Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

पुरुषों के लिए सूखे नारियल खाने के क्या फायदे हैं? खुद एक्सपर्ट ने बताया

Dry coconut for men: पुरुषों की सेहत के लिए सूखे नारियल का सेवन काफी हद तक फायदेमंद माना जाता है क्यों और कैसे, आइए जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट की राय।

Dry coconut for men: पुरुषों की सेहत, महिलाओं की सेहत से काफी अलग होती है। हालांकि, हार्मोनल गड़बड़ियों की बात करें तो ये दोनों को ही काफी हद तक प्रभावित करती है। इसके अलावा स्ट्रेस और तमाम प्रकार की समस्याएं भी पुरुषों की सेहत को प्रभावित करती है। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप अपनी डाइट को कुछ इस तरह से रखें कि आपकी हार्मोनल हेल्थ के साथ तमाम प्रकार की समस्याओं में भी कमी आए। ऐसे में आज हम बात करेंगे पुरुषों की सेहत के लिए सूखे नारियल की कैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है? विस्तार से जानकारी के लिए हमने डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से बात की

पुरुषों के लिए सूखे नारियल खाने के क्या फायदे हैं-benefits of eating dry coconut for men?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि पुरुषों के लिए सूखे नारियल खाने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो सूखे नारियल में लगभग 660 किलो कैलोरी होती है। इसमें लगभग 64.5 ग्राम फैट और लगभग 6.88 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें 16 ग्राम फाइबर होता है जो कि पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदेमंद है। इतना ही नहीं, सूखे नारियल में मैंगनीज, आयरन, पोटेशियम और विटामिन बी6, विटामिन ई, फोलेट और राइबोफ्लेविन होता है। ये पुरुषों की सेहत के लिए अलग-अलग तरीके से काम करते हैं जैसे कि

इम्यूनिटी बूस्टर है सूखे नारियल

पुरुषों के लिए सूखे नारियल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके तमाम पोषक तत्व इम्यून सेल्स को बढ़ावा देने के साथ मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। इसके अलावा अगर आप उनमें से हैं जो कि मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं तो आपको सूखा नारियल खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सूखा या ताजा नारियल: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

हार्ट हेल्दी है सूखा नारियल

सूखे नारियल का मैंगनीज और पोटेशियम बीपी बैलेंस करने के साथ दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। ये बीपी मैनेज करने के साथ ब्लड वेसेल्स की सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इसे डॉक्टर से पूछकर ही खाना चाहिए। हालांकि, इसका फाइबर दिल को सेहतमंद रखने के साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार है।

coconut benefits for men

पाचन में सुधार के साथ वजन कम करने में मददगार

पाचन में सुधार के लिए आप सूखे नारियल को खा सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होता है जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। इसके अलावा जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए भी सूखे नारियल का सेवन फायदेमंद है। ये कैलोरी कंट्रोल करने के साथ क्रेविंग कम करने में भी मददगार है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सूखा नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

फर्टिलिटी बढ़ाने वाला

सूखे नारियल में सेलेनियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज (dry coconut benefits for male fertility) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शुक्राणुओं की संख्या, गतिशीलता और पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, नारियल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ते हैं, जिससे हार्मोन संतुलन में सुधार होता है और शुक्राणुओं का उत्पादन बेहतर होता है। यही कारण है कि पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ये कुछ पुराने फूड्स में से एक है।

इस प्रकार से सूखा नारियल पुरुषों की सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है और कई समस्याओं से बचा सकता है तो इन तमाम फायदे के लिए अपनी डाइट में सूखे नारियल को जरूर शामिल करें।

FAQ

  • शुक्राणु बढ़ाने के लिए पुरुष को क्या खाना चाहिए?

    शुक्राणु बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपनी डाइट में डाई फ्रूट्स और मोरिंगा जैसे फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए जिससे प्रजनन क्षमता बेहतर होगी और शुक्राणु मजबूत होंगे। 
  • क्या लहसुन से स्पर्म काउंट बढ़ता है?

    लहसुन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। साथ ही ये टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने के साथ मेल फर्टिलिटी को बढ़ावा देने में मददगार है। इसके अलावा ये स्टेमिना और मूड बूस्टर की तरह भी काम करता है।
  • क्या खाने से सबसे ज्यादा टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है?

    टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए प्रोटीन, जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स का ज्यादा सेवन करें। इसके अलावा आपको विटामिन डी का भी सेवन करना चाहिए जो कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा देने में मददगार है।

Read Next

क्या अंडे खाने से शुक्राणु (Sperm Count) बढ़ते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 17:08 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 30, 2025 17:08 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content