Doctor Verified

अर्जुन के पत्तों का पानी पीने से डायबिटीज को करें कंट्रोल, जानें इस्तेमाल का तरीका

अर्जुन की पत्तियों के सेवन से आप डायबिटीज के लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं अर्जुन की पत्तियों के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्जुन के पत्तों का पानी पीने से डायबिटीज को करें कंट्रोल, जानें इस्तेमाल का तरीका


Arjun Leaves Water To Get Relief From Diabetes: समय के साथ डायबिटीज के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अगर, इसको मैनेज करने पर काम न किया जाए, तो डायबिटीज के कारण लोगों को अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। यही वजह है कि डायबिटीज के रोगियों को डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह दी जाती है। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं, कुछ आयुर्वेदिक उपायों से भी आप डायबिटीज की समस्या को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। आयुर्वेद में जामुन के आलवा अर्जुन के पेड़ को भी औषधिय गुणों से भरपूर माना जाता है। इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम टर्मिनालिया अर्जुना (Terminalia arjuna) है। आयुर्वेद के अनुसार इस पेड़ की छाल और पत्तियों में मौजूद गुण कई बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं। माना जाता है कि अर्जुन की पत्तियों के उपयोग से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस के पाठक के अनुसार डायबिटीज में अर्जुन की पत्तियों के इस्तेमाल से भी कई फायदे मिलते हैं। 

डायबिटीज में अर्जुन के पत्तों के फायदे - Arjun Leaves For Diabetes In Hindi 

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

अर्जुन के पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से अर्जुन के पत्तों का पानी पीने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जिससे मधुमेह के लक्षणों को कम करने में सहायता मिलती है।

arjun leaves for diabetes

हार्ट हेल्थ को बेहतर करें 

अर्जुन के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और धमनियों में जमा होने वाले प्लाक को कम करता है, जिससे डायबिटीज के साथ हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

वजन को कंट्रोल करने में सहायक

अर्जुन के पत्तों का पानी पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। डायबिटीज रोगियों के लिए वजन को कंट्रोल करना आवश्यक होता है, क्योंकि अधिक वजन से ब्लड शुगर के स्तर में असंतुलन हो सकता है।

पाचन में सुधार

अर्जुन के पत्तों का पानी पाचन तंत्र को भी सुधारने में मदद करता है। यह पेट की सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करने में प्रभावी होता है। बेहतर पाचन तंत्र से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है, जिससे डायबिटीज में सुधार होता है।

अर्जुन के पत्तों का पानी बनाने की विधि - How To Make Arjun Leaves Water To Get Relief From Diabetes In Hindi 

  • अर्जुन के पत्तों का इस्तेमाल करने के लिए आप लगभग 10-15 ताजे पत्तों को पेड़ से तोड़ लें। इन्हें अच्छी तरह धो लें ताकि इन पर मौजूद धूल और गंदगी साफ हो जाए।
  • इसके बाद करीब एक लीटर पानी लें और उसमें धोए हुए अर्जुन के पत्ते डालें। इस पानी को मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
  • उबालने के बाद, पानी को ठंडा होने दें। फिर पत्तों को छान कर पानी को एक साफ बोतल या जग में भर लें।
  • इस पानी को आप दिन में दो बार, सुबह खाली पेट और शाम को पी सकते हैं। नियमित सेवन से आपको इसके लाभ महसूस होने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies For Diabetes: डायबिटीज को करना है कंट्रोल, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 3 घरेलू उपाय

अर्जुन के पत्तों का पानी पीना एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जो डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। इसके हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। लेकिन, यदि किसी मरीज की डायबिटीज का लेवल काफी अधिक है तो ऐसे में उसको डॉक्टर की सलाह के बाद ही अर्जुन के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

Read Next

क्या रोजाना 2 से अधिक फल खाना सेहत के लिए सही होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer