खाली पेट गिलोय जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

अगर आप सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीते हैं, तो इससे आपका वजन कम होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और कई खास फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट गिलोय जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे


आयुर्वेद के अनुसार गिलोय बहुत गुणकारी पौधा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है। यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। गिलोय वजन घटाने, ब्लड प्रेशर कम करने के साथ-साथ इम्यनू सिस्टम को भी मजबूत करने में मदद करता है। इसे पीने से खांसी, जुकाम कम होने के साथ-साथ शरीर में होने वाले इंफेक्शन से भी बचाव होता है। गिलोय के जूस को खाली पेट पीने से इसके फायदे दुगने हो सकते हैं। आइये जानते हैं खाली पेट गिलोय का जूस पीने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में। 

खाली पेट गिलोय का जूस पीने के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए 

अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा या जूस पी सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ जिंक और विटामिन सी जैसे तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस जूस को सुबह खाली पेट पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही साथ शरीर में होने वाले इंफेक्शन का खतरा भी काफी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- मानसून में गिलोय का सेवन करने मिलते हैं ये 5 फायदे, आप भी जरूर करें सेवन

त्वचा के लिए हेल्दी 

गिलोय का जूस पीने से आपकी स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं। इसे पीने से त्वचा पर ग्लो आने के साथ ही दाग-धब्बे आदि कम होते हैं। इसमें एजिंग को कम करने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा पर दिखने वाली झुर्रियों और फाइनलाइन्स को कम करने में मददगार होते हैं। यही नहीं एक्ने और पिंपल्स आदि को कम करने के लिए भी आप सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। 

डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर से एक्स्ट्रा ग्लूकोज को बर्न कर इंसुलिन के उत्पादन को बेहतर रखता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहती है। इसके लिए इसे सुबह खाली पेट पीना काफी लाभकारी होता है। इसे पीना टाइप 2 और प्री-डायबिटिक रोगियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Giloy एंटीऑक्सीडेंट्स का है प्राकृतिक स्रोत, इम्यूनिटी को करे बूस्ट और स्किन का रखे ख्याल

वजन घटाए 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए गिलोय का जूस पी सकते हैं। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी आसानी से कम होती है। इसके लिए गिलोय के जूस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। यह बेली फैट के साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमा फैट को आसानी से पिघलाने में मदद करता है। 

बुखार में फायदेमंद 

बुखार होने पर गिलोय का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। गिलोय का रस पीने से डेंगू, मलेरिया या फिर वायरल फीवर आदि के लक्षण कम होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत कर शरीर में होने वाले संक्रमण और बुखार को कम करने में प्रभावी साबित होता है।

वैसे तो गिलोय जूस घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। लेकिन अगर आप रेडीमेड जूस चाहते हैं, तो डाबर का गिलोय जूस खरीद सकते हैं। इस जूस को आप किसी स्टोर या फिर ऑनलाइन खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह जूस 99.6% गिलोय रस से बना है। कंपनी यह भी दावा करती हैं कि इस जूस को पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। साथ ही, यह जूस त्वचा और बालों के लिए भी  लाभकारी है। डाबर आंवला जूस एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्यवर्धक जूस है, जो 280 रुपए में आता है।

Read Next

पतंग के मांझे से हाथ कटने पर आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिल जाएगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version