How To Eat Muesli For Weight Loss: आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। मोटापे की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। मोटापा आत्मविश्वास को कमजोर करने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी वीक करता है। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए जिम जाने के साथ डाइटिंग का सहारा भी लेते हैं। लेकिन कई बार फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में वजन कम होना एक चैलेंज बन जाता है। आपको बता दें, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट का भी सेवन करना चाहिए। ऐसे में वेटलॉस के लिए मूसली को डाइट में शामिल किया जा सकता है। मूसली शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूसली में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता हैं, जो वजन को कम करने के साथ पाचन-तंत्र भी मजबूत रहता हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि वजन कम करने के लिए मूसली कैसे खाएं।
क्लासिक मूसली
मूसली को वजन कम करने के लिए खाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए एक कटोरी में मूसली लें। अब इसमें स्वाद के अनुसार मलाई निकाला हुआ दूध, बादाम का दूध, या दही को कुछ देर के लिए रखें। जब ये कुछ नरम हो जाएं, तो इसमें कटे हुए फल केले या फिर जामुन को काट कर डाल लें। इसको नाश्ते में आसानी से खा सकते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरकर रहता है।
मूसली बार
वजन को कम करने के लिए घर में मूसली बार को भी बनाकर खाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए बाउल में मूसली और शहद को मिक्सर में ग्राइडं करें। अब इसमें सेटिंग ट्रे मे रखकर मेवे और बीज से ग्रर्निश करें। अब इसको सेट होने के लिए फ्रिज में रखें। इसे शाम के स्नैक्स में या फिर हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। यह बार स्वादिष्ट होने के साथ आपको बाहर के खाने से बचाएंगे।
मूसली स्मूदी
वजन को कम करने के लिए मूसली स्मूदी का भी सेवन किया जा सकता है। यह स्मूदी शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखती है। इस स्मूदी को बनाने के लिए मिक्सी में 1 गिलास दूध 3 से 4 चम्मच मूसली और पालक या केल सब्जी को मिलाकर ब्लैंडर में चलाएं। इस स्मूदी को सुबह के नाश्ते या फिर शाम के समय पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए मसूर दाल कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे तेजी से होगा वेट लॉस
रात भर भिगी हुई मूसली
मूसली वजन को कम करने के साथ शरीर को एनर्जी भी देती है। अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और फटाफट बनने वाले फूड को खाना चाहते हैं, तो मूसली आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसको तैयार करने के लिए जार में मूसली, दूध, चिया सीड्स और स्वादनुसार शहद को मिलाकर जार को बंद करके फ्रिज में रख दें। सुबह उठकर इस मिश्रण को हिलाएं और फिर इसे खाएं।
वजन कम करने के लिए मूसली का इन तरीकों से सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik