Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं? चेक करें कहीं आप भी नहीं हैं इसके शिकार

Vitamin E deficiency in men: विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है और ये आपकी सेहत को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। ऐसे में जानते हैं पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं?

Vitamin E deficiency in men: विटामिन ई ब्यूटी विटामिन है लेकिन क्या इसकी कमी आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है? दरअसल, विटामिन ई की कमी से पुरुषों को कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं जिसके बारे में लोग कम ही बात करते हैं। दरअसल, जब भी इस विटामिन की बात होती है लोग इसे बस खूबसूरती यानी स्किन और बालों से जोड़कर ही देखते हैं लेकिन क्या इस विटामिन की कमी आपकी सेहत को भी प्रभावित कर सकती है खासकर कि पुरुषों की। इस बारे में विस्तार जानने के लिए हमने Edwina Raj और Pooja Pillai से बात की जिन्होंने बताया कि पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं?

पुरुषों में विटामिन ई की कमी के क्या लक्षण हैं-What are the symptoms of vitamin E deficiency in men

एक्सपर्ट बताते हैं कि पुरुषों में विटामिन ई की कमी दुर्लभ है, लेकिन इसके स्पष्ट लक्षण हो सकते हैं जिन्हें आप महसूस करके समझ सकते हैं। जैसे

मांसपेशियों में कमजोरी

पुरुषों में विटामिन ई की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है, जिससे दैनिक गतिविधियां थकाऊ लगने लगती हैं। विटामिन ई की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी (मायोपैथी) हो जाती है, क्योंकि इस एंटीऑक्सीडेंट की कमी से मांसपेशियों और तंत्रिकाओं में ऑक्सीडेटिव क्षति होती है। इसके कारण विशेष रूप से मांसपेशियों की सहनशक्ति में कमी, थकान, मांसपेशियों का क्षय और समन्वय में गड़बड़ी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो अक्सर फैट संबंधी विकारों के कारण होते हैं। विटामिन ई सप्लीमेंट लेने से इन लक्षणों को ठीक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Vitamin E से करें पैरों की मालिश, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे

तंत्रिका संबंधी समस्याओं का कारण

तंत्रिका संबंधी समस्याओं के कारण पुरुषों को हाथों और पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी महसूस हो सकती है। संतुलन बिगड़ने और चलने में कठिनाई भी हो सकती है। विटामिन ई की लंबे समय तक कमी या गंभीर कमी से तंत्रिका तंत्र को गंभीर क्षति से न्यूरोपैथी हो सकती है और कुछ मामलों में तंत्रिका-मांसपेशीय विकार भी हो सकते हैं। एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होने के नाते, विटामिन ई तंत्रिका तंत्र को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है, और इसकी अनुपस्थिति अक्सर सुन्नता, जलन, समन्वय की कमी और कमजोरी जैसे लक्षणों का कारण बनती है और इसलिए पुरुषों को शरीर के इन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

Vitamin e

कमजोरी इम्यूनिटी

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी पुरुषों में विटामिन ई की कमी का एक लक्षण है, जिससे बार-बार संक्रमण हो सकते हैं। कुछ पुरुषों को दृष्टि संबंधी समस्याएं, जैसे धुंधली दृष्टि हो सकती हैं, क्योंकि विटामिन ई आंखों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है। गंभीर मामलों में, याददाश्त संबंधी समस्याएं या एकाग्रता में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में ड्राई स्कैल्प की समस्या से हैं परेशान, विटामिन ई और ओमेगा फैट्स से भरपूर ये तेल आएंगे काम

शुष्क और खुरदरी त्वचा

समय के साथ त्वचा शुष्क और खुरदरी हो सकती है। जी हां, विटामिन ई की कमी से त्वचा रूखी, पपड़ीदार और खुरदरी हो सकती है। विटामिन ई त्वचा की प्राकृतिक नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है, इसलिए इसकी कमी से अक्सर जलन, नमी की कमी और संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जो एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

ये कोशिकाओं की अपर्याप्त सुरक्षा के कारण अक्सर थकान महसूस होती है। ये लक्षण आमतौर पर तब दिखाई देते हैं जब लंबे समय तक फैट का अवशोषण ठीक से नहीं होता है या आहार असंतुलित होता है। इसलिए आपको विटामिन ई की से बचते हुए डॉक्टर को इन लक्षणों के बारे में बताना चाहिए और जरूरी पड़े तो विटामिन ई सप्लीमेंट लें।

FAQ

  • विटामिन E खाने से क्या फायदा होता है?

    विटामिन ई खाने से आपकी मांसपेशियां मुलायम हो जाती हैं और थकान में कमी आती है जिससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी स्किन में भी ये चमक नजर आ सकती है।
  • विटामिन E की कमी से क्या-क्या होता है?

    विटामिन E की कमी से स्किन खराब होने लगती है और ड्राई हो जाती है। इसके अलावा मांसपेशियों में खिंचाव आता है और धीमे-धीमे थकान बढ़ने लगती है।
  • अगर मैं रात भर अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाऊं तो क्या होगा?

    अगर आप रातभर अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं तो इससे स्किन की बनावट बेहतर होती है। त्वचा में नमी आती है और स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही ये स्किन में चमक बढ़ाने वाला भी है जिससे ड्राई स्किन में कमी आती है।

Read Next

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज के फायदे, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 16, 2026 11:03 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Feb 16, 2026 11:03 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content