटामिन ई काफी हद तक मददगार है।
इसे भी पढ़ें: गंदा हेलमेट बढ़ा सकता है स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कैसे करें बचाव?
निष्कर्ष:
डॉ. चांदनी कहती हैं कि बालों में विटामिन ई लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से बचें। आप हफ्ते में मात्र 1 दिन ही बालों में विटामिन ई लगाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि अगर ऑयली बाल है तो बादाम के तेल जैसे हल्के तेल में इसे मिलाकर बालों में लगाएं।
FAQ
क्या विटामिन ई से बालों को काला होता है?
विटामिन ई से बालों की रंगत में सुधार आता है। इससे सफेद बाल काले तो नहीं होते लेकिन समय से पहले सफेद हो रहे बालों पर लगाम लग जाती है।क्या विटामिन ई की कमी से बाल झड़ते हैं?
विटामिन ई की कमी से बाल काफी हद तक झड़ते हैं। दरअसल, इस विटामि की कमी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है जिससे बालों की जड़ों को नुकसान होता है और बाल झड़ सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 15, 2026 13:32 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta