कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अधिकांश लोगों ने गिलोय के काढ़े का खूब सेवन किया। यह काढ़ा सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। आइये जानते हैं इससे सेहत को होने वाले कुछ फायदों के बारे में।
गिलोय के काढ़े के पोषक तत्व
<li>एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण</li> <li>फ्लेवेनॉइड्स गुण</li> <li>एंटी-डायबिटिक गुण</li> <li>एंटीपायरोटिक गुण</li>
इम्यूनिटी बढ़ाए
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के साथ ही फ्लेवेनॉइड्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। अगर आपको बार-बार संक्रमण या फिर सर्दी-जुकाम होता है तो इसका सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
गिलोय के काढ़े में एंटी-़डायबिटिक गुण होते हैं, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इससे टाइप 2 डायबिटीज का भी खतरा काफी कम होता है।
जोड़ों के दर्द से राहत
गिलोय को जोड़ों के दर्द के लिए भी रामबाण माना गया है। इसके एंटी-अर्थराइटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके जोड़ों के दर्द में राहत देने के साथ ही अर्थराइटिस और ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
डेंगू में फायदेमंद
डेंगू के बुखार में गिलोय का काढ़ा पीना किसी औषधि से कम नहीं है। इसके एंटी-पायरोटिक गुण डेंगू के साथ-साथ सामान्य बुखार में भी राहत दिलाते हैं। ये आपकी प्लेटलेट काउंट बढ़ाकर शरीर में पानी की भी आपूर्ति कर सकता है।
त्वचा के लिए अच्छा
गिलोय का काढ़ा पीने से त्चचा संबंधी कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। इसे पीने से पिंपल्स और रिंकल्स ठीक होने के साथ ही त्वचा पर निखार भी आ सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
गिलोय का काढ़ा बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए गिलोय की छोटी लकड़ी लें साथ ही तुलसी या फिर अदरक का भी प्रयोग कर सकते हैं। अब पानी उबालकर सभी चीजों को डाल दें और कुछ देर बाद इसे छानकर पी लें।
गिलोय का काढ़ा पीना आपकी सेहत को इन तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com