सूखा नारियल और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें कुछ सावधानियां

सूखे नारियल और गुड़ का सेवन कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे आप इन तरीकों से खा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूखा नारियल और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें कुछ सावधानियां


सूखा नारियल और गुड़ खाने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। सूखे नारियल और गुड़ के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, साथ ही ये कॉम्बिनेशन शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायता करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। सूखे नारियल और गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। नारियल और गुड़ मॉनसून के मौसम में वायरल इ्ंफेक्शन को दूर कर सकते हैं। महिलाएं मासिक धर्म के दौरान मूड स्विंग को कम करने के लिए सूखे नारियल और गुड़ से  बने लड्डू या पट्टी खा  सकती हैं। दरअसल  सूखे नारियल और गुड़ में  प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलिनियम, आयरन और फ्लोरिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी लाभकारी हो  होते हैं। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं। यह हड्डियों के लिए भी काफी गुणकारी हो  सकते हैं। आइए सूखे नारियल और गुड़ खाने के फायदे और तरीकों से बारे में विस्तार से जानते हैं। 

सूखे नारियल और गुड़ खाने के फायदे

1. सूखे नारियल और गुड़ खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। यह शरीर में पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है और अपच की समस्या से बचाता है, साथ ही दिनभर आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। 

2. यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने और लीवर को साफ करने में मदद करता है। 

3. नारियल और गुड़ में जिंक और सेलेनियम जैसे एंटीऑक्सिडेंट और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स को रोकने में मदद करते हैं। ये आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम कर सकते हैं। 

4. सूखे नारियल और गुड़ के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और संक्रमण के खिलाफ लड़ने में सहायता मिलती है। रोजाना गुड़ का एक ???? Incomplete

5. इन दोनों के मिश्रण से बना लड्डू या बर्फी का सेवन आप पीरियड्स के दौरान भी कर सकते हैं। इससे पीरियड्स के  दौरान होने वाली ऐंठन और पेट दर्द से आराम मिल सकता है। 

5. सूखा नारियल और गुड़ एक प्रकार के प्राकृतिक स्वीटनर हैं, जो आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

dry-coconut-jaggery-benefits

 कैसे करें नारियल और गुड़ का सेवन

1. सूखे नारियल और गुड़ के मिश्रण से आप नारियल गुड़ लड्डू बना सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप सूखे नारियल और गुड़ की बर्फी बनाकर खा सकते हैं। 

3. सूखे नारियल, गुड़ और घी की मदद से आप टेस्टी हलवा भी बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- हृदय और पेट से जुड़ी सभी बीमारियों को खत्‍म करने में मदद करता है हरा नारियल, जानें इसके सेवन का सही समय

dry-coconut-jaggery-uses

सावधानियां

सूखे नारियल और गुड़ के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती हैा। ऐसे में ये आपके वजन को अचानक बढ़ा  सकते हैं। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए क्योंकि इससे अचानक आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।  

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version