पैरों के लिए विटामिन ई मसाज के फायदे: विटामिन ई को स्किन के लिए हमेशा से फायदेमंद माना जाता रहा है। ये एक ब्यूटी विटामिन है जिसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत बदल सकती है। विटामिन ई को एक अच्छ मॉइस्चराइजर माना जाता है जो कि ड्राई और शु्ष्क त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। इस विटामिन की खास बात ये है कि इसका इस्तेमाल किसी भी प्रकार की खुजली को कम करने के साथ स्किन सेल्स रिकवरी में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों की स्किन पर ज्यादा दाग-धब्बे होते हैं उनके लिए भी ये बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन आज हम जानेंगे कि विटामिन ई से पैरों को मसाज करने के क्या फायदे हैं? जानते हैं इस बारे में इस बारे में एक्सपर्ट Dr. Vijay Singhal, Senior Consultant Dermatology Shri Balaji Action Medical Institute Delhi से।
विटामिन ई से पैरों की मालिश के फायदे-Vitamin e massage benefits for foot
Expert Vijay Singhal बताते हैं कि विटामिन ई से पैरों की नियमित मालिश (Vitamin E Massage for feet) करने से त्वचा को पोषण मिलता है और ड्राइनेस व फटी एड़ियों की समस्या कम होती है। जब आप इसे रेगुलर फॉलो करते हैं
यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है
विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो रक्त वाहिकाओं को क्षति से बचाता है और त्वचा की लोच बढ़ाता है और प्लेटलेट्स को आपस में चिपकने से रोकता है, जिससे खून के थक्के बनने का खतरा कम होता है। ये हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है जिसस रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और पैरों की थकान, भारीपन और सूजन में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: ग्लिसरीन, हल्दी और एलोवेरा से बनाए ये हर्बल साबुन, स्किन रहेगी हेल्दी
मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं
जब आप विटामिन ई से मांसपेशियों की मसाज करते हैं तो ये रिलैक्स हो जाती हैं और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं जिससे दर्द और ऐंठन में कमी आती है। रेगुलर इससे मसाज करने पर मांपसेशियों का टेंशन कम होता है और ये हल्की हो जाती हैं जिससे आपको महसूस होगा आपकी मांसपेशियों की सेहत बेहतर हो गई है।

नींद अच्छी आती है
रात में पैरों की मालिश नींद को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है। दरअसल, जब आप इस मसाज करके सोने जाते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो चुका होता है और स्किन हल्की और रिलैक्स महसूस हो रही होती है जिससे शरीर में फील गुड हार्मोन बढ़ता है और आपको एक अच्छी नींद आती है।
इंफेक्शन का खतरा कम होता है
साथ ही विटामिन ई से पैरों की मालिश करना त्वचा की नमी बनाए रखता है और इंफेक्शन के खतरे को कम करता है। ये हर प्रकार से स्किन की हीलिंग में मददगार है और त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने वाला है। जब आप विटामिन ई का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा इसे अंदर से अवशोषित कर लेती है और अपनी नमी को बनाए रखती है।
इसे भी पढ़ें: शादी के बाद सृष्टि कांडपाल की स्किन हो गई थी डल, निखार पाने के लिए चावल, दही और विटामिन ई का किया इस्तेमाल
विटामिन ई से कैसे करें पैरों की मालिश-How to massage your feet with Vit E
विटामिन ई से पैरों की मालिश करने के लिए पहले तो नारियल तेल को गर्म कर लें और इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल को खोलकर मिला लें। दोनों को मिलाने के बाद जब तेल हल्का गुनगुना महसूस हो तो इससे अपने पैरों की मालिश करें जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने के साथ स्किन को हेल्दी रखने में कारगर है।
हालांकि, अंत में डॉ. सिंघल कहते हैं कि डायबिटीज या गंभीर त्वचा समस्या वाले लोग मालिश से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अपने मन से इसके इस्तेमाल से बचें।
FAQ
क्या विटामिन ई ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा है?
जी हां, विटामिन ई ब्लज सर्कुलेशन को तेज करने के साथ मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मददगार है। इसके इस्तेमाल से स्किन की बनावट बेहतर होती है, स्किन नरिश होकर रिलैक्स हो जाती है।रक्त में विटामिन ई की क्या भूमिका है?
विटामिन ई रेड ब्लड सेल्स को बनाने और ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करने में मददगार है। ये इम्यूनिटी बूस्टर है जिससे आपका शरीर मौसमी बीमारियों से खुद को बचा पाता है।क्या विटामिन ई नसों के लिए अच्छा है?
विटामिन ई नसों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इससे नसें रिलैक्स हो जाती हैं और ढीली पड़ जाती हैं जिससे अकड़न व दर्द की समस्या नहीं होती।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 31, 2026 14:58 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 31, 2026 14:58 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Vijay Singhal