दूध और शहद पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स हैं, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। हम में से ज्यादातर लोग दोनों के स्वास्थ्य लाभों से अच्छी तरह परिचित हैं। लेकिन क्या आपने कभी दोनों का साथ में सेवन करने के फायदों के बारे में सुना है? दूध में शहद मिलाकर पीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर अगर आप ठंडे दूध में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है। इस लेख में हम आपको ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।
ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे- Drinking Cold Milk With Honey Benefits
1. पेट के लिए फायदेमंद है
अगर आप ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे पेट में गैस की नहीं बनती है, साथ ही यह एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह पेट में छाले (Peptic Ulcer) को ठीक करने में भी मदद करता है। शहद में कई औषधीय गुण होते है, दूध में शहद डालकर पीने से शरीर में फ्रुक्टोज (Fructose) का अवशोषण है। जिससे यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा ब्लोटिंग से छुटकारा पाने में बहुत मदद करता है।
इसे भी पढें: बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स, मिलेगा फायदा
2. वर्कआउट के बाद पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है
अगर आप वर्काउट के बाद ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आती है। साथ ही इससे मांसपेशियों की थकान दूर करने और मसल्स को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है।
3. वजन घटाने में मददगार है
दूध में शहद डालकर सेवन करने वजन घटाने में भी मदद मिलती है। यह यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। जब आपके मेटाबॉलिज्म ठीक तरह से काम करता है तो आप दिनभर के सामान्य काम करने के दौरान भी कैलोरी बर्न करते हैं। इससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है। साथ ही दूध और शहद का कॉम्बिनेशन आपको आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है और आप कैलोरी का सेवन कम करते हैं।
ये भी देखें:
4. इम्यूनिटी रहेगी मजबूत
शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। साथ ही शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। वहीं, दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है।
इसे भी देखें: क्या आप पूरे दिन गर्म पानी पीते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है
ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीना मुहांसों की समस्या दूर करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मुहांसे से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही शहद के एंटीऑक्सीडेंट बालों की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक हैं।
All Image Source: Freepik.com