Expert

अनार खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

Benefits Of Eating Pomegranate: अनार खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती हैं, जानें अन्य फायदों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अनार खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल


Benefits Of Eating Pomegranate: अनार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। अनार अधिकतर घर में सभी को पसंद होता है। इसको बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आसानी से दिया जा सकता हैं। अनार के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। यह शरीर की सूजन को दूर करने के साथ डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कंपाउड हार्ट को हेल्दी रखने के साथ कई बीमारियों को दूर रखता हैं। अनार शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है। इसके सेवन से ओरल हेल्थ से संबंधित समस्याएं भी कम होती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से अनार खाने के अन्य फायदों के बारे में।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अनार खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल कंपाउड हार्ट को हेल्दी रखने के साथ हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। यह शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते हैं।

कैंसर के रिस्क को कम करें

अनार एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मदद करते हैं। कुछ शुरुआती अध्ययनों में, अनार प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है।

immunity

इम्यूनिटी मजबूत करें

अगर आप भी बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ कई तरह की बीमारयों के खतरे को कम करता हैं। 

इसे भी पढ़ें- पपीता खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

वजन घटाने में फायदेमंद

अनार में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। अनार में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने के सात बैली फैट भी कम होता है। अनार पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। ऐसे में आप अतिरिक्त खाने से बच जाते है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

किडनी स्टोन से बचाव

अनार शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह किडनी में स्टोन होने से भी रोकता है। इसमें मौजूद ऑक्सलेट्स और कैल्शियम किडनी स्टोन बनने से रोकते हैं। इसके सेवन से किडनी स्टोन को कम करने में मदद मिलती है।

अनार के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ये रिसर्च भी पढ़ सकते हैं- https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4007340/

अनार शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालाकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

चेहरे के मुंहासे करते हैं परेशान? इन्हें रोकने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 पोषक तत्व

Disclaimer