आहार का असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। जो लोग पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते हैं उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में उनको कई तरह के रोग होने की संभावना अधिक होती है। विभिन्न रोगों से बचने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में अनार का सेवन करना ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इससे लोगों का दिमाग तेज होता है। जिससे वह हर स्थिति को बिना दबाव के आसानी से ठीक कर लेते हैं। डायटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार जानते हैं कि अनार किस तरह से दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।
ब्रेन के लिए अनार खाने के फायदे - Benefits Of Pomegranate For Brain Health In Hindi
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
अनार में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स सहित एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करता है। फ्री रेडिकल्स की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। जिससे ब्रेन की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन के लिए एक शिल्ड की तरह कार्य करता है, यह कॉग्नेटिव पावर (संज्ञानात्मक) को गिरने से बचाने में सहायक होता है।
मेमोरी पावर को बढ़ाना
एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, उनकी याददाश्त बेहतर होती है। माना जाता है कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करते हैं। अनार में पाए जाने वाले कम्पाउंड कॉग्नेटिव गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं, जिससे ब्रेन तेजी कार्य कर सकता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी
सूजन को अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग सहित कई नर्वस सिस्टम संबंधी डिसऑर्डर से जोड़ा जाता है। अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अनार मस्तिष्क में सूजन को कम करके न्यूरोइन्फ्लेमेशन से जुड़ी स्थितियों को कम करने में सहायक हो सकता है।
न्यूरोलॉजिकल रिकवरी मे सपोर्ट करना
ब्रेन में किसी तरह चोट या इंजरी होने पर आप अनार का सेवन कर तेजी से रिकवरी कर सकते हैं। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स डैमेज नर्वस सेल्स को रिपेयर करते हैं। साथ ही, नए सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, अनार के सेवन से ब्रेन के इलाज की प्रक्रिया में रिकवरी तेजी से होती है।
तनाव कम करने में सहायक
स्ट्रेस और तनाव के कारण ब्रेन की पावर कमजोर होने लगती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स लोगों को अनार का सेवन करने की सलाह देते हैं। दरअसल, अनार तनाव के लिए जिम्मेदार कार्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, याद रहेगी सारी चीजें
समय और उम्र के साथ लोगों में न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अनार के न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण उम्र के साथ होने वाले मेमोरी लॉस से लोगों का बचाव करते हैं। इसके अलावा, अनार से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यदि आपको ब्रेन संबंधित किसी तरह की समस्या है तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।