Expert

पेट के लिए अनार क्यों माना जाता है फायदेमंद? जानें 5 कारण

Pomegranate Benefits For Stomach: अनार का सेवन सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, जानें पेट के लिए अनार के 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के लिए अनार क्यों माना जाता है फायदेमंद? जानें 5 कारण


Pomegranate Benefits For Stomach: अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अनार पोषक तत्वों से भरपूर फल है, इसलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है। अनार में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। शरीर में खून की कमी को दूर करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही कैंसर जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को करने के लिए अनार बहुत फायदेमंद है। साथ ही अनार का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए भी स्वस्थ माना जाता है, क्योंकि अनार खाने से ब्लड शुगर में स्पाइक नहीं होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।ॉ

लेकिन क्या आप जानते हैं पेट की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी अनार का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? पेट के लिए अनार के फायदों के बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम पेट के लिए अनार के 5 फायदे (pet ke liye anar ke fayde) बता रहे हैं।

पेट के लिए अनार के फायदे- Pomegranate Benefits For Stomach In Hindi

1. आंत से संबंधित रोगों में फायदेमंद है

अनार का रस पीने पीने से इर्रिटेबल बाउल डिजीज (Irritable Bowel Disease) की समस्या में बहुत फायदा मिल सकता है। अनार के रस में पॉलीफेनोल यौगिक मौजूद होते हैं जो आंत में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और आंत से संबंधित रोगों से छुटकारा प्रदान करने में मदद करते हैं।

Anar Benefist For Stomach

इसे भी पढें: ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

2. पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है

अनार फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। साथ ही यह आपकी आंत को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है, क्योंकि फाइबर आंत में प्रोबायोटिक्स को बढ़ावा देता है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और वजन प्रबंधन में भी मदद करता है।

3. सीने में जलन से छुटकारा दिलाता है

अनार के जूस का पीने से हार्ट बर्न या सीने में जलन की समस्या में बहुत फायदा मिल सकता है। आप अनार का सीधे तौर पर सेवन भी कर सकते हैं। अनार पेट में गैस बनने से रोकता है। अनार शरीर में पित्त को संतुलित करने में मददगार है, क्योंकि अनार स्वाद में कड़वा होने के साथ ही कसैला भी होता है।

ये भी पढें:

4. दस्त की समस्या में फायदेमंद है

अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह आपकी आंत में सूजन को कम करने में मदद करता है। दस्त की में अनार का सेवन करने से खराब पेट से छुटकारा मिल सकता है। अनार के बीज में पॉलीफेनोल्स, एलगी टैनिन और एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं, जो आंत में रोगजनकों को बढ़ने से रोकता है, जो दस्त का कारण बनते हैं।

इसे भी पढें: डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

5. पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद है

जब आप नमक वाले आहार का अधिक सेवन करते हैं तो इससे वॉटर रिटेंशन होता है, साथ ही ब्लोटिंग की समस्या होती है। अनार मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है जिससे यह यूरिन के फ्लो को बढ़ाता है। यह सूजन को कम करने में मदद करता है और ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाता है।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

डेंगू में कौन से फल खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version