Expert

बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हरी सब्‍ज‍ियां, जानें इन्‍हें खाने के फायदे

हरी सब्‍ज‍ियां खाकर बढ़ती उम्र में होने वाली बीमार‍ियों से बच सकते हैं। जानें ऐसी 5 सब्‍ज‍ियों के फायदे।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: May 24, 2023 14:27 IST
बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हरी सब्‍ज‍ियां, जानें इन्‍हें खाने के फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Green Vegetable Benefits: दादी-नानी को अक्‍सर आपने यह कहते हुए सुना होगा क‍ि हरी सब्‍ज‍ियां खानी चाह‍िए। यह बात सच है। पुराने जमाने में लोगों की हड्ड‍ियां लंबी उम्र तक मजबूत हुआ करती थीं, उनके बाल और त्‍वचा में शाइन नजर आती थी और वे डायब‍िटीज, कैंसर, थायराइड जैसी बीमार‍ियों की चपेट में कम आते थे। बढ़ती उम्र में हेल्‍दी रहने का सीक्रेट था हरी सब्‍ज‍ियां। हरी सब्‍ज‍ियों में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। बढ़ती उम्र में वयस्‍कों को थकान, कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होते हैं। अगर आप भी उम्र के इसी पढ़ाव हरी पर हैं, तो हरी सब्‍ज‍ियों से दोस्‍ती कर लें। हरी सब्‍ज‍ियों को रोटी के साथ, जूस के रूप में, सलाद के रूप में खा सकते हैं। आगे जान‍िए 5 ऐसी सब्‍ज‍ियों के बारे में, जो बढ़ती उम्र में वयस्‍कों को एक्‍ट‍िव‍ रखने में मदद करती हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

capsicum benefits

1. शिमला मिर्च- Capsicum

वयस्‍कों को अपनी डाइट में हरी श‍िमला म‍िर्च शाम‍िल करना चाह‍िए। बढ़ती उम्र के साथ वयस्‍कों को जोड़ों की समस्या होने लगती है क्‍योंक‍ि हड्ड‍ियां कमजोर हो जाती हैं। श‍िमला म‍िर्च खाने से शरीर को अर्थराइट‍िस, ऑस्टियो अर्थराइट‍िस जैसी बीमार‍ियों से बचाया जा सकता है। श‍िमला म‍िर्च में फोलेट, फाइबर, व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-ई जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। यह एज‍िंग साइन्‍स कम करने में भी मदद करता है।

2. लौकी- Bottle Gourd

आज के समय में हर पांच में से एक व्‍यक्‍त‍ि को डायब‍िटीज होता है। इस बीमारी से बचने के ल‍िए लौकी को अपनी डाइट में शाम‍िल करें। लौकी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लौकी की सब्‍जी बनाकर खा सकते हैं या लौकी का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। लौकी में थायम‍िन, आयरन, मैग्नीज, मैग्नेशियम, राइबोफ्लेव‍िन, व‍िटाम‍िन-सी, फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।  

इसे भी पढ़ें- हरी सब्जियां खाना क्यों माना जाता है सेहत के लिए जरूरी? जानें इसके 5 फायदे

3. भिंडी- Okra

भ‍िंडी में फाइबर, मैग्नेशियम, प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-के, व‍िटाम‍िन-बी6 जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। भ‍िंडी खाने से कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। भ‍िंडी खाकर हार्ट को हेल्‍दी रख सकते हैं। भ‍िंडी में मौजूद पोषक तत्‍व, बैड कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करते हैं। भ‍िंडी खाने से इंटेस्‍टाइन में मौजूद हान‍िकारक तत्‍वों को शरीर के बाहर न‍िकालने में भी मदद म‍िलती है।  

4. धन‍िया- Coriander

dhaniya ke fayde

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आंखें कमजोर होने लगती हैं। आपको डाइट में ऐसी चीजों को शाम‍िल करना चाह‍िए ज‍िससे आंखों की रौशनी को कमजोर होने से रोका जा सके। उम्र बढ़ने के साथ आंख में मोत‍ियाब‍िंद की समस्‍या भी हो सकती है। आंखों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए अपनी डाइट में धन‍िया शाम‍िल करें। धन‍िया में व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-ई, कैरोटीनॉयड जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्‍व आंखों को हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं।

5. पत्ता गोभी- Cabbage

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मेटाबॉल‍िज्‍म और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसके कारण पेट से संबंध‍ित श‍िकायतें जैसे कब्‍ज, एस‍िड‍िटी, गैस्ट्रिटिस, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आद‍ि समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं। इन्‍हें दूर करने के ल‍िए पत्ता गोभी खाएं। इस सब्‍जी में फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है। पत्ता गोभी में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। इससे इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। पत्ता गोभी सर्दी में खाई जाने वाली सब्‍जी है। वैसे तो यह आपको कोल्‍ड स्‍टोरेज में म‍िल जाएगी लेक‍िन ताजा सीजनल सब्‍ज‍ियों का ही सेवन करना चाह‍िए।      

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। कोई भी हरी सब्‍जी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें। कुछ लोगों को क‍िसी खास सब्‍जी से एलर्जी होती है, उन्‍हें इसका सेवन नहीं करना चाह‍िए। हरी सब्जियों के फायदों को व‍िशेषज्ञों से समझकर ही खाएं। 

Disclaimer