Doctor Verified

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अनार के फूल, आयुर्वेदाचार्य से जानें उपयोग के तरीके

मानसून के मौसम में अनार का पेड़ फूलों से भर जाता है। यहां जानिए, सेहत के लिए अनार के फूलों के क्या-क्या फायदे हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अनार के फूल, आयुर्वेदाचार्य से जानें उपयोग के तरीके

मानसून का मौसम शुरू होते ही पेड़-पौधे हरे-भरे होने लगते हैं, इस मौसम में फूल भी बहुत खिलते हैं। सेहत के लिए लाभदायक फल अनार के फूल भी मानसून में निकलते हैं, जिनसे पेड़ भर जाता है। आयुर्वेद में अनार के फूलों का विशेष महत्व है, अनार केवल फल के रूप में ही नहीं बल्कि इसके फूल भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। अनार के फूलों को प्राचीन समय से ही अलग-अलग रोगों के उपचार में उपयोग किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में इन फूलों के गुणों के बारे में बताया गया है। अनार के फूलों में पाए जाने वाले प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और स्वास्थ्य को सुधारते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) सेहत के लिए अनार के फूलों के फायदे बता रहे हैं।


इस पेज पर:-


सेहत के लिए अनार के फूलों के क्या-क्या फायदे हैं?

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि अनार के फूलों को आयुर्वेद में पित्तशामक बताया गया है। यह शरीर में गर्मी को घटाते हैं और अग्नि को बढ़ाते हैं। इन फूलों का सेवन शरीर की पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। जानकारी के अनुसार, अनार के फूलों में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पिएं अनार का जूस, जानें तरीका

1. अनार के फूलों में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स धमनियों में जमी हुई गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

FLOWER

2. अनार के फूलों का सेवन पेट की समस्याओं, जैसे एसिडिटी, गैस और कब्ज को दूर करने में सहायक हो सकता है। इन फूलों का रस पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों को हेल्दी बनाए रखता है।

3. आयुर्वेद में अनार के फूलों को रक्त शुद्धिकरण के लिए माना गया है। इनका सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा बेहतर होती है।

4. अनार के फूलों का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इनमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें अनार शॉट्स, स्किन रहेगी हेल्दी

अनार के फूलों का उपयोग कैसे करें

1. अनार के फूलों का पाउडर आसानी से बाजार में मिलता है, जिससे चाय तैयार की जा सकती है। इसके अलावा आप अनार के फूलों को सुखाकर भी चाय बना सकते हैं। अनार के फूलों की चाय पाचन को बेहतर बनाती है, इसका सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

2. अनार के फूलों का पाउडर बनाकर उसे शहद के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है। यह पाउडर पाचन को ठीक रखता है और गट को भी हेल्दी रखने में सहायक होता है।

निष्कर्ष

अनार के फूल, स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अनार के फूलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। चाहे आप इन्हें चाय के रूप में पिएं या पाउडर के रूप में सेवन करें, अनार के फूल आपके शरीर और मन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इस बार का खास ध्यान रखें कि अगर आप किसी खास बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही इनका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

स्मोकिंग करते हैं तो श्वास नली साफ करने के लिए अपनाएं ये 4 प्राकृतिक नुस्खे, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version