Doctor Verified

मानसून में गिलोय का सेवन करने मिलते हैं ये 5 फायदे, आप भी जरूर करें सेवन

Giloy Benefits in Monsoon: गिलोय शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। मानसून में गिलोय खाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में गिलोय का सेवन करने मिलते हैं ये 5 फायदे, आप भी जरूर करें सेवन


Giloy Benefits in Hindi: गिलोय एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीपायरेटिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करते हैं। वैसे तो गिलोय का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। लेकिन मानसून में गिलोय का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, गिलोय शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है, जिससे शरीर मानसून में होने वाली बीमारियों से अपना बचाव कर पाता है। इतना ही नहीं, गिलोय का सेवन करने से वायरस और बैक्टीरिया से भी बचा जा सकता है। मानसून में गिलोय का जूस या काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं का इलाज आसानी से हो सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में गिलोय खाने के फायदे (Monsoon me Giloy Khane ke Fayde)-

मानसून में गिलोय खाने के फायदे- Giloy Benefits in Monsoon in Hindi

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे

मानसून में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है। खासकर, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप रोज सुबह गिलोय और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इम्‍यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों में लाभकारी है गिलोय, जानिए Giloy के फायदे और नुकसान

2. सर्दी-जुकाम और बुखार का इलाज करे

मानसून में अधिकतर लोग बार-बार सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए वे अक्सर दवाइयों का सेवन करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो गिलोय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होते हैं, जो बुखार के इलाज में मदद करते हैं। गिलोय डेंगू, स्वाइन फ्लू और मलेरिया जैसी बीमारियों के इलाज में भी कारगर होता है। बुखार होने पर आप रोजाना गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। 

giloy in infection

3. इंफेक्शन दूर करे

मानसून में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में इंफेक्शन होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इंफेक्शन से लड़ने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मानसून में इंफेक्शन या संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना गिलोय के जूस या काढ़े का सेवन करेंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और शरीर वायरस से बचेगा।

इसे भी पढ़ें- गिलोय से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती, जानें स्किन की समस्याओं में इस्तेमाल करने के 5 तरीके

4. कब्ज से छुटकारा दिलाए

मानसून में फास्ट फूड और जंक फूड का अधिक सेवन करने से अपच और कब्ज जैसी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी मानसून में कब्ज से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में गिलोय को जरूर शामिल करें। गिलोय का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत बनती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

5. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी

मानसून में डायबिटीज रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपनी डाइट में गिलोय को जरूर शामिल करें। गिलोय में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज रोगी, गिलोय का जूस या काढ़ा पी सकते हैं। इससे डायबिटीज रोगियों को काफी लाभ मिलेगा।

आप भी मानसून में गिलोय का सेवन कर सकते हैं। गिलोय आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा। साथ ही, बीमारियों से भी बचाव होगा।

Read Next

नहाने के दौरान अपनाएं आयुर्वेद में बताए गए ये 5 नियम, दिनभर रहेंगे एक्टिव और एनर्जेटिक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version