Doctor Verified

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए पिएं अर्जुन की छाल का पानी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Arjuna Bark Water: मानसून में अर्जुन की छाल का पानी पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप भी इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में स्वस्थ रहने के लिए पिएं अर्जुन की छाल का पानी, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे


Monsoon me Arjun ki Chhal ka Pani Pine ke Fayde: आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। अर्जुन की छाल में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में अर्जुन की छाल (Arjun ki Chaal) का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है। यह ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। इसके अलावा, अर्जुन की छाल डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी (Arjun ke Chaal ki Taseer) होती है। इसलिए इसका सेवन सभी मौसमों में किया जा सकता है। मानसून में अर्जुन की छाल का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इस मौसम में अर्जुन की छाल का पानी पीने से संक्रमण, अपच और त्वचा से जुड़े रोगों से निजात मिल सकता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं मानसून में अर्जुन की छाल का पानी पीने के फायदे (Arjuna Bark Water Benefits in Hindi)-

मानसून में अर्जुन की छाल का पानी पीने के फायदे

stomach diseases

1. पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करे

मानसून में पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इसके अलावा, मानसून में पेट में संक्रमण भी हो सकता है। अर्जुन की छाल का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अगर बरसात के मौसम में आपको भी पाचन या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो अर्जुन की छाल का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को पीने से बारिश की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

2. त्वचा के लिए फायदेमंद

मानसून में ज्यादा नमी की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा पर फोड़े-फुंसियां और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप अर्जुन की छाल का पानी पी सकते हैं। मानसून में अर्जुन की छाल का पानी पीना त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को पीने से त्वचा की रेडनेस भी दूर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है? जानें किसे इसका सेवन करना चाहिए और किसे नहीं?

3. पेट को ठंडक दिलाए

मानसून में शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है। इसकी वजह से पेट और सीने में जलन हो सकती है। ऐसे में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए आप अर्जुन की छाल का पानी पी सकते हैं। अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट को ठंडक मिलेगी। साथ ही, एसिडिटी से भी छुटकारा मिलेगा। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आपके लिए इस छाल का पानी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। 

अर्जुन की छाल का पानी कैसे बनाएं?

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आप भी अर्जुन की छाल का पानी पी सकते हैं।

  • इसके लिए आप एक पैन में पानी और अर्जुन की छाल डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें।
  • जब पानी आधा रह जाएगा, तो इसे छानकर पी लें।
  • आप इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं। 
  • आप चाहें तो अर्जुन की छाल का पानी शाम के समय भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Arjun Bark: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल के पानी को बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसलिए आप भी इस पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अर्जुन की छाल का पानी पिएं। 

Read Next

मानसून में रोज सुबह चबाएं नीम की पत्तियां, त्वचा और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से होगा बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version