Doctor Verified

सूखा या ताजा नारियल: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

नारियल का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यहां जानिए, सेहत के लिए कौन सा नारियल होता है ज्यादा फायदेमंद?
  • SHARE
  • FOLLOW
सूखा या ताजा नारियल: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें


नारियल एक ऐसा फल है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर नारियल का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं और बीमारियों से बचाव के लिए किया जा सकता है। नारियल के सेवन से न केवल शरीर को पोषण मिलता है, बल्कि कई समस्याएं भी दूर होती हैं और त्वचा के लिए भी यह लाभदायक माना जाता है। नारियल का उपयोग सूखा (ड्राई) और ताजा (फ्रेश) दोनों रूपों में किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, दोनों प्रकार के नारियल की अपनी-अपनी तासीर और फायदे होते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) ताजा और सूखा नारियल के बीच अंतर और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, नारियल क्या है?

आयुर्वेद के अनुसार ताजा नारियल नारियल मधुर, शीतल, स्निग्ध, वातपित्त को कम करने वाला और कब्ज दूर करने वाला बताया गया है। ताजे नारियल की तासीर ठंडी होती है और इसका उपयोग ताजगी और शीतलता के लिए किया जाता है। कुछ लोगों का सवाल होता है कि आखिर सूखे नारियल की तासीर क्या होती है? इसके जवाब में डॉक्टर ने बताया कि सूखे नारियल की तासीर गर्म होती है और इसका उपयोग शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिए किया जाता है। सूखा नारियल पाचन में कठिन होता है और कब्ज का कारण बन सकता है। आयुर्वेद में ड्राई कोकोनट को गुरु, स्निग्ध, बलकारक और रुचिकारक बताया गया है। लोगों को नारियल का सेवन अपने शरीर की तासीर और ऋतु के अनुसार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ताजा और सूखे अदरक में क्या अंतर होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें क्या होता है ज्यादा फायदेमंद

ताजा नारियल के फायदे

1. ताजा नारियल त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे सॉफ्ट बनाने में सहायक होता है। इसका उपयोग त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में भी किया जाता है।

2. ताजे नारियल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने मं भी सहायक हो सकता है।

3. ताजे नारियल में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी का एहसास कम होता है।

4. नारियल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।

5. नारियल में मौजूद हेल्दी फैट्स हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं।

coconut

इसे भी पढ़ें: Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए फायदेमंद होता है गोटू कोला, जानें किसे नहीं करना चाहिए इस जड़ी-बूटी का सेवन

ड्राई कोकोनट के फायदे

1. ड्राई कोकोनट में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

2. सूखा नारियल एनर्जी का अच्छा सोर्स है और थकान को दूर करता है।

3. सूखा नारियल त्वचा को पोषण देता है और बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

4. सूखा नारियल शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, ताजा और सूखा नारियल दोनों ही अपने-अपने तरीके से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। जहां ताजा नारियल तासीर में ठंडा होता है और शरीर को शीतलता प्रदान करता है, वहीं सूखा नारियल तासीर में गर्म होता है और शरीर को ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है। अपने स्वास्थ्य और मौसम के अनुसार इनका उपयोग करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या गिलोय एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version