Doctor Verified

डायबिटीज रोगी किचन में मौजूद इन 16 चीजों का करें सेवन, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिलेगी मदद

डायबिटीज होने के कारण आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसे कंट्रोल करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज रोगी किचन में मौजूद इन 16 चीजों का करें सेवन, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिलेगी मदद


डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो दुनियाभर में कई लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इतना ही नहीं, डायबिटीज छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है। डायबिटीज होने पर आपके शरीर में ब्लज शुगर का लेवल बढ़ जाता है, जिसे नजरअंदाज करना आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से किडनी, दिल, ब्लड सेल्स और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। आज के समय में भी डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। लेकिन आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करके डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके किचन में मौजूद कुछ हर्ब्स (Herbs For Diabetes) और फूड्स को खाने की सलाह दी है। तो आइए जानते हैं ब्लड शुगर को नार्मल करने के लिए क्या खाएं? 

डायबिटीज के इलाज के लिए किचन में मौजूद फूड्स 

1. मेथी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और इंसुलिन प्रतिरोध को बेहतर बनाने में मदद करती है।

2. इलायची को डाइट में शामिल करने से डायबिटीज के मरीजों को दिल से जुड़ी समस्याओं को रोकने में मदद मिल सकती है। 

3. तुलसी का सेवन चयापचय में सुधार कर सकता है, जिसका बढ़ना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। 

4. मोरिंगा की पत्तियां या फल आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करता है। 

इसे भी पढ़ें: अर्जुन के पत्तों का पानी पीने से डायबिटीज को करें कंट्रोल, जानें इस्तेमाल का तरीका 

5. पपीता डायबिटीज के मरीजों को होने वाली मीठा खाने की क्रेविंग को दूर करता है।

6. करी पत्ता ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ बालों और त्वचा को बेहतर बनाता है। 

7. अलसी के बीज का नियमित सेवन शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करता है।

8. सदा-बहार एक ऐसी जड़ी बूटी है जो ब्लड शुगर (Herb To Control Blood Sugar Levels) के संतुलन के लिए अच्छा माना जाता है। 

9. अपराजिता डायबिटीज के मरीजों में तनाव को कंट्रोल करने में मदद करती है। 

10. नारियल का सेवन डायबिटीज के मरीजों का वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। 

11. गेहूं की घास रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बढ़िया होता है, जिसका सेवन डायबिटीज के लिए भी अच्छा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज के मरीज गोंद कतीरा खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

12. करेले में विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डायबिटीज से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। 

13. विजयसार हर्ब शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए अच्छा माना जाता है। 

14. डायबिटीज में गिलोय का सेवन जोड़ों के दर्द और सूजन, जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। 

15. भूमि-आंवला डायबिटीज के मरीजों के चयापचय में सुधार करता है।

16. जामुन के बीज कासेवन डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन सेंसिटिवीती में सुधार करता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप इन हर्ब्स और फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे समय-समय पर अपना ब्लड शुगर  लेवल जांच करवाएंं और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

डायबिटीक किडनी डिजीज के होते हैं 5 स्टेज, लक्षणों से जानें कौन-सी स्टेज में हैं आप

Disclaimer