Is Giloy Useful In Acidity In Hindi: गिलोय एक बेहतरीन जड़ी-बूटी है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो बदलते मौसम में गिलोय का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम कम हो जाता है। आमतौर पर लोग गिलोय का गाढ़ा बनाकर पीते हैं। यह काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन, क्या गिलोय का सेवन एसिडिटी में भी किया जा सकता है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यह गर्म तासीर की होती है। तो चलिए, इस बारे में दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. आरपी पराशर से जानते हैं।
क्या गिलोय एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है?- Kya Giloy Se Acidity Kam Hoti Hai
गिलोय कई तरह के पोषक तत्वों का घर कहलाया जाता है। आयुर्वेद में इसे बेस्ट मेडिसिन भी माना गया है। यह कई तरह की बीमारियों से बचाव और उसके उपचार में काम आता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या एसिडिटी जैसी समस्या में भी क्या गिलोय कारगर साबित हो सकता है? आयुर्वेदाचाय की मानें, तो गिलाये पाचन से जुड़ी हर तरह की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। इसमें अपच, हाइपरएसिडिटी आदि शामिल होते हैं। इतना ही नहीं, गिलोय का सेवन करने से बॉडी में न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से एब्सॉर्ब हो सकता है और एसिड रिफ्लक्स तथा गैस जैसी समस्याओं से भी आराम मिलने लगता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बुखार में गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय
एसिडिटी से राहत के लिए गिलोय का सेवन कैसे करें
एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप एक चम्मच गिलोय पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। अब इसका सेवन करें। ऐसा दिन में दो बार करें। इससे न सिर्फ एसिडिटी दूर होगी है, बल्कि पेट से जुड़ी बीमारियां भी कम होंगी।
गिलोय अन्य फायदे- Giloy Ke Fayde
इम्यूनिटी में सुधार
जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि गिलोय का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। दअरसल, गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में आई सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें डाइट्री फाइबर, प्रोटीन जैसे तत्व भी होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी में सुधार कर बीमार होने का जोखिम को कम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट गिलोय जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
डाइजेशन बेहतर होती है
गिलोय का सेवन करने से न सिर्फ एसिडिटी समस्या दूर हो सकती है, बल्कि डाइजेशन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी दूर होती हैं। असल में, इसका सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है, जो ओवर ऑल गट हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है। यह एक एजेंट की तरह काम करता है, जो एसिड रिफ्लेक्स के रिस्क को कम करता है।
बुखार से बचाव
मानसून का समय है। इन दिनों संक्रमण और बुखार का रिस्क काफी ज्यादा होता है। वहीं, अगर आप इन दिनों इसका सेवन करते हैं, तो इससे बुखार से बचाव हो सकता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version