Tue Oct 27, 2026 | 06:46 AM IST

Expert

हाई ब्लड प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Mango in High Blood Pressure Safe Or Not: बहुत से लोग सोचते हैं कि ब्लड प्रेशर में आम खाने से स्थिति बिगड़ सकती है, जानें इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है।
हाई ब्लड प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट सेहाई ब्लड प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

आम सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। फलों का राजा आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आम विटामिन A,B, C, E और K के साथ ही फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि जैसे जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही आम में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे मंगिफेरिन, कैटेचिन, एंथोसायनिन और बेंजोइक एसिड भी मौजूद होते हैं। जिससे यह न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है, बल्कि कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

वैसे तो आम का सेवन सभी के लिए स्वस्थ होता है, लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर में आम का सेवन करना सुरक्षित है?  हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इस रसीले और स्वादिष्ट फल का सेवन करने से कतराते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर में आम का सेवन बहुत कम करना चाहिए, नहीं तो इससे स्थिति बिगड़ सकती है। हाई ब्लड  प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं (Mango in High Blood Pressure Safe Or Not In Hindi), इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल से बात की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Can we eat mango in high blood pressureCan we eat mango in high blood pressure

हाई ब्लड प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं- Can We Eat Mango in High Blood Pressure In Hindi

डायटीशियन गरिमा की मानें तो गर्मियों में आम का सेवन जरूर करना चाहिए। यह मौसमी फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए आम के सेवन की बात करें, तो आम बीटा कैरोटीन का बेहतरीन स्रोत है, साथ ही इसमें डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। आम में पोटैशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और बीपी कंट्रोल रखने के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

इसे भी पढें: डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग आम का सेवन करते हैं, तो इससे उनका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। वहीं आम में मौजूद सोडियम पोटेशियम को एक्टिव करने और रक्त वाहिकाओं में सर्कुलेट करने में मदद करता है और बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही विटामिन सी की अच्छी मात्रा होने के कारण आम हाई बीपी के रोगियों में ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करने में मददगार है। हाई बीपी में आम का सेवन पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी देखें:

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

डायटीशियन गरिमा की मानें तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हाई बीपी में आम का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो  सकता है, लेकिन यहां आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। आप एक दिन में एक आम का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि एक दिन में 2 आम से ज्यादा न खाएं। साथ ही जब भी आप आम का सेवन करें, तो कम से कम 1 घंटा पहले आम को पानी में भिगोकर रख दें और उसके बाद खाएं। इससे आम की गर्मी कम हो जाती है और इस तरह आम शरीर में गर्मी भी नहीं करता है।

इसे भी पढें: पेट के लिए अनार क्यों माना जाता है फायदेमंद? जानें 5 कारण

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

→ Dengue Prevention Food: डेंगू होने से बचाएंगे ये 7 इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले फूड, बारिश में जरूर करें सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 12, 2022 18:30 IST

    Published By : Vineet Kumar