Expert

डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है गिलोय, ब्लड शुगर रखता है कंट्रोल

Giloy Benefits In Diabetes In Hindi: गिलोय का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है, जानें इसका सेवन आप कैसे कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है गिलोय, ब्लड शुगर रखता है कंट्रोल


Giloy-Benefits-In-Diabetes-In-Hindi: गिलोय को आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। बुखार, फ्लू, वायरल संक्रमण डेंगू और मलेरिया आदि होने पर अक्सर लोग गिलोय का काढ़ा पानी की सलाह देते हैं। यह इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को करने में मदद करता है। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके अलावा भी गिलोय का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य स्थितियों को ठीक करने के लिए गिलोय को दवा की तरह प्रयोग किया जाता है। जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज की समस्या है, अगर वे भी गिलोय को अपनी डाइट में शामिल करें, तो इससे उन्हें भोजन के बाद अचानक ब्लड शुगर में स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ब्लड शुगर अचानक बढ़ने से डायबिटीज रोगियों की समस्याएं काफी बढ़ सकती हैं। ऐसे में उनके लिए गिलोय का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको डायबिटीज में गिलोय के फायदे, सेवन का तरीका और इसका सही समय बता रहे हैं।

Giloy Juice For Diabetes In Hindi

डायबिटीज में गिलोय के फायदे- Giloy Benefits For Diabetes In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, गिलोय में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसे प्राकृतिक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट भी कहा जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ सूजन को कम करता है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय स्वाद में कसैला होता है। कसैले फूड्स को डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जब आप इनका सेवन करते हैं, तो यह पाचन में सुधार करते हैं। ये दूसरे फूड्स के पाचन को धीमा करने में भी मदद करते हैं। साथ ही, ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक को भी कंट्रोल करते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए गिलोय के पत्ते कई तरह से लाभकारी साबित हो सकते हैं जैसे,

  • ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं  
  • इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे ब्लड ग्लूकोज को कोशिकाओं को तक पहुंचाने और खर्च करने में मदद मिलती है
  • पाचन में सुधार करते हैं और कार्बोहाइड्रेट को मेटाबॉलाइज करने में मदद करते हैं

डायबिटीज में गिलोय का प्रयोग कैसे करें- How to use giloy leaves for diabetes

इसके सेवन का सबसे आसान तरीका है कि आप सुबह खाली पेट गिलोय के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं। इसके लिए आपको एक टी पैन में 250ml पानी और 4-5 गिलोय के पत्तों को डंडी समेत डालकर उबालना है। इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए। अब गैस बंद कर दें और पानी को छानकर गिलास में निकाल लें। इसे घूंट-घूंट कर पिएं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में अगर हैं ये 4 समस्याएं तो घी खाने से बिगड़ सकती है स्थिति, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए घी

इसके अलावा, आप किसी हेल्थ या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार गिलोय की गोलियां या कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं। इससे भी ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में काफी मदद मिल सकती है।

All Image Source: freepik

Read Next

हाई यूरिक एसिड की समस्या होने पर खाएं केले के फूल, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer