गिलोय आयुर्वेद की बेहतरीन जड़ी-बूटियों में से एक है। कोरोनाकाल में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही यह कई तरह की बीमारियों को लड़ने में हमारी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में भी काफी असरदार है। जी हां, गिलोय के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी परेशानियां जैसे- डार्क स्पोर्ट्स, पिंपल्स, फाइन-लाइंस इत्यादि को दूर किया जा सकता है। गिलोय में मौजूद एंटी-एजिंग गुण बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में प्रभावी होता है। नियमित रूप से गिलोय का जूस पीने से स्किन पर निखार पाया जा सकता है। यह स्किन की प्राकृतिक चमक को बेहतर करने में प्रभावी है। इसके अलावा गिलोय का इस्तेमाल आप कई अन्य तरीकों से (How to Apply Giloy on face) कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे लगाएं गिलोय?
1. दूध के साथ गिलोय
स्किन की रंगत को सुधारने (giloy for skin whitening) के लिए आप दूध और गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन की रंगत काफी साफ हो सकती है। साथ ही यह स्किन को बेदाग और निखरी बना सकता है। स्किन की रंगत को सुधारने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच गिलोय पाउडर लें। अब इसमें 1 चम्मच करीब कच्चा दूध मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 से 30 मिनट बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर दें। सप्ताह में दो से तीन बार गिलोय और दूध मास्क को लगाने से आपकी स्किन पर निखार आ सकता है।
इसे भी पढ़ें - गिलोय का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान और पीते समय जरूरी सावधानियां
टॉप स्टोरीज़
2. शहद और गिलोय
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप गिलोय और शहद के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद और गिलोय का इस्तेमाल करने से स्किन पर निखार पाया जा सकता है। साथ ही इसपर निखार आ सकता है। स्किन पर निखार पाने के लिए गिलोय के फलों को पीसकर चूर्ण बना लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद और गुलाबजल मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस मास्क को लगाने से स्किन को हाइड्रेट रखा जा सकता है।
3. तनों कर पीसकर लगाएं
स्किन पर किसी तरह की समस्या जैसे- एक्जिमा, एलर्जी को दूर करने के लिए भी आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह स्किन पर होने वाले चकत्तों को भी दूर करने में भी प्रभानी हो सकता है। इसके लिए गिलोय के तनों को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह नॉर्मल या फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे कील-मुंहासों की परेशानी दूर हो सकती है।
4. गिलोय और हल्दी
गिलोय का हल्दी का मिश्रण भी आपके चेहरे पर प्रभावी हो सकता है। इससे स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच गिलोय का पाउडल लें। अब इस पाउडर में थोड़ा सा हल्दी पाउडर और गुलाबजल मिक्स कर लें। तीनों सामाग्री को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से स्किन पर निखार पाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स बढ़ाना है, तो ऐसे करें गिलोय और पपीते के पत्तों का इस्तेमाल
5. गिलोय और एलोवेरा
गिलोय और एलोवेरा का मिश्रण स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाने में असरदार होता है। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच गिलोय का पाउडर या फिर तने का पीसा हुआ पेस्ट लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इस गाढ़े पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की चमक बढ़ सकती है।
गिलोय स्किन की कई तरह की परेशानी जैसे- डार्क स्पोर्ट्स, झुर्रियां, दाग-धब्बों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको गिलोय से किसी तरह की एलर्जी है, तो स्किन पर इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।