How To Eat Masoor Dal For Weight Loss: मोटापा आज के समय में सबसे बड़ी समस्या है। ज्यादा वजन होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार लोग वजन घटाने के लिए लेकर घंटो जिम में पसीना बहाने के साथ डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन कई बार फिर भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अक्सर ये माना जाता हैं कि वजन घटाने के लिए हल्का और बिना स्वाद वाला ही खाना खाना चाहिए। लेकिन आपको बता दें, वजन घटाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर मसूर दाल को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। मसूर दाल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की ताकत मिलने के साथ कमजोरी भी दूर होती है। मसूर दाल सुपाच्य होने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखती हैं। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता हैं। मसूर दाल वजन कम करने के साथ बैली फैट को भी कम करती है। फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से जानते हैं कि वजन कम करने के लिए मसूर दाल का सेवन कैसे करें।
मसूर दाल
मसूर दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने के लिए मसूर दाल को प्रेशर कुकर में 2 से 3 सीटी तक पकाएं। अब अगर तड़का लगाने चाहते है, तो 1 चम्मच तेल में जीरा, प्याज और टमाटर को डाल कर भून लें और दाल में मिक्स करें। आपकी मसूर दाल तैयार है। इसे रोटी या परांठा के साथ खाया जा सकता है।
मसूर दाल खिचड़ी
वजन कम करने के लिए हेल्दी मसूर दाल की खिचड़ी भी बनाई जा सकती है। मसूर दाल की खिचड़ी पौष्टिक होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरकर रखती है। इसको बनाने के लिए मसूर दाल, थोड़े से चावल और कुछ हरी सब्जियों को मिलाकर प्रेशर कुकर में पकाएं। यह खिचड़ी सुपाच्य होने के साथ खाने में स्वादिष्ट भी लगती है। आप इसे लंच में बनाकर खा सकते हैं।
मसूर दाल का सूप
अगर आप वजन कम करने के साथ बैली फैट को भी घटाना चाहते हैं, तो डाइट में मसूर दाल के सूप को शामिल करें। मसूर दाल का सूप बनाने के लिए पालक और मसूर दाल को प्रेशर कुकर में अच्छ से पका लें। अब इसमें कड़ाही में हल्का सा तड़का लगाकर कुछ देर के लिए चलाएं। यह सूप स्वादिष्ट होने के साथ शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे वेट गेन में मिलेगी मदद
मसूर दाल चीला
कई बार वजन कम करने के लिए काफी बोरिंग खाना पड़ता है। ऐसे में खाने को स्वादिष्ट बढ़ाने के लिए मसूर दाल का चीला भी बनाया जा सकता है। मसूर दाल का चीला बनाने के लिए मसूर दाल को रात को भिगो दें। सुबह इस को पीस कर बैटर बनाएं। अब इसमें मसाले मिलाकर इस बैटर को तवे पर फलाएं। आपका मसूर दाल चीला तैयार है।
वजन कम करने के लिए इन तरीकों से मसूर दाल का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All Image Credit- Freepik