
Ayurvedic Ways to Boost Immunity: आजकल लोग इम्युनिटी बढ़ाने, गट हेल्थ और स्किन को बेहतर बनाने के लिए लोग तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं और अगर सप्लीमेंट्स सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह के बिना लिए जाए, तो इसका नुकसान हो सकता है। अगर शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आयुर्वेदिक तरीके अपनाए जाएं, तो इसके साइड इफैक्ट्स भी नहीं होते क्योंकि आयुर्वेद में नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर इम्युनिटी को बूस्ट करना है, तो आंवला और अनार का जूस सबसे बेहतरीन तरीका है। आंवला और अनार दोनों का मिक्स जूस किस तरह से इम्युनिटी बढ़ा सकता है, जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के सीनियर आयुर्वेदिक पंचकर्मा कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा (Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Panchakarma Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad & Noida) से बात की।
इस पेज पर:-
आंवला और अनार का जूस कैसे इम्युनिटी बढ़ाता है?
डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद के अनुसार, जब दो सही गुणों वाले फल एक साथ लिए जाते हैं, तो वे धातुओं का संतुलन बनाते हैं। आंवला और अनार दोनों ही फल सुपरफूड माने जाते हैं और अगर इन दोनों को एक साथ लिया जाए, तो इससे एनर्जी बढ़ती है, मन शांत रहता है, बॉडी को न्यूट्रिशन मिलता है और ओज बढ़ाता है। इसलिए अगर आंवला और अनार के जूस को हफ्ते में 2-3 बार पिया जाए, तो शरीर को फ्रेशनेस, स्किन ग्लो और डाइजेशन अच्छा हो सकता है।”

इसे भी पढ़ें: रोजाना आंवला खाने के 3 असरदार तरीके, जो लिवर को करें डिटॉक्स और मजबूत
अनार और आंवले का जूस के फायदे
डॉ. चेतन ने बताया कि अनार और आंवले का जूस शरीर के लिए बहुत ही असरदार है।
इम्यूनिटी बढ़ाने का उपाय
आंवला को आयुर्वेद में रसायन कहा जाता है, जिसका मतबल है कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है। इससे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। इसी तरह से अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इसलिए अगर इन दोनों को मिलाकर जूस पिया जाए, तो इससे मौसमी इंफेक्शन, वायरल बीमारियों, सर्दी-जुकाम से लड़ने में मददगार होता है। अगर जूस रेगुलर पिया जाए, तो इससे शरीर को इम्युनिटी मिल जाती है।
डाइजेशन मजबूत करना
आंवला पाचन के लिए औषधि की तरह काम करता है। इससे भूख बढ़ती है, गैस कम होती, एसिडिटी शांत होती है और पेट में ठंडक रहती है। वहीं दूसरी तरफ अनार का स्वाद कसैला होता है, जो दस्त में आराम देता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इन दोनों का जूस पेट को हल्का, आरामदायक और मजबूत करता है। अगर सुबह एक गिलास अनार और आंवला का जूस पी लिया जाए, तो पूरे दिन डाइजेशन बैलेंस करता है।
खून बढ़ाने में असरदार
अनार आयरन का का अच्छा स्त्रोत है और ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। आंवला लिवर के फंक्शन को बेहतर करता है, जिससे हिमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर की नेचुरल डिटॉक्स प्रोसेस तेज करता है। दोनों का जूस पीने से खून की सफाई, टॉक्सिन निकालने, एनीमिया में सुधार और स्किन में ग्लो बढ़ाता है। इसलिए इस जूस को रेगुलर पीना चाहिए।
हार्ट के लिए बेहतर
अनार में पोलीफिनोल होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इस वजह से आर्टरीज में जमा गंदगी कम होती है। आंवला ब्लड फ्लो को सुधारता है और हार्ट को एनर्जी देता है। इसलिए दोनों को मिलाकर जूस पीने से हार्ट हेल्थ मजबूत होती है और यह नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है। जिन लोगों को बीपी, कोलेस्ट्रोल या हार्ट रिस्क से जूझ रहे मरीजों के लिए फायदेमंद है।
डायबिटीज और वजन कम करने में मददगार
अक्सर डायबिटीज के मरीज सोचते हैं कि फल खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, लेकिन अनार एक लो ग्लाइसेमिक फल है, जिससे अचानक शुगर नहीं बढ़ता। दूसरी तरफ आंवला से मेटाबॉलिज्म सुधरता है, पेनक्रियाज को सपोर्ट करता है और क्रेविंग कम करता है। अगर दोनों को मिलाकर जूस पिया जाता है, तो इससे प्री डायबिटिक लोगों के इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारता है। वजन घटाने में मदद करता है। वैसे डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सद्गुरु का इम्यूनिटी बूस्टर नुस्खा, बदलते मौसम में फॉलो करें ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला
अनार और आंवला का जूस कब पीना चाहिए?
डॉ. चेतन कहते हैं कि अनार और आंवले का जूस पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- अनार-आंवला का जूस सुबह खाली पेट लेना सबसे अच्छा माना जाता है।
- अनार और आंवला को बराबर मात्रा में मिलाना चाहिए।
- जूस में किसी भी तरह की चीनी न मिलाएं।
- अगर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी मिलाया जा सकता है।
- जिन्हें एसिडिटी की समस्या है, उन्हें अनार और आंवला का जूस खाली पेट नहीं लेना चाहिए।
- एसिडिटी के मरीज नाश्ते के बाद लें।
निष्कर्ष
अनार और आंवले का जूस आयुर्वेदिक बूस्टर है और इम्युनिटी के अलावा डाइजेशन ठीक रखने, हार्ट को सेहतमंद और हिमोग्लोबिन बढ़ाने का काम भी करता है। अगर किसी को एसिडिटी, डायबिटीज की समस्या है, तो उन्हें अनार और आंवला का जूस लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर किसी को ये जूस लेते समय किसी भी तरह की दिक्कत महसूस हो, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 14, 2025 19:01 IST
Modified By : Aneesh RawatNov 14, 2025 19:01 IST
Published By : Aneesh Rawat