Doctor Verified

अर्जुन की छाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका

Arjuna Bark Water Benefits: अर्जुन की छाल का पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। जानें फायदे और बनाने का तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
अर्जुन की छाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका


Arjuna Bark Water Benefits In Hindi: अर्जुन की छाल कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अर्जुन की छाल दिल को स्वस्थ रखने से लेकर मांसपेशियों को मजबूत बनाने तक में फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल का सेवन करते हैं, तो इससे दिल की बीमारियों का जोखिम काफी कम होता है। आमतौर पर, अर्जुन की छाल का प्रयोग पाउडर या काढ़े के रूप में किया जाता है। लेकिन अर्जुन की छाल का पानी पीने से भी शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, आज इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ रितु चड्ढा (BAMS) से जानते हैं अर्जुन की छाल का पानी पीने के फायदों के बारे में -

अर्जुन की छाल का पानी पीने के फायदे - Arjuna Bark Water Benefits In Hindi

दिल को स्वस्थ रखे

अर्जुन की छाल को हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अर्जुन की छाल का पानी पीने से दिल स्वस्थ रहता है और हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। यह अनियमित दिल की धड़कन की समस्या को को सुधारने में मदद करता है। साथ ही, इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल का पानी पीने से पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है। यह पाचन क्रिया में सुधार करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं में लाभ हो सकता है।

Arjuna-Bark-Water-Benefits-I

इम्यूनिटी बूस्ट करे

अर्जुन की छाल का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण शरीर में होने वाले संक्रमणों को रोकने का काम करता हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बांस की पत्तियां हैं कई समस्याओं का रामबाण इलाज, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उनके लिए अर्जुन की छाल के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

गले में खराश और खांसी से राहत दिलाए

अर्जुन की छाल का पानी पीने से गले में खराश या खांसी की समस्या दूर हो सकती है। इसके सेवन से छाती में जमा कफ आसानी से बाहर आ जाता है और सीने की जकड़न से आराम मिलता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है और सांस संबंधी रोगों से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: पलाश का शर्बत पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका

अर्जुन की छाल का पानी कैसे बनाएं - How To Make Arjuna Bark Water In Hindi

रात को सोने से पहले अर्जुन की छाल या पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर रख दें। अगली सुबह इस पानी को छानकर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आपकी सेहत को कई लाभ पहुंच सकते हैं।

अर्जुन की छाल का पानी पीने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

सुबह उठकर इस आयुर्वेदिक रूटीन को करें फॉलो, रहेंगे स्वस्थ और नहीं पड़ेंगे बीमार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version